MPBSE Class 10th Toppers List 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणामों को 29 अप्रैल 2022 को 01:00 बजे जारी कर दिया गया है. बोर्ड द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने की लिंक एक्टिव कर दी गयी है. उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना MPBSE 10th Result 2022 एवं MPBSE 12th Result 2022 चेक कर सकते हैं. इस लेख में हमने MP Board Class 10th Toppers List 2022 साझा कर रहें हैं. इसके अलावा रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी साझा कर रहें हैं.
Show Contents
MPBSE Class 10th Toppers List 2022
मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 18 लाख छात्र उपस्थित हुए. एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा फरवरी एवं मार्च माह के बीच आयोजित की गयी थी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जाँच कर सकते हैं. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 59.54 फीसदी छात्र पास हुए. साल 2020 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 62.84 फीसदी था.
एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें मार्कशीट डाउनलोड
MP Board Class 10 Toppers List 2022
मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रा नैंसी दुबे (Nancy Debey) एवं सुचिता पाण्डेय (Suchita Pandey) ने टॉप किया है. दोनों छात्राओं ने 500 में 496 अंक अर्जित किये हैं. वहीँ आयुष मिश्र (Aayush Mishra) एवं पार्थ नारायण (Parath Narayan) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. दोनों छात्रों ने 500 में से 495 अंक अर्जित किये हैं. देव्यांशी मिश्रा ने 494 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है एवं मेहर कुरैशी ने 493 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है.
Rank | Topper name | Marks |
1 | Nancy Dubey, Suchita Pandey | 496 |
2 | Aayush Mishra, Parath Narayan | 495 |
3 | Divyanshi Mishra | 494 |
4 | Mehar Qureshi | 493 |
MPBSE 10th Result 2022: ऐसे करें चेक
- ऑफिसियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएँ.
- उसके बाद MPBSE – HSC (Class 10th) Examination Results -2022 पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- अब MPBSE 10th Result 2022 आपके सामने खुल जाएगा.
MP Board Result Check Direct Link
MP Board 10th Result 2022 | Click Here |
MP Board 12th Result 2022 | Click Here |