Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल, ऑनलाइन लिस्ट @awas.haryanapwd.gov.in

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal, हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल ऑनलाइन लिस्ट @ awas.haryanapwd.gov.in: हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी आवासों के सम्बन्ध में ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल का निर्माण राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा राज्य के सरकारी कर्मचारी सरकारी आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के पश्चात् वरिष्ठता सूची (Senority List) देख सकते हैं एवं रिक्त आवासों की सूची (Vacant List) की जानकारी भी इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Haryana Sarkari Awas Awantan Portal से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहें है। इस लेख को पढ़कर आप हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल, ऑनलाइन लिस्ट देखने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

haryana sarkari awas avantan portal

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2023 – awas.haryanapwd.gov.in

जैसा की आप सभी जानते हैं की, सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार की और से सरकारी आवास उपलब्ध कराये जाते है। सरकारी आवास सरकारी कर्मचारियों के रैंक के हिसाब से आवंटित किये जाते हैं। आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल @ awas.haryanapwd.gov.in लांच किया गया है। इस पोर्टल को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा 02 अगस्त 2021 को लांच किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन से सम्बंधित वरिष्ठता सूची, रिक्त सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है। आवंटन के लिए उपलब्ध सभी सरकारी आवासों का रिकॉर्ड Haryana Sarkari Awas Awantan Portal पर उपलब्ध होता है, जिसके आधार पर कर्मचारी आवास आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Key Highlights Of Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2023

पोर्टल का नाम हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल
राज्य हरियाणा
सम्बंधित विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public Works Department)
लेख किसके बारे में है Haryana Sarkari Awas Awantan Online List
उद्देश्य सरकारी आवास आवंटन से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के सरकारी कर्मचारी
वर्ष 2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल आपत्ति एवं औपचारिकताएं

हरियाणा सरकार द्वारा आवास आवंटन पोर्टल के माध्यम से आपत्ति लेने की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात् निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास आवंटित किये जाते हैं। इसके आलावा मकान आवंटन, मकान बदलने आदि की औपचारिकताएं भी सरकारी आवास आवंटन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जायेगी।, एवं रिक्त मकानों की जानकारी की सूचना भी इसी पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को प्राप्त हो जायेगी। इसके अलावा सभी ऑनलाइन आवेदनों की वरिष्ठता सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। चंडीगढ़ एवं पंचकूला में स्थित सरकारी आवासों के आवंटन की देखभाल हरियाणा आवास आवंटन समिति द्वारा की जाती है। चंडीगढ़ एवं पंचकूला में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1306 आवास उपलब्ध है। सभी सरकारी आवासों का रिकॉर्ड नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से कर्मचारी आवास आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Haryana Manohar Jyoti Yojana

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा “सरकारी आवास आवंटन पोर्टल” को लांच करने का मुख्य उद्देश्य सरकारी आवास आवंटन से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन मुहैया करना है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी आवासों का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जिससे सरकारी कर्मचारी आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के पश्चात् निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्रेड और वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित किया जाता है। आवास आवंटन की वरिष्ठता सूची और वेकेंट लिस्ट (Senority List & Vacant List) की जानकारी Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2023 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

इस पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा एवं सरकारी आवास हेतु आवेदन करने के लिए कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। नागरिक हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल के माध्यम आवास आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे एवं आवास आवंटन की सूची भी देख सकेंगे, इससे नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

hariyana sarkari awas avantan portal

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस पोर्टल का शुभारम्भ हरियाणा सरकार द्वारा 02 अगस्त 2021 को किया गया था।
  • इस पोर्टल का संचालन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा।
  • हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन से सम्बंधित वरिष्ठता सूची, रिक्त सूची आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
  • इस पोर्टल की सुविधाएं राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सरकारी कर्मचारी हरियाणा सरकारी आवास पोर्टल के माध्यम सरकारी आवास के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे।
  • आवेदन करने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्रेड और वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित कर दिया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आवास आवंटन की बेहतर ट्रैकिंग भी की जा सकेगी।
  • मकान आवंटन, मकान बदलने आदि औपचारिकताएं भी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकेंगी।
  • रिक्त सरकारी आवासों की सूचना की जानकारी को समय-समय पर इस पोर्टल के द्वारा अपडेट की जायेगी।
  • चंडीगढ़ एवं पंचकूला में स्थित सरकारी आवासों के आवंटन की देखभाल हरियाणा आवास आवंटन समिति द्वारा की जाती है।
  • चंडीगढ़ एवं पंचकूला में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1306 आवास उपलब्ध है।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal Required Documents & Eligibility Criteria: हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर सरकारी आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी एवं निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक सरकारी कर्मचारी होना चाहिए।
  • आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Departmental Structure (विभागीय संरचना)

Sno.NameDesignationOffice AddressPhone no. (Office)
1.Sh. Alok Nigam, IASAddl. Chief Secretary to Govt., Haryana3rd, Floor, New Civil Secretariat, Sector-17, Chandigarh+91 172 2711658
2.Sh. Rajiv AggarwalEngineer-in-Chief (Buildings)PWD (B&R), Sector 33, Nirman Sadan Chandigarh+91 172 2618121
3.Sh. Chander MohanChief Engineer (Buildings)PWD (B&R), Sector 33, Nirman Sadan Chandigarh+91 172 2618200
4.Sh. Ravi KumarExecutive Engineer (General) -cum- Secretary, House Allotment CommitteePWD (B&R), Sector 33, Nirman Sadan Chandigarh+91 172 2618222

सीनियरिटी लिस्ट देखने की प्रक्रिया

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal Senority List: ऐसे उम्मीदवार जो ऑनलाइन सीनियरिटी लिस्ट देखना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट awas.haryanapwd.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Senority List” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
haryana sarkari awas avantan portal senority list
  • इस पेज में आपको District, House Type, List Type और Location का चयन करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद सरकारी आवास आवटन की सीनियरिटी लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

Vacant List देखने की प्रकिया

  • सर्वप्रथम सरकारी आवास आवंटन पोर्टल हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट awas.haryanapwd.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Vacant List” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
sarkari awas avantan portal vacant list
  • इस पेज में आपको District, List Type, House Type और Location आदि का चयन करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद Vacant List आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal Login कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको सरकारी आवास आवंटन पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट awas.haryanapwd.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के होम पेज पर आपको “Log In to AWAS” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
haryana sarkari awas awantan portal login
  • यहाँ पर आपको सबसे पहले लॉग इन टाइप का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको Payee Code और Mobile Number दर्ज करके “Get OTP” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हो।

सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सरकारी आवास आवंटन पोर्टल हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट awas.haryanapwd.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Document Advisor” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज में आपको अलग – अलग तरह के डेक्लेरेशन फॉर्म दिखाई देंगे।
  • अब आप जिस फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म आपकी डिवाइस में डाउनलोड को जाएगा।

Contact Information

  • Office Address– Nirman Sadan, Plot No. 1, Dakshin Marg, Sector 33-A, Haryana PWD (B & R), Chandigarh
  • Helpline number – 0172-2618251
  • WhatsApp Number – (8607329900)

FAQs – Haryana Sarkari Awas Awantan Portal

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल क्या है?

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आवास आवंटन से सम्बंधित लिस्ट एवं आवास आवंटन से सम्बंधित अन्य जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की शुरुआत की गयी है।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट http://awas.haryanapwd.gov.in/ है।

awas.haryanapwd.gov.in पोर्टल के माध्यम से कौन-कौन सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

इस पोर्टल के माध्यम से सीनियोरिटी लिस्ट, वैकेंट लिस्ट से सम्बंधित जानकारी एवं सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की शुरुआत कब की गयी?

इस पोर्टल की शुरुआत 02 अगस्त 2021 को की गयी।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: