Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

Delhi Saheli Samanvay Kendra Scheme 2023: महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण एवं रोजगार, जाने कैसे करें आवेदन

Delhi Saheli Samanvay Kendra Yojana 2023: महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने एवं राजधानी दिल्ली में आंगनवाडी केन्द्रों की स्थापना की लिए दिल्ली सरकार द्वारा “सहेली समन्वय केंद्र योजना” को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को दिल्ली सरकार की और से कई प्रकार की लाभ प्राप्त होंगे। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको दिल्ली सहेली समन्वय केंद्र योजना से सम्बंधित संभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं, इसलिए योजना से जुडी प्रत्येक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Delhi Saheli Samanvay Kendra Scheme 2023

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी सहेली समन्वय केंद्र योजना के माध्यम से बेरोजगार महिलाओं का कौशल विकास करने के लिए आंगनवाडी हब बनाने जा रहे हैं। Saheli Samanvay Kendra Scheme के अंतर्गत महिलाओं के स्वयं सेवा सहायता समूह बनाकर उन्हें काम सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण एवं काम सिखाने के बाद महिलाओं को उनके हुनर (काबिलियत) के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। यह योजना दिल्लीवासी महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। दिल्ली सरकार द्वारा सहेली समन्वय केंद्र योजना को Covid-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण कई महिलाओं की आजीविका प्रभावित हुई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस योजना का शुभारम्भ किया गया।

Delhi Saheli Samanvay Kendra Scheme

Key Highlights Of Delhi Saheli Samanvay Kendra Scheme 2023

योजना का नामसहेली समन्वय केंद्र योजना
राज्यदिल्ली
सम्बंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना
लाभार्थी राजधानी दिल्ली की महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द लांच की जायेगी

सहेली समन्वय केंद्र योजना दिल्ली का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा सहेली समन्वय केंद्र योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देध्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं रोजगार प्रदान करना है। इस हेतु महिलाओं को आंगनवाडी हब के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान की जायेगी। इसके बाद महिलाओं के हुनर के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से कोरोना वायरस के कारण हुई बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिलेगा जिससे वह अपने परिवार का आसानी से भरण-पोषण कर सकेंगी। इस स्कीम के माध्यम से दिल्ली सरकार ने व्यक्तिगत स्टार्टअप शुरू करने एवं स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए 500 आंगनवाडी केंद्र शुरू करने की घोषणा की है।

दिल्ली सहेली समन्वय केंद्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार को सहेली समन्वय केंद्र योजना में आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। दिल्ली सरकार द्वारा अभी इस योजना की घोषणा की गयी है। अभी राज्य सरकार की और से आवेदन के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक दिशानिर्देश पारित नहीं किये गए हैं। जैसे सरकार द्वारा आवेदन के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाती है, तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे इसलिए योजना से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए हमारे इस लेख के साथ बने रहें।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: