E Shram Card Edit Kaise kare: देश के असंगठित श्रमिकों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने एवं योजनाओं के पारदर्शी संचालन के लिए श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने ई श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई श्रम कार्ड 12 अंकों का होता है इस कार्ड के जरिये श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान होगा। यदि आपने जल्दबाजी में ई श्रम कार्ड बनवाने में किसी भी प्रकार की गलती कर दी है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे e Shram Card को edit कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड बनवाने में हुई गलतियों को ठीक करने की जानकारी हमने इस लेख में साझा की है।
Show Contents
E Shram Card Edit Kaise Kare 2022
ऐसे सभी श्रमिक जिन्होंने ई श्रम कार्ड बनवाते समय गलत नाम, पता, जन्मतिथि, बैंक खाता विवरण, व्यवसाय / पेशे की जानकारी गलत दर्ज कर दी है तो वह e Shram Card Registration की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर e Shram Card Correction कर सकते हैं, एवं होने वाली असुविधा से बच सकते हैं। ई श्रम कार्ड में दर्ज बैंक खाते संख्या में ही श्रमिकों को लाभ की राशि प्राप्त होगी। इसलिए यह जरुर सुनिश्चित कर ले की ई श्रम कार्ड बनवाते समय आपके द्वारा दर्ज जानकारी सही है या गलत। यदि किसी कारणवश गलत जानकारी दर्ज हो गयी है, तो आप e Shram Portal पर जाकर ई श्रम कार्ड में सुधार कर सकते हो।
E Shram Card Correction Key Highlights
लेख | E Shram Card Edit Kaise Kare |
सम्बंधित विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
उद्देश्य | देश के असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के असंगठित श्रमिक |
ई श्रम कार्ड एडिट करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
यह भी पढ़ें:-
- E Shram Portal Latest News: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलेंगे 500 रूपए प्रतिमाह
- E Shram Card Payment Status Check 2022 | ई श्रमिक कार्ड का पैसा कब मिलेगा
ई श्रम कार्ड में सुधार करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
e Shram Card Correction करने के लिए आपके पास आधार संख्या, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक आदि दस्तावेज होने आवश्यक है।
E Shram Card Edit Kaise Kare 2022 | ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें?
How to Make Correction in Labour Card: देश के वह सभी श्रमिक जिन्होंने ई श्रम कार्ड बनवाते समय गलत जानकारी दर्ज कर दी है, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से e Shram Card Correction | labour card me correction कर सकते हैं:-
- सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Already Registered? UPDATE” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी निर्धारित बॉक्स में दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद अगले पेज में आपको आधार संख्या दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- ओटीपी सबमिट करने के बाद आपका पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आप नाम, पता, पेशा, बैंक खाता विवरण आदि में सुधार कर सकते हैं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार e Shram Card Edit कर सकते हो।
e Shram Card Helpline Number
इ श्रम कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 14434 पर संपर्क करें।
E Shram Card Edit Kaise Kare FAQs
Ans: ई श्रम कार्ड असंगठित श्रमिकों को दिया जाने वाला एक लेबर कार्ड है। इस कार्ड के आधार पर श्रमिकों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
Ans: ई श्रम कार्ड आप ई श्रम पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
Ans: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई श्रम कार्ड बनवाना आवश्यक है।
Ans: जी हाँ, यदि आपके ई श्रम कार्ड में गलत जानकारी दर्ज हो गयी है तो आप ई श्रम कार्ड में सुधार कर सकते हैं।
Ans: आप ई श्रम पोर्टल पर जाकर ई श्रम कार्ड एडिट कर सकते हैं। e Shram Edit की सम्पूर्ण जानकारी हमने इस लेख में साझा की है।
Ans: e Shram Card Me Correction की प्रक्रिया की जानकारी हमने इस लेख में साझा की है।
Me apna pta shi karna ho