CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status: भारत सरकार द्वारा किसानों की आय में बृद्धि करने के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाती है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) की शुरुआत की गयी है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 4000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि किसानों को 2000-2000 रूपए की दो किस्तों में प्रदान की जाती है।
Show Contents
CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status 2023
Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana का लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को प्रदान किया जाएगा। इसलिए वह किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहें हैं, उन्हें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। लाभार्थी किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की सहायता राशि के साथ-साथ किसान कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि भी किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा कर दिए जाते हैं। पात्र किसान CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status 2023 (Beneficiary list) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, एवं यह जान सकते हैं, की योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि उनके बैंक खाते में जमा हो रही है या नहीं।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का संक्षित्प विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान |
वित्तीय लाभ | 4000/- रूपए सालाना |
लाभार्थी स्टेटस देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना की श्रेणी | सरकारी योजना |
ऑफिसियल वेबसाइट | saara.mp.gov.in |
किसानों को मिलेंगे 10000/- रूपए प्रतिवर्ष
किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 2000-2000 रूपए की दो किस्तों में 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वही अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 2000-2000 रूपए की दो किस्तों में सालाना 4000/- रूपए की राशि प्रदान की जाती है। पीएम किसान योजना के 6000 रूपए एवं किसान कल्याण योजना के 4000 रूपए मिलकर किसानों को सालाना कुल 10000/- रूपए का आर्थिक लाभ मिलेगा।
ऐसे चेक करें CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status
- सर्वप्रथम आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SAARA) की आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको आधार संख्या, बैंक खाता या पीएम किसान आईडी में से कोई एक एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति आपके सामने खुल जाएगा।
इसी प्रकार की और सरकारी, गैर सरकारी, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं सरकारी जॉब के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट OnlineGyanPoint.in को बुकमार्क जरुर करें।
CM Kisan Kalyan Yojana MP Status: FAQs
इस स्कीम के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को 2000-2000 रूपए की दो किस्तों में 4000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है.
प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिलेगा.
किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान भाइयों को पीएम किसान योजना का लाभार्थी होना चाहिए. इसलिए पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को इस स्कीम का लाभ स्वतः मिल जाता है.
सभी उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट saara.mp.gov.in पर जाकर लाभार्थी सूची चेक कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए लेख में दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें.