Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana 2022: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न सरकारी सुविधाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे प्रदान करने के लिए एक नयी स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम “छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना” है। इस लेख में इसी योजना के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इस लेख को पढ़कर आप जानेंगे की मुख्यमंत्री मितान योजना क्या है? इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज क्या है। इसलिए योजना से जुड़े प्रत्येक विवरण को प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana 2022
- Key Highlights Of Mukhymantri Mitan Yojana Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री मितान योजना का उद्देश्य
- CG Mukhyamantri Mitan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना में आवेदन कैसे करें?
- FAQs (छत्तीसगढ़ मितान योजना से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)
Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana 2022
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिक घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिजली बिल, पानी बिल, पेंशन योजनाओं एवं इसी प्रकार की कई कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। CG Mukhymantri Mitan Yojana के अंतर्गत सहायक मित्रों की तैनाती की जायेगी, जो सरकारी सेवाओं, योजनाओं एवं प्रमाण पत्रों की डिलीवरी घर-घर पहुंचाएंगे। इन प्रमाण पत्रों को घर तक पहुंचाने के लिए सहायक मित्र सेवा शुल्क लेंगे। मुख्यमंत्री मितान योजना से सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने इस योजना पर 10 करोड़ रूपए के प्रारंभिक बजट का निर्धारण किया है।
Key Highlights Of Mukhymantri Mitan Yojana Chhattisgarh
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मितान योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
उद्देश्य | सरकारी सेवाएं घर तक पहुंचाना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
साल | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द लांच की जायेगी |
CG E District Official Website | Click Here |
मुख्यमंत्री मितान योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाओं, प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरुरी दस्तावेजों को बनवाने की सुविधा घर बैठे प्रदान करना है। इस स्कीम की शुरुआत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण की गयी थी, ताकि राज्य के नागरिक घर बैठे ही सरकारी सुविधाएं प्राप्त कर सके। CG Mukhymantri Mitan Yojana के लॉन्च होने से राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।
CG Mukhyamantri Mitan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गयी है।
- इस स्कीम के माध्यम से राज्य के नागरिक लगभग 100 प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से राज्य के लोग घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पता, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं, एवं पेंशन योजनाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम सरकारी सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए राज्य के तक़रीबन 10000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- Mukhymantri Mitan Yojana 2022 के शुरू होने से राज्य के नागरिक सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।
- यह योजना भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए काफी कारगर साबित होगी।
छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता 2022 ऑनलाइन फॉर्म
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बिजली का बिल
- पानी का बिल
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना में आवेदन कैसे करें?
प्रदेश के इच्छुक नागरिक को मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दस्तावेजों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना की घोषणा की गयी है, अभी आधिकारिक तौर पर आवेदन के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक दिशानिर्देश जारी नहीं किये गए हैं, और न ही कोई वेबसाइट / पोर्टल लांच किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा CG Mukhymantri Mitan Yojana में आवेदन के सम्बन्ध में कोई दिशानिर्देश जारी किये जाते हैं, या कोई पोर्टल लांच किया जाता है, तो इसकी सूचना हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान कर देंगे। इसलिए योजना से जुडी नवीनतम अपडेट के लिए इस लेख पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
FAQs (छत्तीसगढ़ मितान योजना से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को घर बैठे सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गयी है।
इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गयी।
इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी विभागों से जुडी तक़रीबन 100 से अधिक सरकारी सेवाओं जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी बिल, पेंशन योजनाओं आदि का लाभ प्राप्त होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री मितान योजना की हेल्पलाइन से सम्बंधित जानकारी नहीं दी गयी है।
अभी मुख्यमंत्री मितान योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट लॉन्च नहीं की गयी है।