Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड गोधन न्याय योजना 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Godhan Nyay Yojana विशेषता व लाभ

Jharkhand Godhan Nyay Yojana 2024: कृषि क्षेत्र में उत्पादकता लाने के साथ – साथ पशुपालन के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करने के लिए एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा बजट 2023-24 के अंतर्गत “झारखण्ड गोधन न्याय योजना” को शुरू करने की घोषणा की गयी है।

इस स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार पशुपालकों एवं किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से उचित मूल्य पर गोबर की खरीदारी की जायेगी तथा इससे बायो गैस बनाने के साथ – साथ जैविक खाद तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा।

इस लेख में हम आपको झारखंड गोधन न्याय स्कीम से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहें हैं। इस लेख को पढ़कर आप Jharkhand Godhan Nyay Scheme के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, विशेषताएं, बजट वितरण आदि के बारें में जानेंगे। इसलिए योजना से जुडी पूरी जानकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Jharkhand Godhan Nyay Yojana 2024

झारखण्ड सरकार द्वारा वित्तीय बजट 2023-24 को पेश करते समय गोधन न्याय योजना को आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। योजना के अंतर्गत पशुपालकों से गोबर की खरीदारी की जायेगी जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि एवं उनके जीवन स्तर में सुधार होगा एवं वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

झारखण्ड सरकार द्वारा बजट वितरण 2023-24 की घोषणा करते समय कृषि एवं कृषि सम्बद्ध क्षेत्रों के लिए 4091.37 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

झारखण्ड गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के 40 हज़ार लाभुकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान पर पशुधन वितरण का लक्ष्य रखा गया है|

इसके आलावा 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Jharkhand Godhan Nyay Yojana जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को प्राप्त करने के लिए लेख को आगे जरुर पढ़ें।

Jharkhand Godhan Nyay Yojana

Key Highlights Of Jharkhand Godhan Nyay Yojana 2024

योजना का नामझारखण्ड गोधन न्याय योजना
राज्य झारखण्ड
उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना
लाभार्थीझारखण्ड के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष 2024
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द ही लांच की जायेगी

झारखंड गोधन न्याय योजना का उद्देश्य

झारखण्ड सरकार द्वारा Jharkhand Godhan Nyay Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।

इस स्कीम के माध्यम से झारखण्ड सरकार राज्य के पशुपालकों से उचित दर से गोबर की खरीदी करेगी। खरीदी गयी गोबर का इस्तेमाल बायो गैस बनाने में किया जाएगा।

इसके अलावा गोबर से जैविक खाद तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता रहेगी एवं नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा।

पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी एवं उनके जीवनस्तर में सुधार होगा फलस्वरूप पशुपालक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे एवं पशुपालन के क्षेत्र में किसानों की जिज्ञासा बढ़ेगी।

अन्य महत्वपूर्ण योजनायें

Jharkhand Godhan Nyay Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखण्ड सरकार द्वारा वित्तीय बजट 2023-24 की घोषणा करते समय गोधन न्याय योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गयी।
  • इस स्कीम के अंतर्गत सरकार पशुपालकों से गोबर की खरीदी करेगी।
  • पशुपालकों से खरीदी गयी गोबर का उपयोग बायो गैस बनाने एवं जैविक खाद तैयार करने में की जायेगी।
  • इस स्कीम के माध्यम से पधुपालकों की आय में वृद्धि होगी।
  • जिससे पशुपालक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे एवं उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • राज्य के अन्य किसान भी पशुपालन में प्रेरित होंगे।
  • सरकार द्वारा वित्तीय बजट 2023-24 में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए 4091.37 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
  • झारखंड गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 40000 लाभार्थी को वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान पर पशुधन वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इसके अलावा 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
Jharkhand Godhan Nyay Yojana 2023-24

झारखंड गोधन न्याय योजना की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

झारखंड गोधन न्याय योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो झारखण्ड गोधन न्याय योजना में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा।

झारखण्ड सरकार द्वारा अभी गोधन न्याय योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गयी है। अभी आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

जल्द ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जायेगी। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा Jharkhand Godhan Nyay Yojana में आवेदन सम्बन्धी कोई जानकारी प्रदान की जाती है, तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए योजना से जुड़े नवीनतम अपडेट को प्राप्त करने को आप हमारे इस लेख के साथ जुड़े हैं।

Jharkhand Godhan Nyay Yojana FAQs

झारखण्ड गोधन न्याय योजना क्या है?

इस स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार पशुपालकों से गोबर खरीदेगी जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

किसानों से ख़रीदे गए गोबर का कैसे इस्तेमाल किया जाएगा?

किसानों से ख़रीदे गए गोबर से बायो गैस बनायीं जायेगी एवं जैविक खाद तैयार की जायेगी।

Jharkhand Godhan Nyay Yojana कब शुरू की गयी?

इस योजना को शुरू करने का निर्णय वित्तीय बजट 2023-24 की घोषणा करते समय की गयी।

इस योजना को लागू करने का सरकार का क्या लक्ष्य है?

इस योजना को लागू करने का सरकार का लक्ष्य 40000 लाभुको को वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान पर पशुधन वितरण करना एवं 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

झारखण्ड सरकार द्वारा कृषि एवं कृषि सम्बद्ध क्षेत्र के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए 4091.37 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: