Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Latest News: 31 मार्च 2022 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे हेल्थ कैंप, होगा सभी प्रकार के रोगों की जांच एवं उपचार

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Latest News: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हेल्थ कैंप आयोजित किये जायेंगे, जिसमे सभी प्रकार के संचारी एवं गैरसंचारी रोगों की जांच एवं उपचार किया जायेगा। इसलिए योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थी 31 मार्च 2022 तक मुख्यालयों पर लगे केम्पों पर जाकर निःशुल्क अपना इलाज करवा सकते हैं। बता दे की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश के प्रत्येक परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर 05 लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज प्रदान करती है।

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Latest News

chiranjivi swasthya bima yojana

केम्पों में दी जाने वाली सुविधाएं

चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालयों में लगने वाले केपों में लाभार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जायेगी:-

विशेषज्ञ सेवाएं: फिजिशियन, शिशु रोग, स्त्री रोग, दन्त रोग, नेत्र रोग, आयुष चिकित्सक

जाँचे: 48 तरह की खून की जांच, टीबी, लिवर संबधी, पेट सम्बन्धी, गुर्दा, मलेरिया, ई.सी.जी., 3 कॉमन कैंसर, प्रसव पूर्व जांच, आँखों की जांच, सिलिकोसिस, कुष्ठ रोग

अन्य सेवाएं: जांच उपरान्त आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा हेतु उच्चतर चिकित्सा संस्थान रेफर कर सर्जरी करवाना, जननी सुरक्षा योजना, शिशु सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना लाभान्वित करना, कुपोषित बच्चों की पहचान तथा व पोषाहार के लिए समन्वय, टीबी जांच में निकट के चिकित्सा संस्थान पर एक्सरे करवाना।

उच्च स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा टेलीकन्सल्टेशन सुविधा

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत 23 मार्च 2022 तक लगने वाले केम्पों में उच्च स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा टेलीकंसल्टेशन सुविधा प्रदान की जायेगी। ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञों से टेलीकन्सल्टेशन के द्वारा ई.एन.टी. / चर्मरोग / मनोरोग एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। टेलीकन्सल्टेशन के द्वारा सुपरस्पेशलिटी में न्यूरोलॉजी / कार्डियोलॉजी / नेफ्रोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध होगी।

पंचायत समिति स्तर पर होगा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

शिविरों में पंचायत स्तर पर चयनित रोगियों की आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा तथा मोतियाबिंद, दन्त रोग (आर.सी.टी.) पाइल्स, महिला / पुरुष नसबंदी आदि। विकलांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु सम्पूर्ण मेडिकल बोर्ड विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का किया गया विस्तार जुड़े 18 नये पैकेज

इसी प्रकार की सरकारी, गैर सरकारी एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट OnlineGyanPoint.in बुकमार्क अवश्य करें।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel OnlineGyanPointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: