Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

E Bhoomi Haryana Portal 2022: हरियाणा भूमि उद्देश्य, लाभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया

E Bhoomi Haryana Portal 2022: जैसा की आप सभी जानते हैं की सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं, सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन एवं भूमि सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकारों द्वारा पोर्टल लांच किये जा रहें हैं। इन पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन आवेदन से लेकर भूमि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा भूमि सम्बन्धी सौदों में पारदर्शिता लाने एवं किसानों को भूमि की मजबूरन बिक्री करने से रोकने के लिए ई भूमि हरियाणा पोर्टल को लांच किया है। इस लेख में हम आपको इस पोर्टल से जुडी सभी जानकारी, पोर्टल के लाभ, उद्देश्य आदि प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

E Bhoomi Haryana Portal 2022

हरियाणा सरकार द्वारा Haryana e-Bhoomi Portal को 6 फरवरी 2017 को लांच किया गया है। इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य भूमि मालिकों द्वारा भूमि की मजबूरन बिक्री को रोकने में मदद करना है। इस पोर्टल पर जमीन से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे भूमि सम्बंधित विवरणों एवं सौदों में पारदर्शिता आएगी, जिससे सरकार जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड को सत्यापित कर सकेगी। ई भूमि हरियाणा पोर्टल से संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है, जिससे नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड को दर्ज कराने में सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी। यह पोर्टल राज्य सरकार की निर्दिष्ट एजेंसी हरियाणा राज्य राजस्व विभाग द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।

HARIYANA E BHUMI PORTAL

Key Highlights Of e-Bhoomi Portal Haryana

पोर्टल ई भूमि हरियाणा पोर्टल
राज्य हरियाणा
सम्बंधित विभाग हरियाणा राज्य राजस्व विभाग
उद्देश्य भूमि से सम्बंधित सौदे में पारदर्शिता लाना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

ई भूमि (e-Bhoomi) पोर्टल हरियाणा का उद्देश्य

ई-भूमि हरियाणा” पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए खरीदी जाने वाली भूमि की प्रक्रिया का परिवर्तन करना है। किसानों को भूमि की मजबूरन बिक्री करने से रोकना और हरियाणा राज्य में विकास परियोजनाओं के लिए स्थल निर्धारित करते समय निर्णय लेने में भू-मालिकों को शामिल करना है। यह राज्य को सरकार को संभावित खरीददार के रूप में पेश करके भूमि मालिकों द्वारा भूमि की जबरन बिक्री को रोकने में मदद करना है।

Haryana Ration Card List 2022

E Bhoomi Haryana Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • ई भूमि हरियाणा पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा 6 फरवरी 2017 को लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से भूमि के सौदों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जायेगी।
  • e Bhumi Hariyana पोर्टल राज्य सरकार की निर्दिष्ट एजेंसी हरियाणा राज्य राजस्व विभाग द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से सरकार द्वारा भूमि का सत्यापन किया जायेगा।
  • किसानों को भूमि की मजबूरन बिक्री करने से रोका जा सकेगा।
  • राज्य में विकास परियोजनाओं के लिए स्थल निर्धारित के निर्णय में भू-मालिकों को शामिल किया जायेगा।
  • सरकार द्वारा भूमि खरीदने के 30 दिन के भीतर सार्वजानिक सूचना एवं विज्ञापन जारी किया जाएगा।
  • विभाग द्वारा ट्रैकिंग नंबर प्रदान किया जाएगा, इस ट्रैकिंग नंबर का उपयोग मकान के मालिक को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
  • इस पोर्टल के जरिये जमींदार अपनी जमीन सीधे सरकार को बेच सकते हैं।
  • e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा के माध्यम से संपत्ति खरीद, संपत्ति पंजीकरण, भूमि बिक्री और भूमि की खरीद की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

भूस्वामी लोगिन करने की प्रक्रिया | Land Owner Login

  • सर्वप्रथम आपको ई-भूमि हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “भू-स्वामी लॉगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
e bhoomi haryana portal
  • इस पेज में आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके “Generate OTP” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • वह ओटीपी निर्धारित बॉक्स में दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप भू-स्वामी लॉगिन कर सकते हैं।

Haryana E-Kharid Portal 2022 Online Registration

भूमि एकत्रीकर्ता लोगिन (Land Aggregator Login) होने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको E-Bhoomi Haryana Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “भूमि एकत्रीकर्ता लोगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Aggregator Login Form खुल जाएगा।
Aggregator Login
  • इस फॉर्म में आपको यूज़रनेम/ईमेल आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Sign In” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे।

विभाग लॉगिन करने के प्रक्रिया

  • सर्प्रथम आपको ई-भूमि हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होम पेज पर आपको “विभाग लॉगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
e bhoomi haryana department login
  • इस पेज में आपको यूज़रनेम, पासवर्ड, एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Sign in” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार E Bhoomi Haryana Department Login कर पाएंगे।

भूमि आवश्यकता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा ई भूमि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको भूमि आवश्यकता (Land Requirement) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जायेगा।
land requirement
  • इस पेज पर आप भूमि आवश्यकता से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रबंधकर्ता लॉगिन (Admin Login) होने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा ई-भूमि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको “प्रबंधकर्ता लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने दे बाद एडमिन लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा।
admin login
  • इस पेज में यूज़रनेम, पासवर्ड, एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Sign in” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।

प्रॉपर्टी डीलर और कंसल्टेंट एक्ट 2008 के नियम के तहत लाइसेंस जारी / नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

केएमपी मानचित्र (KMP Map) देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई-भूमि हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको “केएमपी मानचित्र” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ फाइल खुल कर आएगी।
kmp map
  • इस फाइल में आप केएमपी मानचित्र देख सकते हैं।

Buyer Registration की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई भूमि हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “विभाग लोगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
buyer registration form
  • इस पेज में आपको “Buyer Registration” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद “buyer registration form” खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
    • UserName
    • E-mail
    • Mobile No.
    • Password
    • First Name
    • Last Name
    • Department Name*
    • Role Type
    • ID Proof
    • Aadhar Number
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद “I agree with the Terms and Conditions” को सेलेक्ट करें।
  • उसके कैप्चा कोड दर्ज करके “Register as a buyer” बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Aggregator Registration (भूमि एकत्रीकर्ता) की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई-भूमि हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको “भूमि एकत्रिकर्ता लॉगिन” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “Aggregator Registration” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
Aggregator Registration
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:-
    • UserName
    • E-mail ID
    • Mobile No.
    • Aadhar No.
    • Password
    • First Name
    • Last Name
    • Aggregator License No.
    • Aggregator License Issue Date
    • District
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको एग्रीगेटर लाइसेंस अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके “Register as an Aggregator” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Contact Information

  • Address- प्लॉट नं: 25-26, सेक्टर 4, पंचकुला-134109, हरियाणा, भारत
  • Helpline- +91-172-2561526, +91-172-2560750
  • Fax +91-172-2580026
  • ई-मेल: dlr_consol[at]hry[dot]nic[dot]in
  • सीआईएन: U29199HR1967SGC03454

E Bhoomi Haryana Portal FAQs

E Bhoomi Haryana Portal क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छा से सरकार को दी जाने वाली जमीन की खरीद करने के लिए एक निति तैयार की गयी। इस निति के पारदर्शी संचालन के लिए ई भूमि हरियाणा पोर्टल को लांच किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से भूमि की जबरन बिक्री को रोकना है। “ई-भूमि हरियाणा” पोर्टल हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए खरीदी जाने वाली भूमि की प्रक्रिया का परिवर्तन करना है।

ई भूमि हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट के लिए आप यहाँ क्लिक करें

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: