Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 2023 | PM Aatmanirbhar Swasthya Bharat Yojana

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 2023 की शुरुआत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2021 को बजट घोषणा के दौरान की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत देश में मौजूद हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया जाएगा। इस हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थय इकाइयां (Health Units) स्थापित की जायेगी एवं नए अस्पताल खोले जायेगें। (Through Aatmnirbhar Swasth Bharat Yojana health units will be established in rural and urban areas and new hospitals will be opened.) दोस्तों, इस लेख के माध्यम से हम आपको Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana 2023 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना क्या है? इस योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज आदि प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Aatmanirbhar Swasth Bharat Yojana 2023

इस योजना के ऊपर आगामी 6 सालों के लिए 64180 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है। Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana 2023 के अंतर्गत स्वास्थय सेवाओं के तीन क्षेत्रों बचाव, इलाज, एवं रिसर्च पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह योजना हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित की जायेगी जो शत प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 2023 के अंतर्गत 17000 ग्रामीण तथा 11000 शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को समर्थन प्रदान किया जाएगा। भारत की चिकित्सा एवं स्वास्थय क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए नवीन एवं उन्नत तकनीकों का विकास एवं मेडिकल क्षेत्र में रोगों के उचित निदान हेतु रिसर्च सेंटरों की भी स्थापना की जाएगी।

atmnirbhar swasth bharat yojana

Aatmanirbhar Swasth Bharat Yojana New Update

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 25 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1:15 बजे प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारम्भ किया जाएगा, इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री दफ्तर से की गयी है। इस योजना के अंतर्गत 157 नए मेडिकल कॉलेज खोले चुके एवं एवं सिद्धार्थ नगर में 9 मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस योजना के सफल संचालन के लिए भारत सरकार द्वारा आने वाले 6 वर्षों के लिए 64180/- करोड़ रूपए का बजट सैंक्शन किया था, इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया जायेगा, यह योजनाएं 5200 करोड़ रूपए की होंगी।

Key Highlights Of Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana 2023

योजना का नाम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना
किसके द्वारा आरम्भ की गयी केंद्र सरकार
कब लांच की गयी 01 फरवरी 2021
उद्देश्य स्वास्थय क्षेत्र का विकास करना
लाभार्थी भारत के नागरिक
बजट ₹ 64,180 करोड़
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द लांच की जायेगी

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का उद्देश्य

इस योजना को लांच करने का मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों को बेहतर स्वास्थय सेवाएं प्रदान करना है। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 2023 के अंतर्गत हेल्थ केयर सेंटर और मोबाइल हॉस्पिटल का निर्माण करके मेडिकल सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी एवं नए अस्पताल खोले जाएंगे। इस योजना के माध्यम से स्वास्थय सेवाओं में सुधार भी किये जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत 17000 ग्रामीण तथा 11000 शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को समर्थन प्रदान किया जाएगा। PM Aatmnirbhar Swasth Bharat Yojana के अंतर्गत मुख्य रूप से बीमारियों की खोज की जाएगी और इसके बाद इनके इलाज के लिए दवाई या वैक्सीन बनाई जाएँगी।

Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लांच किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत स्वास्थय क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा एवं भारत के नागरिकों को अच्छी स्वास्थय सेवाएं प्रदान की जायेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत बचाव, इलाज, एवं रिसर्च तीन क्षेत्रों पर ख़ास ध्यान दिया जाएगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु ₹64,180 रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana 2023 पूरी तरह से केंद्रीय वित्त पोषित योजना है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत नए अस्पताल खोले जायेगें एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 17000 एवं शहरी क्षेत्रों में 11000 वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थय इकाइयां भी स्थापित की जायेगी।
  • योजना के अंतर्गत सभी जिलों के 3382 ब्लॉक में एकत्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।
  • मौजूदा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को इस योजना के माध्यम से मजबूत बनाया जाएगा।
  • आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के अंतर्गत एकीकृत स्वास्थय सूचना पोर्टल (Integrated health information portal) लांच किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से भारत के नागरिक स्वास्थय सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • भारत सरकार का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को स्वस्थ रखना और उन्हें बिमारियों से छुटकारा दिलाना हैं।

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 2023 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार जो Aatmnirbhar Swasth Bharat Yojana 2023 में आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको “Apply Now” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • पूर्णरूप से आवेदन फॉर्म भर जाने के बाद आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद एक सन्दर्भ संख्या (Reference Number) आएगा इस नोट कर लें।
  • इस रिफरेन्स नंबर की सहायता से आप आवेदन स्थिति को ट्रैक कर सकोगे।

Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana : FAQs

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना क्या है?

देश में मौजूद हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने एवं भारत के लोगों को बेहतर स्वास्थय सेवाएं प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत की गयी है।

इस योजना को कब व किसके द्वारा लांच किया गया?

इस योजना को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2021 को लांच किया था।

Atmanirbhar Swasth Bharat Yojana के संचालन के लिए कितने रूपए तक का बजट रखा गया है?

इस स्कीम के संचालन के लिए भारत सरकार द्वारा 64180 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण किया गया है।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: