Minimum Support Price: कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। भारत की अधिकतर जन्क्संख्या की आय का आधार कृषि एवं कृषि से संबंद्ध कार्यों पर निर्भर करती है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य प्रदान करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना को लाया गया। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा फसलों की एक निश्चित कीमत की गारंटी किसान को प्रदान की जाती है, जिसके आधार पर किसान अपनी फसलों को उचित दामों पर बेच सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है, Minimu Support Price 2022-23 क्या है, आदि के बारे में जानकारी साझा करेंगे, इसलिए Niyuntam Samarthan Mulye से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- Minimum Support Price 2022-23
- MSP की फुल फॉर्म क्या है?
- Minimum Support Price in Hindi
- न्यूनतम समर्थन मूल्य का मुख्य उद्देश्य
- न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत आने वाली फसलें
- Minimum Support Price के लाभ एवं विशेषताएं
- सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य
- न्यूनतम समर्थन मूल्य लॉगिन प्रक्रिया
- Important Links
Minimum Support Price 2022-23
प्रतिवर्ष सरकार द्वारा किसानों की फसलें खरीदने के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार किसानों को प्रदान करती है अर्थात इस मूल्य से निचे किसानों की फसलों को सरकार नहीं खरीदेगी। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया जाता है। इन फसलों में 7 अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार रागी और जौ), 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम नाइजरसीड्) 5 दाले (चना, अरहर, उड़द, मूंग और मसूर), और 4 व्यवसायिक फसल (कपास, गन्ना, खोपरा और कच्चा जूट) शामिल है। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने से किसानों को फसलों का सही मूल्य मिलता है।
MSP की फुल फॉर्म क्या है?
MSP की फुल फॉर्म Minimum Support Price है जिसका हिंदी में अर्थ न्यूनतम समर्थन मूल्य है।
Minimum Support Price in Hindi
योजना का नाम | न्यूनतम समर्थन मूल्य |
किसके द्वारा आरम्भ की गयी | भारत सरकार |
उद्देश्य | किसानों को फसलों का सही मूल्य प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के किसान |
वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://farmer.gov.in/ |
न्यूनतम समर्थन मूल्य का मुख्य उद्देश्य
किसानों को फसलों का सही मूल्य प्रदान करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की अवधारणा विकसित की गयी है। वर्तमान में सरकार द्वारा 25 फसलों पर MSP प्रदान की जा रही है। MSP प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। एमएसपी का निर्धारण होने के बाद इससे कम मूल्य पर सरकार द्वारा फसलों को ख़रीदा नहीं जा सकता है। इस योजना से किसानों को उनके द्वारा बोई गयी फसलों का उचित दाम मिलेगा जिससे वह कृषि कार्य के प्रति प्रोत्साहित होंगे एवं इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी फलस्वरूप किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर में सुधार होगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत आने वाली फसलें
अनाज | धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार , रागी, जौ |
दाले | चना, अरहर,उड़द,मूंग,मसूर |
तिलहन | रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, नाइजरसीड् |
व्यवसायिक फसल | कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट |
Minimum Support Price के लाभ एवं विशेषताएं
- किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य प्रदान करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की शुरुआत की गयी है।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर सरकार द्वारा किसानों की फसलों को नहीं ख़रीदा जा सकता है।
- वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा 23 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया जाता है।
- इन फसलों में 7 अनाज, 5 दाले, 4 व्यावसायिक फसलें, एवं 7 तिलहन की फसलें शामिल हैं।
- इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को प्रदान किया जायेगा।
- इस स्कीम के माध्यम से किसानों की आय बढ़ेगी एवं उनके जीवनस्तर में सुधार होगा।
- किसान खेती कार्य की और प्रेरित होंगे।
सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य
KHARIF CROPS (खरीफ फसलें)
Commodity | Variety | 2015-16 | 2016-17 | 2017-18 | 2018-19 | 2019-20 | 2020-21 | 2021-22 |
PADDY | Common | 1410 | 1470 | 1550 | 1750 | 1815 | 1868 | 1940 |
Grade ‘A’ | 1450 | 1510 | 1590 | 1770 | 1835 | 1888 | 1960 | |
JOWAR | Hybrid | 1570 | 1625 | 1700 | 2430 | 2550 | 2620 | 2738 |
Maldandi | 1590 | 1650 | 1725 | 2450 | 2570 | 2640 | 2758 | |
BAJRA | 1275 | 1330 | 1425 | 1950 | 2000 | 2150 | 2250 | |
MAIZE | 1325 | 1365 | 1425 | 1700 | 1760 | 1850 | 1870 | |
RAGI | 1650 | 1725 | 1900 | 2897 | 3150 | 3295 | 3377 | |
Tur (Arhar) | 4625^ | 5050^^ | 5450^ | 5675 | 5800 | 6000 | 6300 | |
MOONG | 4850^ | 5225^^ | 5575^ | 6975 | 7050 | 7196 | 7275 | |
URAD | 4625^ | 5000^^ | 5400^ | 5600 | 5700 | 6000 | 6300 | |
COTTON | Medium Staple | 3800 | 3860 | 4020 | 5150 | 5255 | 5515 | 5726 |
Long Staple | 4100 | 4160 | 4320 | 5450 | 5550 | 5825 | 6025 | |
Groundnut | 4030 | 4220* | 4450^ | 4890 | 5090 | 5275 | 5550 | |
SUNFLOWER SEED | 3800 | 3950* | 4100* | 5388 | 5650 | 5885 | 6015 | |
SOYABEAN | Black | – | – | – | – | – | – | – |
Yellow$$ | 2600 | 2775* | 3050^ | 3399 | 3710 | 3880 | 3950 | |
SESAMUM | – | 4700 | 5000^ | 5300* | 6249 | 6485 | 6855 | 7307 |
NIGERSEED | – | 3650 | 3825* | 4050* | 5877 | 5940 | 6695 | 6930 |
Ravi Crops (रवि फसलें)
Commodity | Variety | 2015-16 | 2016-17 | 2017-18 | 2018-19 | 2019-20 | 2020-21 | 2021-22 |
WHEAT | 1525 | 1625 | 1735 | 1840 | 1925 | 1975 | 2015 | |
BARLEY | – | 1225 | 1325 | 1410 | 1440 | 1525 | 1600 | 1635 |
GRAM | – | 3500** | 4000^ | 4400! | 4620 | 4875 | 5100 | 5230 |
MASUR (LENTIL) | – | 3400** | 3950! | 4250* | 4475 | 4800 | 5100 | 5500 |
Rapeseed & Mustard | – | 3350 | 3700* | 4000* | 4200 | 4425 | 4650 | 5050 |
SAFFLOWER | – | 3300 | 3700* | 4100 | 4945 | 5215 | 5327 | 5441 |
TORIA | – | 3290 | 3560 | 3900 | 4190 | 4425 | 4650 | – |
Other Crops (अन्य फसलें)
Commodity | Variety | 2015-16 | 2016-17 | 2017-18 | 2018-19 | 2019-20 | 2020-21 | 2021-22 |
COPRA | Milling | 5550 | 5950 | 6500 | 7511 | 9521 | 9960 | 10335 |
(Calender Year) | Ball | 5830 | 6240 | 6785 | 7750 | 9920 | 10300 | 10600 |
DE-HUSKED COCONUT Calender Year) | 1500 | 1600 | 1760 | 2030 | 2571 | 2700 | 2800 | |
JUTE | 2700 | 3200 | 3500 | 3700 | 3950 | 4225 | 4500 |
न्यूनतम समर्थन मूल्य लॉगिन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” मेनू के अंतर्गत आपको “MSP” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको राज्य का चयन करना होगा उसके बाद आपको पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Sign In” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।
Important Links
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
हेल्पलाइन नंबर | यहाँ क्लिक करें |
ऑनलाइन ज्ञान पॉइंट | यहाँ क्लिक करें |