Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

(election.cg.nic.in) छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023: नई मतदाता सूची, CG Voter List

Chhattisgarh Voter List 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ (CEO Chhattisgarh) की ऑफिसियल वेबसाइट पर वोटर लिस्ट जारी की जाती है। राज्य के नागरिक ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस वोटर लिस्ट में होगा वह छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनावों में मतदान कर सकते हैं। राज्य के वह सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, वह वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड के माध्यम से ही वह चुनावों में वोट दे सकते हैं। राज्य में चुनावों के होने से पहले निर्वाचन अधिकारी द्वारा कई नाम जोड़े जाते हैं एवं कई अपात्र नाम हटा दिए जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Chhattisgarh Voter List देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। इसलिए CG Voter List से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Chhattisgarh Voter List 2023 – छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट

दोस्तों, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में वोटर आईडी कार्ड, लिस्ट आदि से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए सीईओ छत्तीसगढ़ नाम से वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्य के नागरिक मतदान से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों में उम्मीदवार वोट देने के पात्र है या नहीं ये छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023 में नाम देखकर सुनिश्चित किया जा सकता है। CG Voter List में राज्य के उन सभी नागरिकों के नाम शामिल होते है, जिन्होंने वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम, पोलिंग बूथ आदि जानकारी दर्ज होती है।

cg voter list

Key Highlights Of Chhattisgarh Voter List 2023

लेख छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट
राज्य छत्तीसगढ़
सम्बंधित विभाग मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़
उद्देश्य वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

CG Voter List 2023 की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या फिर से ज्यादा होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास का प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ मतदाता सूची को ऑनलाइन जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को वोटर लिस्ट से जुडी जानकारी ऑनलाइन मुहैया करवाना है। इस सुविधा के जरिये राज्य के नागरिक घर बैठे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं। CG Voter List 2023 ऑनलाइन जारी होने से राज्य के नागरिकों को वोटर लिस्ट से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, राज्य के नागरिक ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं। इससे सरकारी प्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

CG Voter List 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023 मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाती है।
  • राज्य के नागरिक इस ऑफिसियल पोर्टल के जरिये छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से जुडी पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • अपने मत का प्रयोग करने के लिए आपका नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।
  • जिन नागरिकों का नाम इस सूची में होता है, वह राज्य में होने वाले आगामी चुनावों में मतदान करने का अधिकार रखते हैं।
  • राज्य के वह सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, वह वोटर आईडी कार्ड बनवाकर छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम जुडवा सकते हैं।
  • वोटर लिस्ट ऑनलाइन होने से राज्य के नागरिकों सूची में अपने नाम की जांच करने के लिए सरकारी कार्यालयों का दौरा नहीं करना पड़ेगा, इससे लोगों के समय एवं धन दोनों को बचत होगी, एवं प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा समय-समय पर वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है।

मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया

राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में अपना नाम खोजना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मतदाता सूची में अपना नाम खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में आप निम्नलिखित तीन विकल्पों के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं:-
    • भाग/मतदान केन्द्र क्रमांक के आधार पर
    • विधानसभा के आधार पर
    • ईपिक के आधार पर
  • अब आपको अपनी अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना है।
  • किसी भी विकल्प का चयन करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आवश्यक विवरण दर्ज करके “Search Name In Electoral Roll” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद वोटर लिस्ट आपके सामने खुल जायेगी।
  • इस सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते है।

जिलेवार मतदाता सूची पीडीएफ देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “जिलेवार मतदाता सूची (पीडीऍफ़)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको जिला और विधानसभा का चयन करना होगा।
  • आवश्यक विवरणों का चयन करने के बाद “मतदान केंद्र की सूची देखें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

ई-मतदाता पहचान पत्र (e-EPIC) डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Download e-EPIC” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
download e epic cg
  • इस पेज में आपको “Download e-EPIC Card” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) खुल जाएगा।
  • इस पोर्टल में आपको “e-EPIC Download” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में आपको यूज़रनेम, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना है।
  • लॉग इन होने के बाद फिर से एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में आपको EPIC no. दर्ज करके राज्य का चयन करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ई-मतदाता पहचान पत्र आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहाँ से आप वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने/संशोधन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “मतदाताओं के लिए” मेनू के अंतर्गत आपको “मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने/संशोधन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।
  • इस पोर्टल में आपको Deletion or Objection in Electoral Roll का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा, आपको इस पोर्टल पर लॉग इन होना है।
  • लॉग इन होने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी को आपको सही-सही दर्ज करना है।
  • उसके बाद आवश्यक दस्त्वेजों को अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

विधानसभावार मतदान केंद्र एवं अनुभाग का नाम देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज आपको “मतदाताओं के लिए” सेक्शन के अंतर्गत “विधानसभावार मतदान केंद्र एवं अनुभाग” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको विधानसभा का चयन करना है।
  • विधानसभा का चयन करने के बाद आपके सामने विधानसभा मतदान केंद्र एवं अनुभाग के नाम खुलकर आ जायेंगे।
  • आप इस सूची में अपने विधानसभा मतदान केंद्र एवं अनुभाग के नाम देख सकते हैं।

बी.एल.ओ. की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “मतदाताओं के लिए” सेक्शन के अंतर्गत “बी.एल.ओ. की जानकारी” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) खुल जाएगा।
  • इस पोर्टल में आपको “Know Your” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
know Blo information
  • इस पेज में आपको में आपको Epic No. दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

हेल्पलाइन नंबर

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:-=

  • ECI हेल्पलाइन 1800111950
  • CEO हेल्पलाइन 180023311950

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: