Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

IGRSUP | यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण पोर्टल (igrsup.gov.in), UP Property Registration

IGRSUP स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार (igrsup.gov.in) का ऑफिसियल पोर्टल है, जिसे राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को अपनी संपत्ति एवं विवाह रजिस्ट्री को आसान तरीके से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग उत्तर प्रदेश के लोगो को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे अचल सम्पति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, भारमुक्त प्रमाणपत्र /बारह साला, विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है। आज इस लेख में हम आपको “IGRSUP 2023” के बारे में योजना लाभ, पात्रता मानदंड, योजना की मुख्य विशेषताएं, आवेदन की स्थिति, आवेदन प्रक्रिया और अन्य के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Show Contents

IGRSUP यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण पोर्टल (igrsup.gov.in)

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग द्वारा मुख्य रूप से अचल संपत्तियों के लेखपत्रों के रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाता है। इसके अलावा पक्षकारों के विकल्प पर लेखपत्रों की रजिस्ट्री, संरक्षण एवं लेखपत्रों को जनसाधारण हेतु सुलभ बनाया जाता है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का पकार्य प्रमुखतः दो अधिनियमों – रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1908 एवं भारतीय अधनियम 1899 के अंतर्गत किया जाता है।

IGRS UP 2023 Overview

पोर्टल का नाम IGRS UP
किसके द्वारा शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की सुविधा प्रदान करना
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन
वर्ष2023
ऑफिसियल वेबसाइट http://igrsup.gov.in/

सम्पति पंजीकरण पोर्टल का उद्देश्य

  • इस पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा की गयी है।
  • IGRSUP Portal पर राज्य के नागरिकों को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलेगी।
  • पहले राज्य के नागरिकों को अपनी संपत्ति का पंजीकरण कराने के लिए सरकारी दफ्तरों का दौरा करना पड़ता था, लेकिन इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग ऑनलाइन घर बैठे आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं।
  • इससे सरकारी प्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं भ्रस्टाचार पर अंकुश लगेगा।
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश में पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकरण बोर्डों की सूची

पंजीकरण बोर्ड की सूची पंजीकरण अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई है, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

  • लखनऊ
  • बरेली
  • मरादाबाद
  • आगरा
  • झांसी
  • सहारनपुर
  • चित्रकूट
  • गोरखपुर
  • कालोनी
  • आजमगढ़
  • देवकी छत मॉडल
  • फैजापुर
  • गौतमबुद्धनगर
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • मेरठ
  • प्रयागराज
  • मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश इंटर्नशिप योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन

IGRSUP पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • निवेश के अनुकूल पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक संपत्ति-पंजीकरण के लिए आवेदन
  • बारह वर्षीय के लिए नि: शुल्क प्रमाण पत्र
  • संपत्ति पंजीकरण
  • विवाह पंजीकरण
  • संपत्ति ब्यौरा
  • संपत्ति खोजें
  • डीड सर्टिफिकेट की कॉपी
  • संपत्ति पंजीकरण के लिए नई नियुक्ति
  • आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन

IGRSUP यूपी सम्पति पंजीकरण के दस्तावेज़ पात्रता

Required Document for IGRSUP UP Property Registration: IGRSUP में रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा एवं एवं निम्न आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  1. आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  2. संपत्ति खरीदने और खरीदने वाले लाभार्थी का पहचान पत्र
  3. आवास प्रामाण पत्र
  4. गवाह पहचान पत्र
  5. ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्र की कॉपी
  6. ग्राउंड पेपर
  7. जमीन या संपत्ति के दस्तावेज
  8. आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  9. मोबाइल नंबर

IGRSUP यूपी सम्पति पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करे?

इच्छुक उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार को “स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग” उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाना होगा।
IGRSUP Registration
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको संपत्ति पंजीकरण के सेक्शन में “आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP Registration
  • इस पेज में आपको “नवीन आवेदन” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP Registration
  • इस पेज में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: जनपद, तहसील, उपनिबंधक, मोबाइल संख्या, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड डालकर “प्रवेश करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • सफल पंजीकरण के बाद, आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • लॉगिन करने के लिए, आपको एप्लिकेशन नंबर और आपके द्वारा बनाए गए पासवर्ड का उपयोग करना होगा। लॉग इन करने के लिए, आप आगे के लिंक पर क्लिक करेंगे।

(Abhyudaya Yojana) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: नि:शुल्क कोचिंग रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश सम्पति पंजीकरण हेतु अपॉइटमेंट कैसे ले? (New Appointment for Registration of Property)

जिन उम्मीदवारों ने संपत्ति पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और वह अब संपत्ति पंजीकरण अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम igrsup की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर “सम्पत्ति पंजीकरण अपॉइंटमेंट” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद अपने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे।
  • सफल लॉगिन के बाद सभी ज़रूरी जानकारियों को चुने और सुविधानुसार अपॉइटमेंट प्राप्त करे।

सम्पत्ति खोजने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (igrsup) उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सम्पत्ति खोजें” का ऑप्शन दिखाई दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP Registration
  • इस पेज में आपको संपत्ति खोजने के लिए केटेगरी का चयन करना होगा।
  • अब आपको पूछी गयी जानकारी जैसे तहसील, गाँव, मोहल्ला आदि दर्जन होगा, एवं देखें के बटन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप संपत्ति को खोज पाएंगे।

संपत्ति का विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (igrsup) उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सम्पत्ति विवरण” का ऑप्शन दिखाई दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP Property search
  • इस पेज में आपको Rural Properties या Urban Properties में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना जिला, तहसील, मोहल्ले, खसरा नंबर आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करते ही आप अपनी सम्पत्ति का विवरण देख पाएंगे।

IGRS UP: Property Registration Dashboard

ParticularsDetails
Time limit prescribed as per the Public Service Guarantee Act01 Day
Total Number of applications received4208722
Total Number of applications approved4208689
Average time taken to obtain registered deed01 Day
Median time taken to obtain registered deed01 Day
Minimum time taken to obtain registered deed01 Day
Maximum time taken to obtain registered deed01 Day

स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (igrsup) उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन” का ऑप्शन दिखाई दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP Stamp
  • यदि आप नया आवेदन कर रहें हैं तो आपको नवीन आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा, यदि आप पहले ही आवेदन कर चुके हैं तो आपको प्रयोक्ता लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा. इस पेज में पूछी गयी समस्त जानकारी दर्ज करके “प्रवेश करें” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप “स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन” कर पाएंगे।

उत्तर प्रदेश में स्टाम्प शुल्क प्रभार

स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह से देय कानूनी कर है और किसी संपत्ति की बिक्री या खरीद के लिए एक प्रमाण के रूप में कार्य करता है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न लेनदेन के स्टाम्प शुल्क की दरें निम्न प्रकार हैं:-

बिक्री विलेख7%
लीज डीड200रु
विल200रु
अटॉर्नी की विशेष शक्ति100रु
नोटरी अधिनियम10रु
हलफनामा10रु
समझौते10रु

उत्तर प्रदेश IGRSUP सम्पति और विवाह पंजीकरण के दिशा निर्देश

  • आवेदन पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरा जाना अनिवार्य है।
  • आप हिंदी में हिंदू विवाह पंजीकरण फॉर्म को भरने के लिए स्ट्रक्चर हिंदी टाइपिंग टूल (ब्राउज़र एक्सटेंशन) का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र भरने से पहले निम्नलिखित तैयारी करनी चाहिए।
  • आवेदकों को पासवर्ड बनाना होगा और भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड को नोट करके रख लें।
  • विवाहित जोड़े के सदस्यों में से एक को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए, अन्यथा, आप विवाह के लिए पंजीकरण नहीं करवा सकते।
  • निवास का पता उसी प्रमाण पत्र के रूप में भरें जिसका आधार पर आप बना रहे हैं।
  • आवेदकों को पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
  • स्थानीयता / गाँव जैसी सही जानकारी दर्ज करें।
  • विवाह पंजीकरण फॉर्म भरते समय, अपना फॉर्म सावधानी से भरें, ताकि कोई गलती न हो। आप अवलोकन के माध्यम से जाकर भी अपना फॉर्म देख सकते हैं।
  • सभी प्रमाणपत्र जैसे कि आइडेंटिटी सर्टिफिकेट, एज सर्टिफिकेट और पीडीएफ फॉर्मेट में रेजिडेंस सर्टिफिकेट (अधिकतम 1 एमबी) होना अनिवार्य है।
  • विवाह प्रमाण पत्र के लिए, दूल्हा और दुल्हन को शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से जांचने के बाद, संबंधित विकल्प का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान के बाद भुगतान की रसीद यानी रसीद का प्रिंटआउट लें और उसे सुरक्षित रख लें।

IGRSUP यूपी विवाह पंजीकरण- igrsup.gov.in

उत्तरप्रदेश के नागरिकों को पहले यूपी विवाह प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब उत्तर प्रदेश के नागरिक IGRSUP पोर्टल की मदद से यूपी विवाह पंजीकरण (UP Marriage Registration) के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी व ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है.

