Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

E Shram Card E KYC 2023 | ई श्रम कार्ड ई केवाईसी कैसे करें

E Shram Card e KYC: असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजना एवं रोजगार योजनाओं का लाभ सीधे प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने “E Shram Card” योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए ई श्रम पोर्टल को लांच किया गया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस पोर्टल की मदद से ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी ई श्रम कार्ड धारकों को श्रमिक भरण पोषण योजना के तहत 1000 रूपए की सहायता प्रदान की गयी एवं ई श्रम कार्ड की दूसरी क़िस्त श्रमिकों को अभी भेजी जाना बाकी है।

यदि आपने ई श्रम कार्ड बनवा लिया है तो आपका E Shram Card E KYC कराना बहुत जरुरी है। बिना ई श्रमिक ई केवाईसी के आप योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं। e shram card e kyc kaise kare, how to update e kyc e shram card online, ई श्रम कार्ड e kyc कैसे करें इसकी जानकारी हमने इस लेख में साझा की है। इसलिए आप लेख को आखिर तक जरुर पढ़ें।

E Shram Card E KYC 2023

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार 2 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, 01 लाख रूपए का सामाजिक सुरक्षा बीमा, 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद E Shram Card Pension Yojana के अंतर्गत मासिक 3000/- रूपए की पेंशन मिलती है। श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। श्रमिकों की बेटी की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है आदि विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जाता है। लेकिन बिना E Shram Card E KYC के आप इन योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए वह सभी श्रमिक जिन्होंने ई श्रम कार्ड बनवा लिया है वह आज ही ई श्रम कार्ड e kyc करा लें। आप घर बैठे ई श्रम कार्ड ई केवाईसी करा सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया हमने इस लेख में साझा की है।

E Shram Card E KYC Online : Details

लेखई श्रम कार्ड ई केवाईसी कैसे करें
योजना ई श्रम कार्ड योजना
सम्बंधित विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थी देश के असंगठित कर्मकार
ई केवाईसी करने का तरीका ऑनलाइन
वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in

Shram Card e KYC आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर

ई श्रम कार्ड से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

E Shram Card E KYC | ई श्रम कार्ड ई केवाईसी कैसे करें?

How to Update e KYC E Shram Card Online: ई श्रमिक ई केवाईसी करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
e shram card ekyc
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Already Registered? UPDATE” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
e shram card ekyc online
  • इस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
ekyc eshram card
  • OTP Submit होने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
e shram card ekyc online process
  • इस पेज में आपको आधार नंबर दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको “OTP” के विकल्प का चयन करना है एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
ekyc e shram card
  • वह ओटीपी दर्ज करके “Validate” बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दिखाई देगी।
update ekyc information online
  • अब आपको “I Agree” के विकल्प पर टिकमार्क लगाकर “Update e-KYC Information” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज खुल जायेगा।
e shram card update profile
  • इस पेज में आपको “Update Profile” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • यहाँ से आप “ई श्रम कार्ड डाउनलोड” भी कर सकते हैं।
  • Update Profile बटन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा। जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा।
update ekyc information online
  • यहाँ से आप व्यकितगत विवरण, पता, बैंक खाता विवरण, आय का विवरण, एवं कौशल विवरण में अपडेट कर सकते हैं।
  • अब आप अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन करें।
  • उसके बाद अपडेट करने का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें आप आवश्यक सुधार करके “Update” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपकी E Shram Card E KYC प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

E Shram Card E KYC FAQs

E Shram Card E KYC Kaise Kare?

आप ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ई श्रम कार्ड ई केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। जिसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी हमने उक्त लेख में दर्ज की है।

ई श्रम कार्ड ई केवाईसी करना क्यों जरुरी है?

बिना ई केवाईसी के आप योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।

ई श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ई श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर 14434 है।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

1 thought on “E Shram Card E KYC 2023 | ई श्रम कार्ड ई केवाईसी कैसे करें”

Leave a Comment

%d bloggers like this: