Kisan Suvidha Portal को भारत सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए आरम्भ किया गया है। यह पोर्टल हिंदी, इंग्लिश, असमी, मलयालम, गुजराती, तमिल, मराठी आदि भाषाओं में उपलब्ध हैं। किसान सुविधा पोर्टल पर किसानों को कृषि, सरकारी योजनाओं, कृषि मशीनरी, पशुपालन आदि से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके अलावा सरकार ने Kisan Suvidha App भी लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसानों को कोल्ड स्टोरेज, डीलर्स, मार्किट प्राइस, गोडाउन, आदि से सम्बंधित जानकारी मिल जायेगी। इस लेख में हम आपको किसान सुविधा एप / पोर्टल से सम्बंधित आवश्यक जानकारी जैसे Kisan Suvidha Online Registration, Kisan Suvidha App Download Kaise Kare आदि प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए किसान सुविधा पोर्टल से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- Kisan Suvidha 2022
- Kisan Suvidha Portal Details In Hindi
- किसान सुविधा पोर्टल का उद्देश्य
- किसान सुविधा ऐप के लाभ तथा विशेषताएं
- किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- Kisan Suvidha App Registration की प्रक्रिया
- Kisan Suvidha App Download करने की प्रक्रिया
- किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
- Kisan Suvidha FAQs
Kisan Suvidha 2022
किसान सुविधा पोर्टल / एप को भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित एवं निर्मित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को खेती से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे किसान फसलों की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। परिणामस्वरूप फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी एवं कृषकों की आय में भी वृद्धि होगी एवं किसानों के जीवनस्तर में सुधार होगा। Kisan Suvidha एप / पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इस पोर्टल पर डाटा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियंत्रित किया जाएगा।
Kisan Suvidha Portal Details In Hindi
पोर्टल का नाम | किसान सुविधा पोर्टल |
किसके द्वारा लांच किया गया | भारत सरकार |
उद्देश्य | किसानों को फसलों, मशीनरी एवं पशुपालन से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के किसान |
वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://kisansuvidha.gov.in/ |
किसान सुविधा पोर्टल का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा Kisan Suvidha पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान योजनाओं, फसलों, फार्म मशीनरी एवं पशुपालन से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना है। इस पोर्टल के जरिये किसानों को फसलों से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन मुहैया कराई जायेगी जिससे किसान फसलों में गुणवत्तापूर्ण सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल पर कोल्ड स्टोरेज, मौसम की जानकारी, प्लांट की जानकारी, फार्म मशीनरी आदि की जानकारी मिल जायेगी। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिससे किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे। किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं किसानों के जीवनस्तर में सुधार होगा।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022
- MP Kisan Karj Mafi List 2022
- हरियाणा कृषि यन्त्र अनुदान योजना 2022
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना ऑनलाइन आवेदन
किसान सुविधा ऐप के लाभ तथा विशेषताएं
- इस एप को भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है।
- इस एप के माध्यम से किसानों को फसलों से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जायेगी।
- Kisan Suvidha App हिंदी एवं इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
- किसान सुविधा एप / पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।
- किसान मौसम सम्बन्धित जानकारी, पशुपालन सम्बंधित जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
- इस एप / पोर्टल के जरिये किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी किसान प्राप्त कर सकते हैं।
- इस एप के जरिये किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा एवं किसान की आय में वृद्धि होगी।
किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको किसान सुविधा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisansuvidha.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों को सही से दर्ज करें एवं आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके पश्चात् आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपका किसान सुविधा पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Kisan Suvidha App Registration की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Kisan Suvidha App को ओपन करना होगा।
- अब आप अपनी इच्छानुसार हिदी / अंग्रेजी या अन्य भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
- इसके पश्चात आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें एवं आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर जाने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप किसान सुविधा एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Kisan Suvidha App Download करने की प्रक्रिया
किसान सुविधा मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है आप निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके एप को डाउनलोड कर सकते है। एप डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें:-
- सर्वप्रथम आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में “Kisan Suvidha” टाइप करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एप की सूची खुल जायेगी।
- आपको “Kisan Suvidha” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको “Install” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करोगे एप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
कृषि
पीएम-किसान | यहाँ क्लिक करें |
उर्वरक | यहाँ क्लिक करें |
किसान रथ | यहाँ क्लिक करें |
फसल बीमा | यहाँ क्लिक करें |
कृषि विपणन एवं खरीद | यहाँ क्लिक करें |
कृषि विज्ञान केंद्र | यहाँ क्लिक करें |
मिट्टी की उर्वरकता | यहाँ क्लिक करें |
जेविक खेती | यहाँ क्लिक करें |
बीज | यहाँ क्लिक करें |
कृषि मशीनरी | यहाँ क्लिक करें |
बागवानी | यहाँ क्लिक करें |
प्रशिक्षण और विस्तार सेवाएं | यहाँ क्लिक करें |
सरकारी योजनाओं | यहाँ क्लिक करें |
निर्देशिका सेवाएं | यहाँ क्लिक करें |
सलाहकार सेवाएं | यहाँ क्लिक करें |
डीडी किसान | यहाँ क्लिक करें |
PMKSY – Micro Irrigation | यहाँ क्लिक करें |
पशुपालन
सामान्य रोग और इलाज | यहाँ क्लिक करें |
एआई के लाभ | यहाँ क्लिक करें |
प्रमुख नस्लें | यहाँ क्लिक करें |
प्रमुख टीकाकरण | यहाँ क्लिक करें |
केंद्रीय टीकाकरण योजनायें | यहाँ क्लिक करें |
Kisan Suvidha FAQs
किसानों को फसलों, कृषि बाज़ार, मौसम, कृषि उपकरण, पशुपालन आदि से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिए किसान सुविधा एप / पोर्टल को लांच किया गया है।
इस पोर्टल से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट https://kisansuvidha.gov.in/ है।
जी हाँ, आप गूगल प्ले स्टोर से किसान सुविधा एप को डाउनलोड कर सकते हो।
किसान सुविधा एप / पोर्टल हिंदी, इंग्लिश, असमी, तमिल, मलयालम एवं अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।
जी हाँ आप किसान सुविधा एप / पोर्टल से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।