यूपी विवाह पंजीकरण के दस्तावेज़ एवं पात्रता (IGRSUP UP Marriage Registration Documents and Eligibility Criteria)

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पति और पत्नी का आधार कार्ड
  • विवाह पंजीकरण आवेदन पत्र
  • वर और वधू की आयु का प्रमाण – जन्म प्रमाण पत्र या मार्क शीट
  • आवास प्रामाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ – राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आधार प्रूफ – राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
  • युगल फोटो
  • शादी का कार्ड (शादी का निमंत्रण पत्र)
  • मोबाइल नंबर

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग पर विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करे?

इच्छुक उम्मीदवार को यूपी विवाह पंजीकरण (UP Marriage Registration) हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार को IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के होम पेज पर आपको “नागरिक ऑनलाइन सेवाएं” के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के सेक्शन में “आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको लॉगिन होना होगा।
  • यदि आप पंजीकृत नहीं है तो “नवीन प्रपत्र आवेदन भरें” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
igrsup marriage registration
  • इस पेज में आपको आधार प्रमाणीकरण की सहमति के लिए कहता है, “हाँ” और “आवेदन पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद विवाह पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
IGRSUP Marriage Registration Form
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी सूचनाएं सही-सही दर्ज करें एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, एवं सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका विवाह पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

यूपी विवाह पंजीकरण का सत्यापन कैसे करे?

  • यूपी विवाह पंजीकरण का सत्यापन करने के लिए IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “विवाह पंजीकरण सत्यापन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP Verify marriage registration
  • इस पेज में मांगें गए समस्त विवरण जैसे: प्रमाणपत्र क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, विवाह की दिनांक एवं कैप्चा कोड अंकित करके “देखें” पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप आसानी से विवाह पंजीकरण का सत्यापन कर सकते हैं।

पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करने करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पंजीकृत लेखपत्र प्रमाणपत्र का आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाणपत्र -नवीन आवेदन” हेतु फॉर्म खुल जाएगा।
igrsup
  • इस फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण जैसे: जनपद, उपनिबंधक कार्यालय, सम्पत्ति का प्रकार, पंजीकरण वर्ष, पंजीकरण संख्या, पंजीकरण दिनांक, आवेदनकर्ता का नाम, और कैप्चा दर्ज करके “प्रवेश करें” के बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार पंजीकृत लेख पत्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हो।

भारमुक्त प्रमाण पत्र/ बारह साला के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको भारमुक्त प्रमाणपत्र /बारह साला के अंतर्गतआवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
igrsup
  • इस पेज में आपको “नवीन आवेदन प्रपत्र भरें” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद “भार मुक्त प्रमाण-पत्र/बारह साला हेतु आवेदन पत्र” खुल जाएगा।
igrsup bhar mukt registration
  • इस फॉर्म में पूछे गए आवेदन का विवरण, एवं संपत्ति का विवरण दर्ज करें एवं अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।

भारमुक्त प्रमाण पत्र/ बारह साला सत्यापन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको भारमुक्त प्रमाणपत्र /बारह साला के अंतर्गत “प्रमाण पत्र प्राप्ति/सत्यापन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
igrsup
  • इस पेज में पूछी गयी जानकारी जैसे: आवेदन संख्या, आवेदन करने का दिनांक, कैप्चा डालकर “प्रमाण-पत्र प्राप्त/सत्यापन देखें” के बटन पर क्लिक करें।
  • अब सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

विलेखो की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि” के अंतर्गत “आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
IGRSUP
  • इस पेज में आपको “नवीन आवेदन प्रपत्र भरे” का ऑप्शन देगा. इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद “विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु आवेदन फॉर्म” खुल जाएगा।
IGRSUP
  • फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी जैसे: आवेदनकर्ता का विवरण, रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का विवरण, लेखपत्र का विवरण आदि विवरण दर्ज करें एवं सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए आवेदन कर पाएंगे।

मूल्यांकन सूची देखने की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार जो मूल्यांकन सूची देखना चाहते है, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश (IGRSUP) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मूल्यांकन सूची” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
igrsup mulyankan list
  • इस पेज में आपको जनपद, उप निबंधक कार्यालय एवं कैप्चा कोड अंकित करना है।
  • सभी दर्ज करने के बाद “मूल्यांकन सूचि देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

शुल्क विवरण (लेखपत्र पर देय स्टाम्प शुल्क / दाखिल-खारिज / नाम परिवर्तन / नक्शा) देखने की प्रक्रिया

igrsup

ई-स्टाम्प क्रय करने हेतु जनपदवार प्राधिकृत संग्रह केंद्र (ACC) की सूची देखने की प्रक्रिया

igrsup
  • इस पेज पर आप ई स्टाम्प क्रय करने हेतु जनपदवार प्राधिकृत संग्रह केंद्र की सूची देख सकते हैं।

ई स्टाम्प सत्यापन करने की प्रक्रिया

  • र्वप्रथम आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “ई स्टाम्प सत्यापन” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
igrsup e stamp verification
  • इस पेज में आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:-
    • राज्य
    • सर्टिफिकेट नंबर
    • स्टांप ड्यूटी टाइप
    • सर्टिफिकेट इश्यू डेट
    • सर्टिफिकेट सेशन आईडी
    • कैप्चा कोड
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद “Verify” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप ई-स्टाम्प वेरीफाई कर पाएंगे।

प्रमुख आदेश देखने की प्रक्रिया

मॉडल लेखपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सुझाव/समस्या दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको IGRSUP Portal हेतु अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सुझाव/समस्या” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
igrsup register grievance suggestion
  • इस पेज में आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:-
    • जनपद
    • नाम
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • विषय
    • सुझाव/समस्या
    • कैप्चा कोड
  • सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के बाद “सुरक्षित करें” बटन पर क्लिक करें.
  • इस प्रकार आपकी सुझाव/समस्या दर्ज हो जायेगी.

Important Links

सम्पत्ति पंजीकरण: Property Registration 

Apply OnlineRegistrationLogin
औद्योगिक सम्पत्ति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करेंhttp://niveshmitra.up.nic.in/
Search Property, New Appointment सम्पत्ति खोजें
 सम्पत्ति विवरण 
स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन
   लेखपत्रों पर देय स्टाम्प शुल्क की विवरण तालिका ।   

विवाह पंजीकरण: Marriage Registration

Apply OnlineRegistrationLogin
आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापनClick Here

भारमुक्त प्रमाणपत्र /बारह साला: Free certificate/twelve-year-old

Apply Online आवेदन करें प्रमाण पत्र प्राप्ति/सत्यापन करें
विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि: Certified copy of deeds आवेदन करें
सुझाव/समस्या प्रविष्टिClick Here
Appointment ProcessClick Here
IGRSUP 2021Official Website

Contact information

  • महानिरीक्षक पंजीकरण आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेश
  • मुख्यालय इलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइंस इलाहाबाद
  • फोन – 0532-2623667
  • फैक्स – 0532-2622858

क) प्रमुख दूरभाष संख्याये

क्रम सं.पदनामस्थानदूरभाष संख्या
1महानिरीक्षक निबन्धन⁄ आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेशमुख्यालय इलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबादफोन–0532–2623667
फैक्स–0532–2622858
शिविर कार्यालय, लखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊफोन–0522–2308697
फैक्स–0522–2308697
2अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा०)मुख्यालय इलाहाबादफोन–0532-2623717
फैक्स–0532-2424283
3अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय)मुख्यालय इलाहाबादफोन-0532-2623717
4अपर महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन-0522-2308587
5अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय)पश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबादफोन-120-28220844
फैक्स-0120-2820259
6उप महानिरीक्षक निबन्धनमुख्यालय इलाहाबादफोन-0532-242788
7उप महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन–0522-2308713

IGRSUP FAQs

IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in है।

संपत्ति पंजीकरण हेतु आवेदन कैसे करें?

संपत्ति पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी इस लेख में दर्ज हैं।

IGRSUP Portal के माध्यम से जनसामान्य के लिए कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है?

इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, औद्योयोगिकी सम्पति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट, सम्पति पंजीकरण हेतु अप्वाइंटमेंट की सुविधा, सम्पति को ऑनलाइन खोजने की सुविधा, सम्पति का सम्पूर्ण विवरण आदि सुविधायें प्रदान की जाती है।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

1 thought on “IGRSUP | यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण पोर्टल (igrsup.gov.in), UP Property Registration”

  1. igrsup से संबंधित सभी जानकारी देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

    Reply

Leave a Comment

%d bloggers like this: