Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

Haryana NREGA Job Card List 2022-23 | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा

NREGA Job Card List Haryana 2022-23: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम 2005 (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005) के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उन सभी लोगों को नरेगा जॉब कार्ड (NREGA Job Card) प्रदान किया जाता है, जिनका नाम NREGA Job Card List में होता है

इस लेख में हम आपको हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड सूची 2022-23 कैसे देखें, इसके बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। हरियाणा राज्य के ऐसे नागरिक जिन्होंने हरियाणा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वह MGNREGA की Official Website पर जाकर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम इस सूची में होगा, उन्हें NREGA Job Card प्रदान किया जाएगा। नरेगा जॉब कार्ड प्रतिवर्ष नया जारी किया जाता है।

Haryana NREGA Job Card List 2022-23

मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष नए लोगों के नाम NREGA Job Card सूची में जोड़े जाते हैं, एवं कई अपात्र व्यक्तियों के नाम हटा दिए जाते हैं। आप Haryana NREGA Job Card List 2023 के माध्यम से अपने गाँव / कस्बे के लोगों की सूची देख सकते हैं हैं एवं यह जान सकते हैं की, वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत कौन-कौन मनरेगा के अधीन कार्य करेंगे। यदि आप MGNREGA की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

haryana nrega job card

NREGA Job Card List Haryana 2023 Details

आर्टिकलHaryana NREGA Job Card List
वित्तीय वर्ष2022-23
सम्बंधित विभागग्रामीण विकास विभाग
उद्देश्यऑनलाइन नरेगा सूची उपलब्ध करना
लाभार्थीराज्य के सभी जॉब कार्ड धारक
ऑफिसियल वेबसाइटnrega.nic.in

अन्य राज्यों की नरेगा जॉब कार्ड सूची

Haryana NREGA Job Card List 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

NREGA Job Card List 2022-23 Haryana: हरियाणा राज्य के इच्छुक उम्मीदवार जो हरियाणा नरेगा लिस्ट में अपने नाम की जाँच करना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • स्टेप 1: सर्वप्रथम आपको नरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको “Job Card” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब अगले पेज में आपको “हरियाणा” के नाम पर क्लिक करना होगा।
haryana nrega job card list
  • स्टेप 4: अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
haryana mgnrega job cad list
  • स्टेप 5: इस पेज में आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि का चयन करके “Proceed” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 6: अब आपके सामने हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022-23 खुल जायेगी।
  • स्टेप 7: इस सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
  • स्टेप 8: नाम मिल जाने पर आपको “जॉब कार्ड संख्या” पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 9: संख्या पर क्लिक करने के बाद आपका नरेगा जॉब कार्ड खुल जाएगा।
  • स्टेप 10: इस कार्ड में आपको अपना अपना नाम, आपका पारिवारिक विवरण एवं किये जाने वाले कार्यों का ब्यौरा दर्ज होगा।
  • स्टेप 11: यहाँ से आप अपना जॉब कार्ड प्रिंट कर सकते हैं।

हरियाणा राज्य के जिले जिनकी जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है

Ambala (अम्बाला)Kurukshetra (कुरुक्षेत्र)
Bhiwani (भिवानी)Mahendragarh (महेंद्रगढ़)
Charkhi Dadri (दादरी)Nuh (नूहं)
Faridabad (फरीदाबाद)Palwal (पलवल)
Fatehabad (फतेहाबाद)Panchkula (पंचकुला)
Gurugram (गुरुग्राम)Panipat (पानीपत)
Hisar (हिसार)Rewari (रेवाड़ी)
Jhajjar (झज्जर)Rohtak (रोहतक)
Jind (जींद)Sirsa (सिरसा)
Kaithal (कैथल)Sonipat (सोनीपत)
Karnal (करनाल)Yamunanagar (यमुनानगर)

हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1: सर्वप्रथम आपको अपने ग्राम पंचायत / विकास अधिकारी / जिला अधिकारी कार्यालय जाकर नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • स्टेप 2: अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता / पति का नाम, वर्तमान एवं स्थाई पता, आयु, बैंक अकाउंट नंबर आदि विवरणों को दर्ज करना होगा।
  • स्टेप 3: सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • स्टेप 4: अब पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को विकास अधिकारी / ब्लाक अधिकारी / पंचायत कार्यालय में जमा करा दें।
  • स्टेप 5: आपके द्वारा प्रस्तुत आवेदन फॉर्म का सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच करने के बाद आपको जॉब कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा।

NREGA Job Card List Haryana: FAQs

हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in है।

नरेगा जॉब कार्ड नंबर कैसे सर्च करें?

सर्वप्रथम आप आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर Job Card के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद अपने राज्य का चयन करके अगले पेज में वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करें एवं प्रोसीड बटन पर क्लिक करें। इसके बाद नरेगा जॉब कार्ड सूची खुल जायेगी। इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हो एवं उसके सामने दिया गया नंबर नरेगा जॉब कार्ड नंबर होता है।

नरेगा जॉब कार्ड क्या है?

मनरेगा के तहत कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को एक कार्ड जारी किया जाता है, इस कार्ड को नरेगा जॉब कार्ड कहते हैं। इस कार्ड में श्रमिक का व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं उसके द्वारा किये जाने वाले कार्य का विवरण दर्ज होता है।

नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित सहायता के लिए कहाँ संपर्क करें?

यदि आपको नरेगा जॉब कार्ड नहीं मिला है, या आपको किये गए कार्य की दिहाड़ी नहीं मिली है तो इस स्थिति में आप ग्राम पंचायत जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: