कन्या उत्थान योजना एप्लीकेशन फॉर्म| Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Apply Online | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण | MKUY In Hindi | Kanya Utthan Yojana Bihar 2021 Status, List
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलायी गयी है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाना हैं और कन्याओं की मृत्यू दर को कम करना हैं. हमारे समाज में अभी भी ऐसे कई लोग हैं जो कन्याओं को बोझ समझते हैं जिसके कारण भ्रूण हत्यायें हो रहीं है. सरकार द्वारा भ्रूण हत्याओं को रोकने तथा गरीब वर्ग की बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए इस मुहीम की शुरुआत की है जिसका नाम है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना|
PM Modi Yojana List 2021: All Government Schemes Details in Hindi
Table of Contents
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार Details in Hindi
योजना | बिहार कन्या उत्थान योजना |
Launch By | CM नीतीश कुमार |
विभाग | महिला कल्याण विभाग |
लक्ष्य | छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियां |
आवेदन का तरीका | Online |
सरकारी वेबसाइट | http://edudbt.bih.nic.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सेनेटरी पैड तथा यूनिफार्म के लिए मिलने वाली धनराशि
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा सेनेटरी नेपकिन तथा यूनिफार्म खरीदने के लिए कन्याओं को धनराशि प्रदान की जायेगी. पहले सेनेटरी नेपकिन खरीदने के लिए 150 रूपए की राशि प्रदान की जाती थी, लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर 300 रूपए कर दी है.
इसी प्रकार यूनिफार्म खरीदने के लिए पहले 1 से 2 वर्ष की आयु में 400, 3 से 5 वर्ष की आयु में 500, 6 से 8 वर्ष की आयु में 700 तथा 9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1000 रूपए प्रदान किये जाते था, लेकिन अब इस धनराशि को बढ़ा दी गयी है. अब सरकार द्वारा 1 से 2 वर्ष की आयु के लिए 600 रूपए, 3 से 5 वर्ष की आयु के लिए 700 रूपए, 6 से 8 वर्ष की आयु के लिए 1000 रूपए तथा 9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1500 रूपए प्रदान किये जाएंगे.
धनराशि का विवरण
सेनेटरी नेपकिन के लिए | 300 रूपये |
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में | 600 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु में | 700 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु में | 1000 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु में | 1500 रूपये |
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ
1. बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जायेगी
2. बच्ची के जन्म होने पर 2000 रूपए उसके अभिभावक के खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे
3. बच्ची के एक वर्ष पुरे हो जाने पर, उसका आधार कार्ड बनवा लेने के बाद 1000 रूपए खाते में ट्रांसफर होंगे
4. बच्ची के दो वर्ष पुरे होने, और टीकाकरण पूर्ण करा लेने के बाद 2000 रूपए अभिभावक के खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे. इस प्रकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अभिभावक के खाते में 5000 रूपए आएंगे
5. बारहवीं पास कर लेने के बाद बच्ची को 10000 रूपए दिए जाएंगे
6. स्नातक डिग्री हांसिल करने के बाद 25000 रूपए दिए जाएंगे|
(बिहार) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. वोटर I.D.
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. बैंक पासबुक
5. 12वीं की अंकतालिका (अविवाहित छात्रा को 10000 रूपए प्राप्त करने के लिए)
6. स्नातक की अंकतालिका (25000 रूपए प्राप्त करने के लिए)
इसे भी देखें: PM Scholarship Yojna 2021 Application Form, Eligibity
बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
1. दसवीं/बारहवीं/ और स्नातक पास लड़की इस योजना का लाभ ले सकती है.
2. जो भी लड़की इस योजना का लाभ लेना चाहते है वो बिहार राज्य की होनी चाहिए.
3. लड़की के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए.
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
चलिए अब हम आपको बताते हैं की इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है –
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ (http://edudbt.bih.nic.in/)
2. आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यतानुसार आवेदन करना है. दसवीं/बारहवीं/ और स्नातक पास आवेदकों के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म लिंक है|
3. योग्यतानुसार किसी भी लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी सही सही भरनी हैं. इस प्रकार आप बड़ी आसानी से कन्या (बालिका) उत्थान योजना में आवेदन कर सकते है|
एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें (Link-1)” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Click here to View Application Status” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- अब अगले पेज में आपको “Registration No.” डालकर सर्च के बटन पर क्लिक करना है.
- जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
नाम तथा अकाउंट डिटेल वेरीफाई करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
- वेबसाइट खुलने के बाद “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें (Link-1)” के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा.
- इस पेज में आपको “Verify Name and Account Detail” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में District, एवं College को सेलेक्ट करके “View” के बटन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने सभी छात्रों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- आप इसमें से अकाउंट डिटेल तथा नाम वेरीफाई कर सकते हैं
कन्या उत्थान योजना बिहार लाभार्थी सूची (लिस्ट)
लभरती कन्याओ की लिस्ट ऑनलाइन आसानी से देखि जा सकती है इसके लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे –
- सबसे पहले बेनेफिशरी लिस्ट (लाभार्थी सूचि) पर क्लिक कीजिये
- इसके बाद आप अपने जिले, कॉलेज या स्कूल को चुने
- अब आप “View” बटन पर क्लिक कीजिए
- अब आपके सामने लाभार्थी सूची की लिस्ट आ जाएगी, इसमें आप अपना नाम निकल सकते है|
बिहार रोजगार मेला तिथि, स्थान, Registration
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (MGPY) Online Applicaton Form