Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज

हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं के लिए एक नयी योजना आरम्भ की है इस योजना का नाम “महिला एवं किशोरी सम्मान योजना” है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जायेंगे एवं महिलाओं में मासिक धर्म को लेकर जागरूक किया जाएगा, ताकि महिलाओं को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा, एवं उनका विकास होगा। इस लेख में हम आपको Mahila and kishori samman Yojana 2023 से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023

इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थय के प्रति जागरूक करना है। महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत एक साल तक हर महीने प्रत्येक लाभार्थी महिला को एक पैकेट नेपकिन का निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाली वह महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी आयु 10 से 45 वर्ष के बीच है।

स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन स्कूल से प्राप्त हो जायेगा एवं अन्य महिलाएं आंगनवाडी केंद्र से सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकती हैं। Women and Kishori Samman Yojana के सफलतापूर्वक संचालन के लिए 39 करोड़ 80 लाख रूपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसका लाभ राज्य की तक़रीबन 22.50 लाख महिलाओं एवं बच्चियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

Mahila evan kishori samman yojana

Key Highlights of Women and Kishori Samman Yojana

योजना का नाम महिला एवं किशोरी सम्मान योजना
राज्य हरियाणा
सम्बंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्य गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
लाभप्रतिमाह 1 पैकेट सेनेटरी नेपकिन एक वर्ष तक

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से निचे जीवन-यापन करने वाली महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना है। इससे महिलाओं को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त में प्रतिमाह 6 सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जायेंगे, इससे महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थय में सुधार होगा।

Women and Kishori Samman Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस स्कीम को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा 05 अगस्त 2020 को आरम्भ की गयी थी।
  • इस योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • Women and Kishori Samman Yojana के अंतर्गत 10 – 45 वर्ष आयुवर्ग वाली महिलाओं 1 वर्ष तक प्रतिमाह 6 सेनेटरी नेपकिन प्रदान प्रदान किये जायेंगे।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 39.80 करोड़ का बजट पास किया है।
  • इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाली महिलायें उठा सकती है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थय में सुधार होगा, एवं बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन-यापन करने वाली होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 10 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन मिलने की प्रक्रिया

इस स्कीम के अंतर्गत स्कूल में पढने वाली छात्राओं को स्कूल से सेनेटरी नेपकिन मिल जायेंगे एवं बाकी महिलाओं को आंगनवाडी केंद्र से सेनेटरी नेपकिन प्राप्त करने होंगे। इस योजना के अंतर्गत 1 वर्ष तक प्रतिमाह 6 सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये जायेंगे।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: