Rojgar Hami Yojana Maharashtra 2022: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की उपलबधता सुनिश्चित करने एवं ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 2005 में “महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना” की शुरुआत की गयी। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ प्रदान किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिक आजीविका हेतु रोजगार प्राप्त करने के लिए इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस लेख में हम महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता सम्बन्धी जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए Rojgar Hami Yojana List से सम्बंधित सभी आवश्यक विवरणों को प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022
- Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022 Key Highlights
- महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का उद्देश्य
- Maharashtra Rojgar Hami Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- रोजगार हमी योजना में शामिल अधिकारी व मंत्रालय
- Rojgar Hami Yojana Maharashtra के अंतर्गत दिए जाने वाले रोजगार
- महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में आवेदन हेतु पात्रता मानदंड
- योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
- Maharashtra Rojgar Hami Yojana List कैसे चेक करें?
- Maharashtra Rojgar Hami Yojana FAQs
Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को “महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी अधिनियम 2005 (MGNREGA)” के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिक जो शारिरिक रूप से किसी भी कार्य को करने में सक्षम है, वह रोजगार प्राप्त करने के लिए इस योजना में आवेदन करने के पात्र हैं। इस योजना के सम्पूर्ण संचालन का कार्य ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है। Maharashtra Rojgar Hami Scheme के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजना एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कई प्रकार की अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ मिलेगा।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022 Key Highlights
योजना का नाम | महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
सम्बंधित विभाग | नियोजन विभाग महाराष्ट्र शासन |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://egs.mahaonline.gov.in/ |
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा Rojgar Hami Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार मुहैया कराना है। इस स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण उन्हें काम की तलाश में शहरों की और आना पड़ता हैं, जिससे उन्हें कई प्रकार की परेशनियों का सामना करना पड़ता है। Rojgar Hami Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को गाँव में ही रोजगार मिल जाएगा, इससे वह अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सकेंगे एवं इससे गाँव का विकास भी संभव होगा।
- नरेगा मेट पंजीयन फॉर्म पीडीऍफ़
- NREGA Job Card List Maharashtra 2021-22
- महाराष्ट्र बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
- महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट 2022 पीडीऍफ़
Maharashtra Rojgar Hami Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
- Rojgar Hami Yojana Maharashtra के अंतर्गत लोगों को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ प्रदान किया जाता है।
- यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।
- इस स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
- परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
रोजगार हमी योजना में शामिल अधिकारी व मंत्रालय
- मेट्स
- ग्राम रोजगार सहायक
- जूनियर इंजीनियर
- ग्राम पंचायत
- कार्यक्रम अधिकारी
- क्लर्क
- तकनिकी सहायक
- केंद्र रोजगार गारंटी परिषद
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- पंचायत विकास अधिकारी
- राज्य रोजगार गारंटी परिषद
Rojgar Hami Yojana Maharashtra के अंतर्गत दिए जाने वाले रोजगार
महाराष्ट्र राज्य सरकार रोजगार हमी योजना के अंतर्गत नागरिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करती है। निम्नलिखित रोजगार उन नागरिकों के लिए है, जो शारीरिक रूप से किसी भी प्रकार से विकलांग हैं:-
- सिंचाई के लिए खुदाई करना।
- कुआं बनाना
- पत्थर ढोना।
- तालाब की सफाई करना।
- समान ढोना।
- पेड़ पौधे लगाना।
- अधिकरियों के बच्चो की देखभाल करना।
- बाकी कार्य मे लगे लोगो को पानी पिलाना।
- भवन निर्माण के लिए सामाग्री बनाना।
- गलियो की नाली एवं सड़क साफ करना।
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में आवेदन हेतु पात्रता मानदंड
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक न्यूनतमम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिक ही रोजगार हमी योजना में रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
Rojgar Hami Yojana Online Registration के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-
- आधार कार्ड
- वोटर ID कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
Rojgar Hami Yojana Maharashtra 2022 Registration: राज्य के इच्छुक एवं पात्र नागरिक जो इस योजना में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको रोजगार हमी योजना-नियोजन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट egs.mahaonline.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “rojgar hami yojana online form” खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, राज्य, जिला, तालुका, गाँव, पिन कोड, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करेक “OTP भेजें” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा, आपको वह ओटीपी दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “रजिस्टर करें” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana List कैसे चेक करें?
राज्य के जिन नागरिकों ने महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में आवेदन किया है, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके Rojgar Hami Yojana List Maharashtra में अपने नाम की जांच कर सकते हैं:-
- सर्वप्रथम आपको मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “State” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको राज्य के नामों की सूची दिखाई देगी।
- अब आपको “Maharashtra” के लिंक पर क्लिक करना है।
- राज्य के नाम का चयन करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करके “Proceed” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने जॉब कार्ड नंबर व नागरिकों के नाम की लिस्ट खुल कर आ जायेगी।
- इस सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana FAQs
इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ मुहैया कराया जाता है।
रोजगार हमी योजना में महाराष्ट्र राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के स्थाई निवासी जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, वह आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक नागरिक योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रोजगार हमी योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इस योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट egs.mahaonline.gov.in है।
लाभार्थी मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-120-8040 पर संपर्क करें।