Makhana Vikas Yojana Bihar 2022: बिहार सरकार द्वारा राज्य में मखाना के उच्च प्रजाति के बीजों का उत्पादन, मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण तथा क्षमता वर्धन के माध्यम से मखाना के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से “मखाना विकास योजना” आरम्भ किया गया है। बिहार राज्य के किसान भाई जो मखाना की खेती करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कुल लागत (97,000) पर 75 प्रतिशत (72,750) का सहायता अनुदान प्रदान किया जायेगा।
इच्छुक एवं पात्र किसान जो Makhana Vikas Yojana Bihar 2021 में आवेदन करना चाहते हैं, वह 14.12.2021 (योजना की प्रारम्भिक तिथि) से लेकर 24.12.2021 (आवेदन की अन्तिम तिथि) तक योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार मखाना विकास योजना क्या है, एवं इस योजना में आवेदन कैसे करना है, इस योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- Makhana Vikas Yojana Bihar 2022
- Key Highlights Of Makhana Vikas Yojana Bihar 2022
- मखाना विकास योजना का उद्देश्य
- Makhana Vikas Yojana Bihar 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
- मखाना विकास योजना बिहार के अंतर्गत लाभान्वित जिलों की सूची
- बिहार मखाना विकास योजना अनुदान
- बिहार मखाना विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- मखाना विकास योजना पावती / आवेदन प्रिंट करने की प्रक्रिया
- Contact Information
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
- Makhana Vikas Yojana Bihar 2022 FAQs
Makhana Vikas Yojana Bihar 2022
इस योजना के अंतर्गत राज्य के 8 जिलों यथा कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, एवं दरभंगा में योजना का लाभ दिया जा सकता है। मखाना विकास योजना के अंतर्गत चयन हेतु जिला के लक्ष्य अंतर्गत 16% अनुसूचित जाति (SC), 1% अनुसूचित जनजाति (ST) की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। कृषक चयन में प्रत्येक वर्ग में 30% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। योजना के नियमानुसार सहायता अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जायेगी।
Key Highlights Of Makhana Vikas Yojana Bihar 2022
योजना का नाम | मखाना विकास योजना |
राज्य | बिहार |
सम्बंधित विभाग | कृषि विभाग (बिहार सरकार) |
उद्देश्य | मखाना का उत्पादन एवं उत्पादन में बढ़ावा |
लाभार्थी | बिहार राज्य के किसान |
योजना की कुल लागत | 97,000/- रूपए प्रति क्विंटल / हेक्टेयर |
सहायता अनुदान | कुल लागत का 75 प्रतिशत अर्थात् 72,750/- रूपए प्रति क्विंटल / हेक्टेयर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 14 दिसम्बर 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 दिसम्बर 2021 |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://horticulture.bihar.gov.in/ |
मखाना विकास योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा मखाना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मखाना के उच्च प्रजाति का बीज उत्पाद एवं मखाना के उत्पादन में बृद्धि करना है। इस स्कीम के अंतर्गत मखाना की खेती करने वाले किसानों को इकाई स्थापना पर सहायता अनुदान राशि प्रदान की जायेगी। मखाना विकास योजना के अंतर्गत इकाई लागत 97,000/- रूपए प्रति हेक्टेयर के 75% या अधिकतम 72,750/- रूपए सहायता अनुदान दिया जायेगा। राज्य के किसान इस योजना में 24 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Makhana Vikas Yojana Bihar 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
- Makhana Vikas Yojana Bihar 2022 के अंतर्गत मखाना के उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए उच्च उत्पादकता वाली मखाना बीजो का प्रयोग किया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से मखाना की उत्पादकता 16 क्विंटल / हेक्टेयर से बढ़कर 28 क्विंटल / हेक्टेयर हो जायेगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
- मखाना विकास योजना बिहार के तहत उच्च उत्पादकता को प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को कुल 97,000/- रूपए प्रति / क्विंटल इकाई लागत का भुगतान करना होगा।
- इसके आलावा कुल लागत का 75% या अधिकतम 72, 750 रूपए सहायता अनुदान प्रदान किया जायेगा ताकि किसानों पर आर्थिक बोझ व कर्जा न हो।
- राज्य में मखाना के उच्च प्रजाति का बीज उत्पादन, मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण तथा क्षमता वर्धन के माध्यम से मखाना के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से मखाना विकास योजना का क्रियान्वयन किया जाना है।
- राज्य के 8 जिलों यथा- कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा,पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में इस योजना का लाभ दिया जा सकता है।
- चयन हेतु जिला के लक्ष्य अन्तर्गत 16% अनुसूचित जाति तथा 1% अनुसूचित जनजाति की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
- कृषक चयन में प्रत्येक वर्ग से 30% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा।
- नियमानुसार सहायतानुदान DBT कार्यक्रम के तहत् CFMS द्वारा भुगतान किया जायेगा।
मखाना विकास योजना बिहार के अंतर्गत लाभान्वित जिलों की सूची
मखाना विकास योजना के अंतर्गत निम्नलिखित जिलो के किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा:-
- कटिहार
- पूर्णिया
- किशनगंज
- सुपौल
- अररिया
- सहरसा
- पश्चिम चंपारण
- दरभंगा
बिहार मखाना विकास योजना अनुदान
अवयव | इकाई लागत | सहायतानुसार |
मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण | 97,000/- रूपये /हेक्टेयर | लागत मूल्य का 75 प्रतिशत अधिकतम 72,750/- रूपये /हेक्टेयर |
बिहार मखाना विकास योजना 2021 के माध्यम से राज्य में मखाना की उत्पादकता 16 क्विंटल /हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 28 क्विंटल /हेक्टेयर तक हो सकती है।
बिहार मखाना विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Makhana Vikas Yojana Bihar 2022 Apply Online: राज्य के इच्छुक किसान भाई जो मखाना विकास योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “मखाना विकास योजना” के अंतर्गत “आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज खुलेगा, जिसमे मखाना योजना बिहार से सम्बंधित कुछ आवश्यक दिशानिर्देश दिए हुए होंगे।
- आपको इन सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर “में सहमत हूँ” के विकल्प पर टिक का निशान लगाकर “Agree and Continue” बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में “किसान पंजीकरण संख्या” दर्ज करके “विवरण प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद किसान का विवरण खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको “आवेदन करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद मखाना विकास योजना आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आवेदन फॉर्म में आपको पूछे गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करके “submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार बिहार मखाना विकास योजना में आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
DBT Agriculture Portal Bihar Farmer Registration
मखाना विकास योजना पावती / आवेदन प्रिंट करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “पावती प्रिंट करें/आवेदन प्रिंट करें” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको आवेदन संख्या दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पावती / आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ से आप पावती / आवेदन प्रिंट कर सकते हैं।
Contact Information
Office AddressDirectorate Of Horticulture, Department of Agriculture, Bihar
Address- 2nd Floor, Krishi Bhawan
Mithapur, Patna, Bihar
Pin-800001
Phone- 0612 2547772
Email- [email protected]
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel OnlineGyanPoint | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
Makhana Vikas Yojana Bihar 2022 FAQs
मखाना विकास योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2021 है।
मखाना विकास योजना बिहार 2022 की सब्सिडी कुल लागत का का 75% या अधिकतम 72,750 रुपये है।
आप मखाना विकास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख हमने इस लेख में साझा किया है।
इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ है।