Aayushman Card Download PDF 2022: गरीब वर्ग के परिवारों को बेहतर एवं निःशुल्क चिकित्सा / स्वास्थय सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा “आयुष्मान भारत योजना” शुरू की गयी। इस योजना को जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार 5 लाख रूपए तक का बीमा प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों को “आयुष्मान कार्ड” जारी किया जाता है, जिसे “आयुष्मान गोल्डन कार्ड” के नाम से भी जाना जाता है।
Show Contents
Aayushman Card Download PDF 2022
इस कार्ड की मदद से लाभार्थी योजना के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना निःशुल्क इलाज करवा सकते हैं। यदि आपने आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है लेकिन आपने आयुष्मान कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हमने Aayushman Card Download PDF | Ayushman bharat yojana card download कैसे करें इसके बारे में जानकारी साझा की है। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Ayushman Bharat Yojana Card Key Highlights
लेख | आयुष्मान भारत योजना कार्ड डाउनलोड कैसे करें |
लाभार्थी | भारत के गरीब वर्ग के परिवार |
लाभ | 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज |
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://setu.pmjay.gov.in/setu/index |
आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ
- आयुष्मान कार्डधारक को सरकार 5 लाख रूपए का चिकित्सा बीमा प्रदान करती है।
- इस कार्ड की मदद से लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए किसी भी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं।
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई तरह की गंभीर बीमारियाँ कवर की जाती है।
- आयुष्मान भारत योजना को जन आरोग्य नाम से भी जाना जाता है।
- इस स्कीम के माध्यम से गरीब परिवारों को अच्छी चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
- मरीज के भर्ती होने से पहले और बाद के समुचित चिकित्सकीय खर्चों का वहन भारत सरकार करेगी।
- प्रसूति के दौरान महिलाओं को 9000/- रूपए तक की छूट प्रदान की जाती है।
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण लेख
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
Ayushman Card Download Online: स्वयं घर बैठे आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ऑफिसियल वेबसाइट setu.pmjay.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको Sign In का सेक्शन दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर “Sign In” के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा आपको वह ओटीपी दर्ज करने सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन होने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको राज्य का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक एवं गाँव के नाम का चयन करना होगा।
- सभी आवश्यक विवरणों का चयन करने के बाद एक सूची खुल जायेगी।
- इस सूची में आपको अपने नाम को सर्च करना है।
- आपका नाम मिल जाने के बाद उसके सामने दिए गए “View” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको पुनः एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी निर्धारित बॉक्स में दर्ज करके “OTP Verify” करना होगा।
- अब आपको “डाउनलोड आयुष्मान कार्ड” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आयुष्मान कार्ड आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।