बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022: दोस्तों, इस लेख में हम आपको बिहार वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन कैसे करना है व आवेदन की स्थिति स्थिति कैसे देखते है इसके बारे में बताएंगे। बिहार राज्य के जिन वृद्धजनो ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के लिए आवेदन किया है, वह अपने आवेदन स्थिति की जांच कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना के तहत केवल वृद्धजनो को ही लाभ दिया जायेगा, उन्हें मासिक पेंशन प्रदान जाएगी। आइये जानते है कि इस Bihar Vridhjan Pension Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे व लाभार्थी स्थिति की जांच कैसे करेंगे।
Show Contents
- Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022
- Bihar Vridhjan Pension Scheme 2022 Highlights
- बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (एमवीपीवाई) के लाभ एवं विशेषताएं
- Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
- Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojna (MVPY) में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- वृद्धजन पेंशन योजना में बेनेफिशरी स्टेटस कैसे देखे ?
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- SSPMIS Payment Status 2022 | वृद्धजन पेंशन योजना
- वृद्धजन पेंशन योजना बिहार लाभार्थी स्थिति कैसे देखें? (SSPMIS Pension Status)
- भुगतान की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- SSPMIS Login @ sspmis.bihar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के द्वारा राज्य के वृद्धजनों के लिए पेंशन योजना चलाई गई है, इस योजना के अंतर्गत बिहार के वृद्धजन जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो उन्हें मासिक पैंशन दी जाती है। जो वृद्धजन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों से लाभ ले रहे है उन्हें इस योजना में लाभ नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा बाकी वृद्धजन को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। Bihar Vridhjan Pension Scheme के तहत जो 60 वर्ष से 79 वर्ष के बीच के बूढ़े पुरुषों और महिलाओ को 400 रूपये की मासिक पेंशन उनके खाते में दी रही है। इसके अलावा 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों को 500 रूपये की सहायता राशि उनके खाते में दी जा रही है।

Bihar Vridhjan Pension Scheme 2022 Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी |
कब शुरू की गयी | 1 अप्रैल 2019 |
उद्देश्य | बृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन |
विभाग | बिहार समाज कल्याण विभाग (SSPMIS) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.sspmis.bihar.gov.in/ |
MVPY Application form Pdf | Click Here |
बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा बृद्धजन पेंशन योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग महिला व पुरुषों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बृद्धजनों को प्रतिमाह 400 रूपए से लेकर 500 रूपए तक की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 के अंतर्गत दी जाने वाली पेंशन राशि से बृद्धजन बुढ़ापे में अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाएंगे जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (एमवीपीवाई) के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी है एवं इसका कार्यान्वयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SSPMIS) द्वारा किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
- योजना के अंतर्गत 400 रूपए से लेकर 500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रतिमाह प्रदान की जायेगी।
- Mukhyamantri Vridhjan Pension Scheme 2022 के अंतर्गत बुजुर्ग लोग अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।
- वृद्धजनों को अपनी आर्थिक जरूरतों की पूर्ति करने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता से वृद्ध नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण-पत्र
- पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojna (MVPY) में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो बिहार मुख्यमंत्री बृद्धजन पेंशन योजना 2022 में आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register For MVPY” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।

- इस पेज में आपको मुख्यमंत्री बृद्धजन पेंशन योजना को आधार से सत्यापित करना होगा।
- अब फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही-सही दर्ज करके “Validate Aadhaar” के बटन पर क्लिक करें।
- आधार सत्यापित होने के बाद “Proceed” के बटन पर क्लिक करें।
- अब बिहार बृद्धजन पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण, आदि सही सही दर्ज करें।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
वृद्धजन पेंशन योजना में बेनेफिशरी स्टेटस कैसे देखे ?
- सर्वप्रथम आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद “Register For MVPY” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब प्रदर्शित हुए अगले पेज में आपको “Search Application Status” के लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।

- इस पेज में में सर्च विकल्प का चयन करके सम्बंधित संख्या एवं कैप्चा कोड डालकर “Application Status (आवेदन स्थिति खोजें)” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- सर्वप्रथम आपको इस योजना से सम्बंधित आवेदन फॉर्म अपने नज़दीकी समाज कल्याण विभाग से प्राप्त करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी सही-सही दर्ज करें एवं ऊपरवर्णित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब आवेदन फॉर्म को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जमा करा दें।
- इसके बाद आपके द्वारा प्रस्तुत आवेदन फॉर्म की जांच की जायेगी।
- पात्र होने पर आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
- निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हो
Mukhy Mantri Vridhjan Pension Yojana Application Form PDF
SSPMIS Payment Status 2022 | वृद्धजन पेंशन योजना
आप घर बैठे SSPMIS Beneficiary Pension Status देख सकते है। इसके लिए आप SSPMIS आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वृद्धजनो का जीवन अच्छे से व्यतीत हो इसलिए बिहार सरकार ने उन्हें हर महीने पेंशन देने प्रावधान किया है। बिहार में जो वृद्धजन जीवन व्यतीत कर रहा है उन्हें जल्दी से जल्दी Bihar Vridhjan Pension Scheme के तहत आवेदन करना चाहिए, ताकि आपको हर महीने मासिक पेंशन मिल सके।
वृद्धजन पेंशन योजना बिहार लाभार्थी स्थिति कैसे देखें? (SSPMIS Pension Status)
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर यानि की सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको Beneficiary Status देखना होगा।
- Beneficiary Status पर आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Search Beneficiary Status दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने के एक पेज ओपन होगा।
- अब इस पेज पर कुछ जानकारी के ऑप्शन दिए है, उन्हें सेलेक्ट करें और Beneficiary ID भरे, और सर्च के बटन पर क्लिक करें।
- सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाभार्थी पेंशन स्टेटस खुल जाएगी। इस तरह आप SSPMIS Pension Payment Status (Bihar Vridhjan Pension Scheme) का स्टेटस देख सकते है।
भुगतान की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको SSPMIS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको Flash News के सेक्शन में “लाभार्थी अपने भुगतान की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।

- इस पेज में आपको जिला, ब्लॉक, बेनेफिशरी आईडी/अकाउंट नंबर डालकर “Search” के बटन पर क्लिक करना है।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
SSPMIS Login @ sspmis.bihar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको SSMPIS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।

- इस पेज में आपको यूजरनेम, पासवर्ड, एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपको सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।
FAQs (मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उनके उतर)
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना क्या है?
इस योजना को बिहार सरकार द्वारा राज्य के वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है. इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के वृद्ध नागरिकों को 400 रूपए एवं 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों को 500 रूपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जायेगी.
बिहार वृद्धजन पेंशन योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
इस योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ है.
Mukhy Mantri Vridhjan Pension Yojana में कितने रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?
इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक किन्तु 80 वर्ष से कम आयु के वृद्ध नागरिकों को 400 रूपए एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों को 500 रूपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है.
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाकर करना होगा.
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरुरत होगी.