Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण प्रक्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द अरविन्द केजरीवाल द्वारा 6 फरवरी 2021 को एक नयी स्कीम की शुरुआत की है जिसका नाम दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022 है। इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इस योजना के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022 के अंतर्गत कक्षा 9वीं के मेधावी छात्रों को 5000/- रूपए की प्रोत्साहन राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जायेगी। यह प्रोत्साहन राशि सरकारी, अर्धसरकारी, एवं सरकार द्वारा मान्य प्राप्त स्कूल के छात्र ही उठा सकते हैं। यह प्रोत्साहन राशि 1000 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जायेगी। Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 का लाभ उन सामान्य वर्ग के उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने कक्षा 8वीं में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं। वहीँ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र जिन्होंने कक्षा 8वीं में 55% अंक प्राप्त किये है, उन्हें भी इस स्कीम के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।

delhi mukhymantri pratibha vikas pariksha

Key Highlights Of Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022

योजना का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना
किसके द्वारा लॉच की गयी दिल्ली सरकार
उद्देश्य छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थी दिल्ली के छात्र
प्रोत्साहन राशि ₹5000
वर्ष2022
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी

Delhi eDistrict Portal

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी, जिसका उपयोग वह अपनी शिक्षा में कर सकते हैं। Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।

Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा 6 फरवरी 2021 को की गयी।
  • दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 5000/- रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
  • इस स्कीम से छात्रों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
  • वह सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 8वीं में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं, वह इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस स्कीम के अंतर्गत 1000 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा दिव्यांग वर्ग के छात्रों को इस योजना के अंतर्गत 5% की छूट प्रदान की जायेगी।
  • Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 के माध्यम से मेधावी तथा प्रतिभाशाली छात्रों को बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली बेरोजगारी भत्ता 2022

मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना की पात्रता

  • आवेदक दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • छात्र ने कक्षा 8वीं में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
  • ससी, एसटी, ओबीसी तथा दिव्यांग छात्रों को 5% की छूट प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ सरकारी, अर्धसरकारी, तथा सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल के छात्र उठा सकते हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • 8वीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार छात्र जो दिल्ली मुख्यमंत्री वैज्ञानिक प्रतिभा परीक्षा योजना 2022 में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। दिल्ली सरकार द्वारा अभी इस योजना की घोषणा की गयी है, अभी आवेदन सम्बन्धी कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किये गए हैं। जैसे ही सरकार द्वारा Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2022 में आवेदन के सम्बन्ध में कोई दिशानिर्देश जारी किये जाते हैं, हम आपको इस लेख के माध्यम सर सूचित कर देंगे। इसलिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।

FAQs (दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2022)

Dehli Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana की शुरुआत कब की गयी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना की शुरुआत 6 फरवरी 2021 को की गयी.

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा?

विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का लाभ राज्य के उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने सरकारी विद्यालय से कक्षा 8वीं में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये हो.

इस स्कीम के अंतर्गत कितने रूपए तक का लाभ छात्रों को प्रदान किया जाएगा?

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 1 हज़ार से अधिक छात्र-छात्राओं को 5000/- रूपए प्रदान किये जायेंगे.

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: