Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन kisan.cg.nic.in

Ekikrit Kisan Portal CG: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानो को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु उनका डेटाबेस तैयार करने के लिए “एकीकृत किसान पोर्टल” को लांच किया है। अब किसानों को किसान लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ लेने के अलग-अलग आवेदन नहीं करना पड़ेगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के कृषकों का एक ही बार पंजीयन होगा जो कि शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न योजनाओं हेतु उपयोग किया जायेगा। इस लेख में हम आपको Ekikrit Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, Kisan CG Portal Online Form, लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज आदि जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं, इसलिए समुचित जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख पर अंत तक बने रहें।

Ekikrit Kisan Portal- kisan.cg.nic.in

एकीकृत किसान पोर्टल के लांच होने से पहले किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग-अलग योजनाओं/विभाग में पंजीयन करना होता है, जिससे किसानों को कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Ekikrit Kisan Portal Chhattisgarh को लांच किया गया है। अब इस पोर्टल पर किसानों का एक बार पंजीयन होगा उसके बाद किसानों को अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग अलग जगह आवेदन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सभी पंजीकृत किसानों का डेटाबेस सरकार के पास मौजूद होगा, इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी, जिससे कोई भी किसान योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा। इस पोर्टल के जरिये किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी, जिससे किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

ekikrit kisan portal

Key Highlights of CG Ekikrit Kisan Portal 2023

पोर्टल का नाम एकीकृत किसान पोर्टल
राज्य छत्तीसगढ़
सम्बंधित विभाग कृषि विभाग
उद्देश्य किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के किसान
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
वर्ष2023
ऑफिसियल वेबसाइट https://kisan.cg.nic.in/#/homepage

एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़ का उद्देश्य

इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक ही पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की सुविधा प्रदान करना। राज्य के किसानों को अब सरकारी योजनाओं में आवेदन के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा राज्य के किसान Ekikrit Kisan Portal Chhattisgarh के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों का डेटाबेस सरकार के पास मौजूद होगा, जिससे योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू में सहायता मिलेगी, एवं कोई भी किसान योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा।

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Ekikrit Kisan Portal Statistics

कुल किसान 2559943
राजस्व ग्राम 20114
वनग्राम ग्राम953
कुल RAEO 3302
कुल समिति2023

छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • Chhattisgarh Ekikrit Kisan Portal को मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र बघेल जी द्वारा किसानों का डेटाबेस तैयार करने के लिए लांच किया है।
  • पोर्टल पर पंजीकरण करके किसान राज्य में संचालित किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
  • एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रबंधन, पर्यवेक्षण, और रिपोर्टिंग में आसानी होगी, एवं योजनायें पारदर्शिता के साथ लागू होंगी।
  • इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन पत्र RAEO के माध्यम से भरा जाएगा।

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्रता

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • किसान कृषि समस्त श्रेणी के भू-स्वामी एवं वन पट्टा धारी होना चाहिए।
  • खरीफ 2023 में धान उपार्जन के कृषकों को उनकी फसल/रब्बे में परिवर्तन नहीं होने पर पंजीयन की आवश्यकता नहीं।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Required Documents For CG Ekikrit Kisan Portal Registration (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • भूमि सम्बंधित दस्तावेज
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

CG Ekikrit Kisan Portal Registration: इच्छुक एवं पात्र किसान भाई को एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

ekikrit kisan portal
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन फॉर्म” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “एकीकृत कृषक पंजीयन आवेदन फॉर्म” खुल जाएगा।
ekikrit krishak panjikayn aavedan form
  • अब आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर के प्रिंट निकाल लें।
  • अब आपको एकीकृत कृषक पंजीयन आवेदन पीडीऍफ़ में निम्लिखित विवरण दर्ज करने होंगे:-
    • कृषक का नाम
    • पिता का नाम
    • सम्बन्ध
    • विशेष जनजाति
    • मोबाइल नंबर
    • निवास ग्राम का पता
    • ऋण पुस्तिका क्रमांक
    • कुल धारित रकबा
    • बैंक खाते का विवरण
    • आधार का विवरण
    • समिति सदस्यता क्रमांक
    • बोये गए/बोये जाने वाले फसलों का विवरण
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • अब आप यह फॉर्म सम्बंधित RAEO के पास सत्यापन हेतु जमा करना होगा।
  • RAEO द्वारा सत्यापन के बाद आपको पावती रसीद दी जायेगी।
  • RAEO संबंधित समिति में कृषकों के आवेदन फॉर्म को पहुंचाएगा।
  • इसके पश्चात समिति द्वारा कृषको का पंजीयन या संशोधन किया जाएगा।
  • पंजीयन होने के पश्चात कृषकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रदान की जाएगी।

एकीकृत किसान पोर्टल पंजीयन फ्लो-चार्ट

ekikrit kisan port

एकीकृत किसान पोर्टल पर लॉग इन होने की प्रक्रिया | Ekikrit Kisan Portal CG Login

  • सर्वप्रथम आपको CG Ekikrit Kisan Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
ekikrat kisan portal login
  • इस पेज में आपको यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “लॉग इन करें” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।

रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया | Ekikrit Kisan Portal CG Status

  • सर्वप्रथम आपको एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “रिपोर्ट” मेनू के अंतर्गत आपको “RAEO एवं समिति की जानकारी” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
raeo information
  • इस पेज में आपको जिला, तहसील, पंचायत एवं ग्राम का चयन करना है।
  • सभी विवरणों का चयन करने के बाद “देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।

दिशा निर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “दिशा-निर्देश” मेनू के अंतर्गत आपको निम्नलिखित ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • राजीव गांधी किसान न्याय योजना
    • धान उपार्जन
    • मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना
    • कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।

यूजर मैन्युअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “यूज़र मैन्युअल” मेनू के अंतर्गत निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यूज़र मैन्युअल आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके यूजर मैन्युअल डाउनलोड कर सकते हैं।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel OnlineGyanPointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

FAQs (Frequently Asked Questions)

एकीकृत किसान पोर्टल क्या है?

यह छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू किया गया एक एकीकृत पोर्टल है। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुँचाया जाएगा।

Ekikrit Kisan Portal को क्यों लांच किया गया?

किसानों का डेटाबेस तैयार करने, एवं योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने, एवं सभी पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसलिए इस पोर्टल को लांच किया गया।

CG Ekikrit Kisan Portal Official Website क्या है?

इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट kisan.cg.nic.in है।

एकीकृत कृषक पंजीयन आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़ कैसे डाउनलोड करें?

एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ, उसके बाद आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। अब पीडीऍफ़ फाइल खुल जायेगी, डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करें।

एकीकृत किसान पोर्टल का लाभ कौन उठा सकते हैं?

एकीकृत किसान पोर्टल का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के किसान उठा सकते हैं।

एकीकृत कृषक पंजीयन हेतु फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें?

आप एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट से पंजीयन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Conclusion: दोस्तों इस लेख में हमने छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य आवश्यक विवरणों को साझा किया गया है. फिर भी यदि आपको Ekikrit Kisan Portal CG से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं. ऐसे ही अन्य किसानों के लिए संचालित योजनाओं एवं पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट OnlineGyanPoint.in से जरुर जुड़ें.

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: