बैंक अपने ग्राहकों से कई तरह के चार्ज वसूलता है, दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको बैंक के छिपे हुए चार्जेज के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं. तो चलिए शुरू करते हैं :-
बैंक अपने ग्राहकों से ATM Card, Debit Card, Credit Card, मनी ट्रांसफर, डुप्लीकेट स्टेटमेंट आदि के चार्ज बिना बताये बैंक आपसे वसूलता है. दोस्तों कैसे आप इन चार्जों से बच सकते हो, तथा कैसे आप अपने बैंक बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हो आदि की जानकारी आपको हमारे इस लेख के माध्यम से मिल जायेगी.
Table of Contents
बैंक के छिपे हुए चार्ज की जानकारी :-
दोस्तों पहले की अपेक्षा आजकल बैंक में खाता खुलवाना बहुत ही आसान हो गया है, आप मात्र कुछ ही घंटों में अपना बैंक अकाउंट खुलवा सकते हो और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हो. बैंक खाता खुलवाने के बैंक द्वारा आपको डेबिट कार्ड (ATM Card) भी दिया जाता है.
बैंक अपने ग्राहकों से दी जाने वाली सभी सेवाओं के बदले शुल्क लेते हैं. इन सेवाओं में ऐसी बहुत से सेवायें होती है जिनके नाम से बैंकों द्वारा ग्राहको से पैसे वसूले जाते हैं.
इन तरीकों से बैंक आपसे अतिरिक्त शुल्क लेती है –
यदि आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है, और जैसे ही आप ट्रांजेक्शन करते हो, अथवा पैसों का लेन-देन करते हो तो उन सभी की जानकारी ग्राहक के मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा बता देती है. लेकिन इन सेवाओं के लिए बैंक आपसे अतिरिक्त पैसा लेता है.
यदि देखा जाए तो यह सेवाएं ग्राहकों के लिए बेहद जरुरी हैं. अगर आपने अपने बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर जुड़वाँ रखा है, और आपके अकाउंट से पैसे कटते हैं, तो इसकी सूचना बैंक आपको SMS के माध्यम से देती है. अन्यथा आपको पता नहीं चलेगा की आपके खाते से कितने पैसे काट लिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: अगर गलत Bank Account मे कर दिए पैसे ट्रान्सफर, तो करें ये काम वापस मिल जाएंगे आपके पैसे
अतिरिक्त सुविधा के नाम चार्ज लिए जाता है-
दोस्तों यहाँ हम आपको उन अतिरिक्त सेवाओं के बारे में, जानकारी साझा करने जा रहें हैं जो बैंक अपने ग्राहकों से वसूलता है –
सेवा का नाम | चार्ज लिए जाता है- |
एटीएम ट्रान्जैक्शन की सेवा | 20 रूपये से 50 रूपये तक (अगर अपने लिमिट से ज्यादा निकासी की हो) |
डेबिट कार्ड फीस | 99 रूपये से 750 रुपयों तक |
डेबिट कार्ड बदलना | 200 रूपये |
मनी ट्रांसफर चार्ज | 1 रूपये से 25 रूपये तक (अतिरिक्त जीएसटी) |
डुप्लीकेट स्टेटमेंट | 50 रूपये से 100 रूपये तक |
मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजने का चार्ज | 10 रूपये से 15 रूपये तक |
एक क्लिक से देखे अपने खाते में जमा राशि-
यदि आपने अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक खाते से जुड़वा रखा है, तो आपको अपना बैंक अकाउंट बैलेंस देखने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
आप अपने मोबाइल फ़ोन से एक मिस्ड कॉल करके कुछ ही सेकंड में अपने खाते की जमा राशि का सम्पूर्ण विवरण जान सकते है. यहाँ हम आपको सभी प्रमुख बैंकों के नंबर बता रहें हैं. इन नंबरों पर मिस्ड कॉल करके आप घर बैठे अपने खाते के बैलेंस का पता कर सकते हैं.
बैंक का नाम (Bank Name) | फोन नंबर / मोबाइल नंबर (Mobile Number) |
बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक (Baroda Rajasthan Graamin Bank) | 8880094411 |
केनरा बैंक (Cenara Bank) | 09015483483, 09015734734 |
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) SBI | 09223766666, 1800112211 |
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) PNB | 18001802222, 18001802223 |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) | 9222281818 |
एक्सिस बैक (Axis Bank) | 1860004195555 |
पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sindh Bank) | 7039035156 |
यूको बैंक (Uco Bank) | 9278792787 |
बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India) | 9015135135 |
आईसीआईसीआई (ICICI Bank) | 18601207777 |
इंडियन बैंक (Indian Bank) | 9289592895 |
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स (Oriental Bank of Commerce) OBC | 180018001235, 18001021235 |
एचडीएफसी (HDFC) Bank | 18002703333, 18002703355 |
कारपोरेशन बैंक (Corporation Bank) | 9268892688 |
आईडीबीआई (IDBI) Bank | 18008431122 |
यस बैंक (Yes Bank) | 9223920000 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) | 922308586 |
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (United Bank of India) | 09015431345 |
Bank of Baroda (बड़ोदा बैंक) | 8468001111 |
Allahabad Bank (इलाहबाद बैंक) | 9224150150 |
Gramin Bank of Aryavart (ग्रामीण बैंक ऑफ़ आर्यावर्त) | 05222398874 |