हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का शुभारम्भ 02 अक्टूबर 2020 को किया गया है. इस पोर्टल पर हरियाणा के सभी 6197 ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड स्टोर किया जाएगा. सभी ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी.
Haryana Gram Darshan Portal के माध्यम कोई भी नागरिक ग्राम पंचायत से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन हांसिल कर सकेगा. दोस्तों इस लेख में हम आपको हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने जा रहे हैं. इसलिए आपसे अनुरोध है की, इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें.
Table of Contents
Haryana Gram Darshan Portal
इस पोर्टल को लांच करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा की “ग्राम दर्शन” पोर्टल पर हरियाणा के प्रत्येक गाँव की पूरी हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी तथा साथ ही, ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी इस पोर्टल पर मौजूद होगी. ताकि लोग गाँव में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जान सके.
यह भी पढ़ें: किसानों को मिलेगें 11000 रूपये – अगर आप किसान है तो जरूर देखें – PM Kisan Latest News
Haryana Gram Darshan Portal Overview
पोर्टल का नाम | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल |
किसके द्वारा लांच किया गया | हरियाणा सरकार |
उद्देश्य | हरियाणा के ग्रामीण जिलों की पूरी जानकारी स्टोर करना। |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
ग्रामीण नागरिकों तक सभी जानकारी पहुंचाना
ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल को लांच किया है. इस पोर्टल पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक योजनाओं की विस्तारपूवर्क जानकारी होगी. प्रत्येक ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से सम्बंधित जानकारी भी होगी.
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल लांच करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की सभी जानकारी को ऑनलाइन स्टोर करना है, ताकि हरियाणा राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से सम्बंधित कोई भी नागरिक अपने गाँव से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सके. इस पोर्टल के जरिये सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करना है की आम लोगों को सरकारी योजनायों का लाभ उठा रहें है, अथवा नहीं.
आज चंडीगढ़ में वर्चुअल माध्यम से ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डाटा उपलब्ध होगा और हर गाँव की पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी व पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी मौजूद होगी। pic.twitter.com/AVuTZ9L6qt
— Manohar Lal (@mlkhattar) October 2, 2020
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं
- Haryana Gram Darshan Portal पर हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड ऑनलाइन स्टोर किया जाएगा.
- इस पोर्टल की शुरुआत 02 अक्टूबर 2020 को की गयी है.
- इस पोर्टल के जरिये गाँव में जो भी कार्य करवाए जाएंगे, उनकी जानकारी उपलब्ध रहेगी.
- हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के जरिये यह सुनिश्चित किया जाएगा, की आम लोगों को सरकारी योजनाओं की सुविधा मिल रही है अथवा नहीं.
- ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध होगी.
- इस पोर्टल के जरिये सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक बहुत सकेगी.
FAQ’s (हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर)
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है ?
इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट harpanchayats.gov.in है।
Haryana Gram Darshan Portal क्यों लांच किया गया ?
इस पोर्टल को इसलिए लांच किया गया ताकि राज्य के नागरिकों को राज्य में होने वाले सभी विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध हो सके.
पोर्टल को किसके द्वारा लांच किया गया ?
ग्राम दर्शन पोर्टल को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा लांच किया गया.
ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?
ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण जिलों की सम्पूर्ण जानकारी पोर्टल पर स्टोर करना है।