Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana MP : समाज के पिछड़े वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों के सामाजिक जीवन स्तर में सुधार करने एवं स्वयं के उद्योग स्थापना हेतु आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के नागरिकों के उद्योगों के विकास के लिए कम लागत पर उपकरण एवं कार्यशील पूंजी (Working Capital) के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से “डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना” की शुरुआत की गयी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण स्कीम से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी साझा कर रहें हैं। योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों एवं लाभ लेने हेतु आवश्यक योग्यता एवं दस्तावेजों को जानने के लिए लेख पर अंत तक बने रहें।

Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana 2022

डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा की गयी थी। इस स्कीम के तहत राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के नागरिकों को उनके पहले से स्थापित उद्योगों के बेहतर संचालन के लिए कम लागत में उपकरण या कार्यशील पूंजी के लिए 01 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें अपने उद्योग के संचालन में गति मिलेगी जिसके परिणामस्वरूप अनुसूचित वर्ग के नागरिकों के उद्योगों का अभूतपूर्व विकास होगा एवं उनका सामजिक एवं आर्थिक विकास होगा।

Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana

Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana Madhya Pradesh Overview

योजना का नाम डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना
राज्य मध्य प्रदेश
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष 2022
ऑफिसियल वेबसाइटजल्द लांच की जायेगी

डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर कल्याण योजना का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के नागरिकों को पूर्व में स्थापित उद्योगों के विकास के लिए कम लागत के उपकरण एवं कार्यशील पूंजी (Working Capital) के रूप में 1 लाख रूपए की वित्तीय मदद प्रदान करना है। इस स्कीम के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक जीवनस्तर में सुधार होगा एवं वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी थी।
  • इस स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित वर्ग के नागरिकों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (MSME) उद्योगों के कम लागत के उपकरण एवं कार्यशील पूंजी के लिए 01 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना अनुसूचित जाति के नागरिकों को उद्योग विकास में आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
  • इससे अनुसूचित वर्ग के नागरिकों के जीवनस्तर में वृद्धि होगी एवं उनका सामाजिक जीवनस्तर ऊँचा उठेगा।

डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना हेतु पात्रता

Dr. Bhimrao Ambedhkar Aarthik Kalyan Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से होना चाहिए।
  • आवेकक के पास एक सक्रिय बचत बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • अन्य राज्यों के नागरिक इस योजना में आवेदन करने के पात्र नहीं है।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभुकों के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card)
  • सक्रिय बचत बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया

ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना की घोषणा की गयी है। अभी आवेदन सम्बन्धी प्रक्रिया हेतु कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किये गए हैं, और न ही योजना से जुडी कोई ऑफिसियल वेबसाइट लांच की गयी है। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana जुड़ा ऑफिसियल पोर्टल लांच किया जाएगा एवं आवेदन प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जैसे सरकार इस योजना के सम्बन्ध में कोई नवीनतम दिशानिर्देश जारी करेगी इसकी सूचना हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से बता देंगे। इसलिए योजना से जुड़े नवीनतम अपडेट एवं आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए हमारे इस लेख को बुकमार्क अवश्य करें।

Important Links

मध्य प्रदेश सरकारी योजनायेंयहाँ क्लिक करें
सरकारी नौकरी से सम्बंधित जानकारीयहाँ क्लिक करें
प्रधानमंत्री सरकारी योजनायेंयहाँ क्लिक करें

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: