Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

Uttar Pradesh सरकार लड़कियों को सालाना 15 हजार रूपये की छात्रवृति देगी- Jyoti Kalash Scholarship Scheme के पंजीयन फॉर्म 15 जनवरी 2022 तक भरे जायेंगे |

Jyoti Kalash Scholarship Scheme 2022: यूपी सरकार राज्य की गरीब वर्ग की छात्राओं को शिक्षा में आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए Stationery Fees, School Fees, Book Fees, तथा School Uniform Fees में सहायता प्रदान करने के लिए 15 हजार रूपए की छात्रवृति प्रदान कर रही है। ज्योति कलश स्कॉलरशिप के लिए पंजीयन फॉर्म 15 जनवरी 2022 तक भरे जायेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य में छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन किया जाता हैं।

देश में गरीब वर्ग से सम्बंधित ऐसी कई मेधावी छात्र / छात्राएं होती है जो कमजोर पारिवारिक आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ज्योति कलश स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की है। इस लेख में हम आपको Jyoti Kalash Skaularship Scheme से सम्बंधित आवश्यक जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी प्रत्येक विवरण को जानने के लिए आपसे अनुरोध है की, लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Jyoti Kalash Scholarship Scheme 2022

गरीब परिवार की छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Jyoti Kalash Scholarship Scheme की शुरुआत की गयी है। इस स्कीम के अंतर्गत 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्राओं को स्कूल फीस, युनिफोर्म, किताब एवं अन्य शेक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए सालाना 15000/- रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। यह सहायता राशि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए प्रदान की जायेगी। इस स्कीम का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी छात्राओं को प्रदान किया जाएगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3.50 लाख रूपए से कम है। ज्योति कलश स्कॉलरशिप के लिए फाइनल चयन बोर्ड के परिणामों पर निर्भर करता है।

Jyoti Kalash Scholarship Scheme

ज्योति कलश स्कॉलरशिप स्कीम का संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम ज्योति कलश स्कॉलरशिप योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
उद्देश्य गरीब परिवारों की छात्राओं को पढाई में आर्थिक सहयोग प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की छात्राएं
छात्रवृत्ति की राशि15000/- रूपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2022
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.buddy4study.com/

Jyoti Kalash Scholarship 2022 के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना में सिर्फ छात्राएं ही आवेदन कर सकती है।
  • आवेदिका उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना में सिर्फ वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जो कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही हैं।
  • आवेदिका की परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ज्योति कलश स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शेक्षणिक दस्तावेज
  • बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

ज्योति कलश स्कॉलरशिप योजना में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक एवं पात्र छात्राएं जो Jyoti Kalash Scholarship Scheme में आवेदन करना चाहती हैं, वह इस योजना में आवेदन करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Jyoti Kalash Scholarship” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अंत में आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका ज्योति कलश स्कॉलरशिप स्कीम में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना : छात्राओं को मिलेंगी 1 लाख रुपए की छात्रवृत्ति

इसी प्रकार की अन्य सरकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्ति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट OnlineGyanPoint.in को बुकमार्क जरुर करें

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: