Bihar Old Age Pension List 2023: दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की, बिहार सरकार द्वारा राज्य के वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सरकार पेंशन प्रदान करती है, ताकि वृद्ध नागरिक अच्छे से अपना जीवन व्यतीत कर सके। Mukhymantri Vridhjan Pension Yojana के अंतर्गत 60 वर्ष या इससे अधिक किन्तु 80 वर्ष से कम आयु आयु के वृद्धजनों को 400/- रूपए एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 500/- रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाती है।
Show Contents
- Bihar Mukhymantri Vridha Pension Yojana List 2023
- Key Highlights Of Bihar Mukhymantri Old Age Pension List 2023
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 का उद्देश्य
- Bihar Mukhyamantri Vriddhjan Pension Yojna (MVPY) List के लाभ एवं विशेषताएं
- Required Documents For MVPY (आवश्यक दस्तावेज)
- वृद्धजन पेंशन योजना बिहार में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- बिहार वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
Bihar Mukhymantri Vridha Pension Yojana List 2023
बिहार वृद्धजन पेंशन योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, एवं उन्हें सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे राज्य के वरिष्ठ नागरिको को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पड़ने वाली आर्थिक जरूरतों के लिए किसी और पर ऊपर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। यदि आप बिहार राज्य के मूल निवासी है एवं आपने बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन किया हैं, तो आप अपना नाम Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Bihar List 2023 में चेक कर सकते है। इस लेख में हम आपको इसी सम्बन्ध में जानकारी साझा कर रहे हैं। इसलिए लेख पर आखिर तक बने रहें।
Key Highlights Of Bihar Mukhymantri Old Age Pension List 2023
योजना | मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना |
राज्य | बिहार |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
लेख | बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट |
उद्देश्य | राज्य के वृद्ध नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | बिहार राज्य के वृद्ध नागरिक |
आर्थिक लाभ | 400 से 500 रूपए प्रति महिना |
साल | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 का उद्देश्य
बिहार राज्य सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वृद्ध नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवनयापन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इससे वृद्ध नागरिकों के पास आय का एक पर्याप्त साधन बना रहेगा, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, इससे वरिष्ठ नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
Bihar Mukhyamantri Vriddhjan Pension Yojna (MVPY) List के लाभ एवं विशेषताएं
- बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ राज्य के उन वृद्ध नागरिको को मिलेगा जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है।
- इस योजना के अंतर्गत ऐसे वृद्ध नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष तक है, उन्हें प्रतिमाह 400/- रूपए प्रदान किये जाते हैं।
- ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 80 वर्ष या इससे अधिक है, उन्हें 500/- रूपए प्रतिमाह प्रदान किये जाते है।
- योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाती है।
- इसलिए लाभार्थी के पास एक सक्रिय बचत बैंक खाता होना आवश्य है, एवं बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- इस योजना से वृद्ध नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
Required Documents For MVPY (आवश्यक दस्तावेज)
- आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर (यदि हो तो)
वृद्धजन पेंशन योजना बिहार में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है, वह वृद्धा पेंशन योजना बिहार में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको Social Security Pension Management Information System (SSPMIS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register For MVPY” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आधार सत्यापन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको जिला, प्रखंड, योजना, मतदाता संख्या, अपना नाम, आधार संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके “आधार सत्यापित करें” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Verify” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद मुख्यमंत्री वृद्धजन योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, पते का विवरण, बैंक खाता विवरण आदि एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
बिहार वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको Social Security Pension Management Information System (SSPMIS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Beneficiary Status” के अंतर्गत “Search Beneficiary Status” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको जिला, ब्लॉक, सर्च ऑप्शन एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपको Vridhjan Pension Yojana List Bihar / Application Status आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको Social Security Pension Management Information System (SSPMIS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register For MVPY” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Download Aadhar Consent Form” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद बिहार वृद्धा पेंशन योजना फॉर्म पीडीऍफ़ खुल जाएगा।
- अब आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
- फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आप फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी दर्ज करके एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके सम्बंधित विभाग में जाकर जमा करा दें।
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |