Odisha Kalia Yojana eKYC 2022: ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के छोटे एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए कालिया योजना (Kalia Yojana) शुरू की है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को कई प्रकार के लाभ प्रदान किये जाते हैं। कालिया योजना वर्ष 2018 में आरम्भ की गयी थी। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को बीज , उर्वरक, कीटनाशक एवं खेती के लिए 25000/- रूपए की सहायता मिलती है।
Show Contents
Kalia Yojana eKYC 2022
इसके अलावा कमजोर कृषि घरेलू के लिए 10000/- रूपए की सहायता, ब्याज मुक्त फसल ऋण आदि प्रदान किये जाते है। ओडिशा सरकार द्वारा कालिया योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को Kalia Yojana eKYC कराना आवश्यक है। यदि आप कालिया योजना ईकेवाईसी नहीं कराते हैं, तो आप योजना का लाभ पाने से वंचित हो सकते हो। इस लेख में Kalia Yojana eKYC Update के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए उपरोक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Kalia Yojna की फुल फॉर्म क्या है?
Kalia Yojana की फुल फॉर्म Krushak Assistance for Livelihood and Income Augmentation (KALIA) scheme है।
Kalia Yojana eKYC : Key Highlights
लेख | Kalia Yojana eKYC |
योजना | कालिया योजना |
सम्बंधित | कृषि विभाग |
लाभार्थी | किसान, खेती करने वाले, भूमिहीन खेतिहर मजदुर |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://kalia.odisha.gov.in/index1.html |
- e-District Portal Odisha Registration
- Odisha Mamta Yojana 2022
- Odisha Ration Card List 2022
- Kalia Yojana Beneficiary List 2022
Required Documents For Kalia Yojana eKYC
कालिया योजना में ईकेवाईसी करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- आधार नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
कालिया योजना ईकेवाईसी कैसे करें?
Odisha Kalia Yojana eKYC: किसान भाइयों कालिया योजना का लाभ आपको निरंतर मिल सके इसके लिए आपको ईकेवाईसी कराना आवश्यक है। कालिया योजना ईकेवाईसी करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको कालिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट kalia.odisha.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Complete your e-KYC” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके एवं डिक्लेरेशन पर टिक लगाकर “Verify” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
- ओटीपी सबमिट करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपकी Kalia Yojanae KYC Process कम्पलीट हो जायेगी।
Kalia Yojana eKYC FAQs
कालिया योजना के अंतर्गत राज्य के लघु एवं सीमान्त कृषकों को कई प्रकार के लाभ प्रदान किये जाते हैं।
इस स्कीम से जुड़ी ऑफिसियल वेबसाइट kalia.odisha.gov.in है।
सर्वप्रथम आपको Kalia Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद “Complete Your eKYC” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण दर्ज करें। इस प्रकार आप ऑनलाइन कालिया योजना ईकेवाईसी कर सकते हैं।
कालिया योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6770, 1800-572-1122 अथवा 080-6117-4222 पर संपर्क करें।