बिहार राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन | District Wise Ration Card Bihar | Bihar APL/BPL Ration List | ग्राम पंचायत राशन कार्ड Bihar 2021 Status| जिलेवार Bihar Ration Card सूची @epds.bihar.gov.in
हेलो दोस्तों, आज के लेख में हम “बिहार राशन कार्ड लिस्ट” में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखना है, इस बारे में बताने जा रहे है| यदि आप बिहार राज्य के रहने वाले है, और आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, और आप यह जानना चाहते हैं की आपका नाम बिहार राशन कार्ड 2021 सूची में है या नहीं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें|
Table of Contents
बिहार राशन कार्ड 2021
बिहार राशन कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को “Ration Card” उपलब्ध कराना है। इसके तहत जिन लोगों के नाम आते हैं उन लोगों को सरकार के जरिए सरकारी दुकानों से सस्ते व उचित दामों में राशन का सामान जैसे गेहूं चावल इत्यादि प्रदान करती है। राशन कार्ड वैसे तो तीन से चार प्रकार का होता है। जिनमें एपीएल (नीला) व बीपीएल (लाल) राशन कार्ड मुख्यत: गरीबी रेखा से ऊपर तथा गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को प्रदान किए जाते हैं।
Bihar Ration Card Scheme Details in Hindi
राज्य | बिहार |
आर्टिकल के बारे में | बिहार राशन कार्ड सूची 2021 |
सहायता राशि | 1000 /– |
लाभधारक | राशन कार्ड धारक |
कुल रकम | 948.50 Cr रु |
सरकारी वेबसाइट | www.epds.bihar.gov.in |
आजकल सारा काम ऑनलाइन होता है, और आप ऑनलाइन ही किसी भी चीज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है. डिजिटल इंडिया प्रोग्राम (Digital India Program) के तहत बहुत सी चीजों को ऑनलाइन कर दिया है. आप ऑनलाइन ही जमीन सम्बन्धी रिकॉर्ड, Jivika Ration Card List आदि अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे देख सकते है|
PM Awas Yojana List 2020-21 | प्रधानमंत्री वय वंदना योजना |
Narega Job Card List 2020 | बिहार बाढ़ राहत योजना |
बिहार राशन कार्ड के प्रकार
राशन कार्ड मुख्यतः तीन प्रकार से बनाये जाते हैं, जो निम्नलिखित हैं:-
एपीएल राशन कार्ड – गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रदान किया जाता है.
बीपीएल राशन कार्ड – गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाता है.
AAY Ration Card – ऐसे परिवारों को दिया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी ख़राब होती है, तथा आय का कोई निश्चित साधन नहीं होता।
राशन कार्ड बिहार से मिलने वाले लाभ
- यह नागरिकता और पहचान का प्रमाण होता है.
- इसकी मदद से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है.
- सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से सस्ती दरों पर राशन सामग्री जैसे: गेंहू, चावल, चीनी, केरोसिन आदि ले सकते हैं.
- बिजली का कनेक्शन/ गैस का कनेक्शन लेने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है.
- सिम कार्ड लेने के लिए भी राशन कार्ड की फोटो कॉपी देनी होती है.
- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट तथा अन्य जरुरी दस्तावेज बनाने के लिए भी राशन कार्ड होना जरुरी है|
ये उपयोगी आर्टिकल पढ़ना न भूले: Pradhan Mantri Mudra Yojana – स्वंय का उद्योग शुरू करने के लिए ले सकते हैं 10 लाख रूपए तक का लोन ! जानिये कैसे
बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता)
- व्यक्ति बिहार का रहने वाला होना आवश्यक है
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- LPG कनेकशन का नंबर
- मोबाइल नंबर
District Wise Ration Card List 2021 Bihar PDF Download
District Name | PHH | AAY | Total Beneficiaries |
Arwal | 80721 | 17576 | 98297 |
Aurangabad | 262454 | 54583 | 317037 |
Araria | 497037 | 74327 | 571364 |
Begusarai | 457293 | 72638 | 529931 |
Bhagalpur | 440249 | 54774 | 495023 |
Banka | 320309 | 34121 | 354430 |
Bhajpur | 304519 | 65788 | 370307 |
Buxar | 151177 | 30483 | 181660 |
Darbhanga | 735926 | 92519 | 832045 |
Gaya | 453226 | 87788 | 540240 |
Gopalganj | 253523 | 62209 | 315732 |
Jamui | 226549 | 48585 | 375134 |
Jehanabad | 122057 | 23864 | 145921 |
Katihar | 518766 | 53413 | 572179 |
Khagaria | 288949 | 47382 | 336331 |
Kishanganj | 253747 | 65365 | 319112 |
Kaimur | 135820 | 42739 | 178559 |
Lakshisarai | 115097 | 16012 | 131109 |
Madhepura | 326359 | 40221 | 366616 |
Madhubani | 663040 | 153849 | 816889 |
Munger | 176779 | 39153 | 215932 |
Muzaffarpur | 696593 | 140466 | 837059 |
Nalanda | 355557 | 85804 | 441361 |
Nawada | 247399 | 45410 | 292809 |
Patna | 779867 | 120704 | 900571 |
Purnia | 542434 | 63044 | 605478 |
Pashchim Champaran | 572721 | 115853 | 688574 |
Purab Champaran | 718030 | 141478 | 859508 |
Rohtas | 292439 | 52026 | 344465 |
Saharsa | 301815 | 39090 | 340905 |
Samastipur | 657621 | 106222 | 763843 |
Saran | 398697 | 100312 | 499009 |
Shekikhpura | 68459 | 11129 | 79588 |
Sheohar | 127882 | 13410 | 141292 |
Sitamarhi | 598807 | 75674 | 674481 |
Siwan | 376310 | 53745 | 430055 |
Supaul | 380404 | 52751 | 433155 |
Vaishali | 489344 | 84805 | 574149 |
Total | 14391018 | 2479312 | 16870330 |
Check Bihar APL / BPL Ration Card List 2021 Online
बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट – यह लेख उन लोगों के लिए जो अपना नाम बिहार राशन कार्ड सूची में देखना चाहते है, हम आपको एक आसान सी प्रक्रिया बताने जा रहे है और हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स का पालन कर आप आसानी से अपना नाम ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड सूची में देख सकते है|
Also Read – ऐसे देखें राशन कार्ड बिहार सूचि (नई लिस्ट) में अपना नाम ऑनलाइन
1. सबसे पहले खाध एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के आधिकारिक पेज पर जाना होगा।
2. खाध एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार का आधिकारिक पेज (http://epds.bihar.gov.in/)|
3. पेज खुलने के बाद आपको RCMS पर क्लिक करना होगा|
4. RCMS पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना जिला सेलेक्ट करके SHOW बटन पर क्लिक करना है|
5 . अब अपने जिले के नाम के आगे rural या urban पर क्लिक करना है|
नोट: यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हो तो आपको Rural पर क्लिक करना है और यदि आप शहरी क्षेत्र से हो तो आपको Urban पर क्लिक करना है|
6. किसी भी विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने स्क्रीनशॉट में दिखाए अनुसार एक पेज आएगा जिसमे आपको सभी ब्लॉक नज़र आयेगें|
7. अपने ब्लॉक पर क्लिक करें|
8. ब्लॉक पर क्लिक करने के बाद अब आप जिस पंचायत, शहर या कस्बे के हो उस नाम के आगे क्लिक करना है|
9. अब आपको अपने गाँव का नाम चुनना होगा|
10. अब आपको अपने एरिया में आने वाले राशन कार्ड दुकानों की लिस्ट दिखाई देगी. अपने एरिया के अंतर्गत आने वाले FPS शॉप पर क्लिक करें|
11. इसके बाद आपको उस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों के नाम व राशन कार्ड संख्या दिखाई देगी|
12. अधिक विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें
13. अब आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है|
बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?
इच्छुक उम्मीदवार जो बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- बिहार राशन बनवाने हेतु आपको शहरी क्षेत्र वालों को उपखण्ड अधिकारी (SDO) एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में जाकर, नए राशन कार्ड हेतु आवेदन फॉर्म लेना होगा.
- फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी जैसे:- नाम, पता, मोबाइल नंबर, आदि डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरनी होगी.
- फॉर्म परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज की फोटो को अटैच करे.
- अब फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें.
- इसके बाद फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जाकर जमा करा दें.
- फॉर्म जमा कराने के 15 दिवस के भीतर आपको राशन कार्ड मिल जाएगा.
बिहार राशन कार्ड अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें?
यदि आपको सार्वजनिक वितरण प्रणाली या खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाली राशन सामग्री के सम्बन्ध में कोई शिकायत है तो आप खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- सबसे पहले उम्मीदवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की Official Website पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Grievance” मेनू में जाकर “Submit Grievance” के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- उसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा.
- फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी तथा शिकायत का विवरण लिखकर, दस्तावेज अपलोड करके रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें.
- इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज हो जायेगी.
बिहार राशन कार्ड शिकायत की स्थिति की जांच कैसे करें?
- सर्वप्रथम प्रार्थी को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर उपस्थित विकल्प “Grievance” मेनू में जाकर “Know Grievance Status” के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- अब एक फॉर्म खुल जाएगा.
- फॉर्म में “Grievance ID” ड़ालकर “Get Status” पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति खुल जाएगी ।
Blacklisted Employes Report देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम उम्मीदवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Blacklisted Employes Report” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है.
- जिले के नाम पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ब्लैक लिस्टेड एम्पलाई डिटेल खुलकर आ जाएगी।
ई चालान डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम उम्मीदवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “Service” में से “Download e-Challan” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा.
- इस पेज में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें.
- सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें.
- ई चालान आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा आप इस e-challan को डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “Service” मेनू में से “Register Your Mobile” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा.
- इस पेज में आपको जिला, ब्लॉक, एवं FPShop का चयन करना होगा.
- उसके बाद अपना नाम एवं मोबाइल नंबर डालकर “रजिस्टर” के बटन पर क्लिक करें.
- इस प्रकार आप अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा पाएंगे.
हम आशा करते हैं की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ठ होंगे. यदि आपको राशन कार्ड से सम्बंधित कोई प्रश्न या सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे तथा आपको उपयुक्त जानकारी देंगे|
महत्वपूर्ण लिंक
Official Website
Download Bihar Ration Card Form