Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2022 Registration Form: विधवा महिलाओं को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए गुजरात सरकार ने गुजरात विधवा सहाय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1250/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના के अंतर्गत दिए वाले वाले आर्थिक संबल से विधवा महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकेंगी। Vidhva Sahay Yojana Gujarat का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को इस योजना में आवेदन करना होगा। इस लेख में हम आपको Gujarat Vidhva Sahay Yojana में आवेदन कैसे करना है, vidhva sahay yojana gujarat list, कैसे चेक करें एवं आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आदि के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2022
पति की मृत्यु के बाद विधवा महिलाओं को अपने परिवार के भरण-पोषण में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सरकार ने गुजरात विधवा सहाय योजना की शुरुआत की है। गुजरात सरकार ने विधवा सहाय योजना का नाम बदलकर गंगा स्वरूप योजना कर दिया है। Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। यदि विधवा महिला ने दूसरी शादी कर ली है तो उसे इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના के अंतर्गत दी जाने वाली पेंशन राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जाती है। इसलिए लाभार्थी महिला के एक सक्रिय बचत बैंक खाता आवश्यक है एवं आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Vidhva Sahay Yojana Gujarat Key Highlights
योजना का नाम | विधवा सहाय योजना |
लेख | ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના |
राज्य | गुजरात |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
आर्थिक सहायता | 1250 रुपये प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://gujaratindia.gov.in/ |
- डिजिटल गुजरात पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- गुजरात नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें
- Gujarat Ration Card List 2022
- Anyror Gujarat: Bhulekh Naksha 7/12
गुजरात विधवा सहाय योजना का उद्देश्य
गुजरात सरकार द्वारा Vidhva Sahay Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि विधवा महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सके एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। कई विधवा महिलाएं शिक्षा की कमी के कारण नौकरी करने में असमर्थ रहती है जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ગુજરાત વિધવા સહાય યોજના के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि से विधवा महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा सकती है इससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी एवं उनके जीवनस्तर में सुधार होगा। विधवा सहाय योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को 1250/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
- विधवा सहाय योजना की शुरुआत गुजरात सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।
- वर्तमान में इस योजना का नाम बदलकर गंगा स्वरूप योजना कर दिया गया है।
- इस स्कीम के अंतर्गत विधवा महिलाओं को 1250/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- Vidhva Sahay Yojana का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्र की विधवा महिलाओं को प्रदान की जायेगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी एवं सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकेंगी।
- इस योजना के तहत राज्य के 33 जिलों में लगभग 3.70 लाख विधवाओं को लाभ मिलेगा।
- गुजरात विधवा सहाय योजना के तहत लाभर्थियों की संख्या 1.64 लाख से बढ़ाकर 3.70 लाख कर दी गयी है।
गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए पात्रता मानदंड
- आवेदिका गुजरात राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- विधवा महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार की विधवा महिला की वार्षिक आय 120000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में यह 150000 रुपये तक होनी चाहिए।
- यदि महिला पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि विधवा महिला ने दूसरी शादी कर ली है तो वह इस योजना में आवेदन करने के पात्र नहीं है।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- 2/3 के अनुसार शपत पत्र
- बैंक अकाउंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
गुजरात विधवा सहाय योजना में आवेदन कैसे करें?
राज्य की इच्छुक लाभार्थी महिलाएं जो गुजरात विधवा सहाय योजना में आवेदन करना चाहती है, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको Gujarat Vidhva Sahay Yojana Registration Form प्राप्त करना होगा।
- आप निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, वार्षिक आय आदि विवरणों को ध्यानपूर्वक भरें।
- उसके बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जाकर जमा करा दें।
- इस प्रकार आपका विधवा सहाय योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
नोट: आप जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी विधवा सहाय योजना में आवेदन कर सकते है। इसके लिए लाभार्थियों को 20/- रूपए के शुल्क का भुगतान करना होगा।