CG Padhai Tunhar Dwar Registration: जैसा की आप भी जानते हैं की देश अभी भी कोरोना संकट से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन लगाया है जिसमे शेक्षणिक संसथान, विद्यालयों को आगामी आदेशों तक बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं। लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा “छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल” को लांच किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जायेगी एवं ई क्लासरूम, स्टडी मटेरियल, वीडियो लेसन, शैक्षणिक खेल, होमवर्क करने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस लेख में हम आपको Padhai Tunhar Dwar Online Portal के बारे में पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं padhai tuhar dwar registration, padhai tuhar dwar login की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- Padhai Tunhar Dwar Registration
- Padhai Tunhar Dwar Portal CG Key Highlights
- छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल का उद्देश्य
- पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं
- CG Padhai Tunhar Dwar Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता)
- छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीकरण कैसे करे?
- छत्तीसगढ़ पढई तुंहर दुआर पोर्टल पर शिक्षक पंजीकरण कैसे करे?
- Padhai Tuhar Dwar Login कैसे करें?
- Padhai Tuhar Dwar App डाउनलोड कैसे करें?
- छत्तीसगढ़ पढई तुंहर दुआर पोर्टल पर पाठ्यक्रम सामग्री कैसे देखें?
- पढई तुंहर दुआर पोर्टल हेल्पलाइन नंबर
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
Padhai Tunhar Dwar Registration
इस पोर्टल की शुरुआत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 अप्रैल 2020 को की गयी थी। Padhai Tunhar Dwar CG पोर्टल पर कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के कोर्स मटेरियल उपलब्ध है एवं अन्य सहायता सामग्री प्रदान की जाती है। इस पोर्टल पर अभी तक 5861336 विद्यार्थी एवं 217702 शिक्षा पंजीकृत हो चुके है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के बच्चे घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी एवं शिक्षक ऑनलाइन बच्चों का होमवर्क जांच सकेंगे। पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को padhai tuhar dwar scheme पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस लेख में दर्ज है।
Padhai Tunhar Dwar Portal CG Key Highlights
पोर्टल का नाम | Padhai Tunhar Dwar Portal |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
विभाग | शिक्षा विभाग |
उद्देश्य | कक्षा 1 से 12 तक के विद्याथियों को शिक्षण सामग्री एवं ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://cgschool.in/ |
छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Padhai Tuhar Dwar पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेज एवं शिक्षण सामग्रीं मुहैया कराना है। ताकि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन होमवर्क एवं शिक्षकों द्वारा होमवर्क जांचने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। इस पोर्टल के जरिये विद्यार्थियों की पढ़ाई कोरोनाकाल में प्रभावित नहीं होगी।
महत्वपूर्ण योजनायें
- मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
- छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना 2023
- छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना
पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं
- इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं।
- शिक्षण सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसमें ऑनलाइन होमवर्क प्रदान किया जाएगा।
- शिक्षक ऑनलाइन होमवर्क की जांच कर सकेंगे।
- अध्यापक और बच्चे विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये एक दुसरे से बाद कर सकते हैं।
- Chattisgarh Padhai Tunhar Dwar Portal के माध्यम से बच्चे ऑनलाइन किताबें डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Padhai Tunhar Dwar Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- Padhai Tuhar Dwar Online Portal का लाभ राज्य के कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र उठा सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्र एवं छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
- बच्चों को ई क्लासरूम, स्टडी मटेरियल, वीडियो लेसन, शैक्षणिक खेल, होमवर्क करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
- पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई करने पर छात्रों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
- छात्रों को डिजिटल बनाने में इस पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
- CG Padhai Tuhar Dwar Portal पर ऑडियोके साथ वीडियो लेसन भी मौजूद है।
पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता)
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पते का विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीकरण कैसे करे?
Padhai Tuhar Dwar Registration: राज्य के इच्छुक विद्यार्थी जो पढई तुंहर दुआर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “विद्यार्थी पंजीयन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको शिक्षा का प्रकार एवं मोबाइल नंबर दर्ज करके “ओ.टी.पी.प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा साथ ही पंजीयन फॉर्म भी खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, राज्य, जिला, पता, पासवर्ड एवं ओटीपी दर्ज करके “पंजीयन करें” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर सफलतापूर्वक विद्यार्थी पंजीकरण हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ पढई तुंहर दुआर पोर्टल पर शिक्षक पंजीकरण कैसे करे?
- सर्वप्रथम आपको पढई तुंहर दुआर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट cgschool.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “शिक्षक पंजीयन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको शिक्षा का प्रकार एवं मोबाइल नंबर दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद शिक्षक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, राज्य, जिला, पता, स्टेटस, अनुभव, शिक्षा का स्तर, प्रशिक्षण का स्तर, टीचर कोड, यु डाइस कोड, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “पंजीयन करें” बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Padhai Tuhar Dwar Login कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको पढई तुंहर दुआर पोर्टल छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉग इन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज आपको मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके “लॉगिन” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।
Padhai Tuhar Dwar App डाउनलोड कैसे करें?
विद्यार्थी एवं शिक्षक पढ़ई तुंहर दुआर ऍप के माध्यम से भी वह सभी कार्य कर सकते हैं, जो पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं Padhai Tuhar Dwar App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में “Padhai Tuhar Dwar App” टाइप करके सर्च करना होगा।
- अब आपके सामने कई एप खुल जायेंगे।
- आपको पढ़ई तुंहर दुआर ऍप पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मोबाइल एप आपकी डिवाइस में खुल जाएगा।
- अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही इनस्टॉल बटन पर क्लिक करेंगे एप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ पढई तुंहर दुआर पोर्टल पर पाठ्यक्रम सामग्री कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आपको छत्तीसगढ़ पढई तुंहर दुआर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट cgschool.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “कोर्स मटेरियल” का सेक्शन दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको सबसे पहले कक्षा का चयन करना है।
- उसके बाद आपको विषय का चयन करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने पाठ्यक्रम की सूची खुल जायेगी।
पढई तुंहर दुआर पोर्टल हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको पोर्टल से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हेल्प लाइन नं. 0771-2443696 पर सुबह 10 से शाम 5 केवल कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हो।
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |