MPWCDMIS 2022: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास तथा स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए Mahila Bal Vikas MP द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल को mpwcdmis.gov.in को लांच किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता आएगी एवं ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जागरूक हो सकेंगी एवं अपने हितों की रक्षा कर सकेंगी एवं बच्चों के कुपोषण में कमी आएगी। इस लेख में हम आपको MP WCDMIS पोर्टल से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी साझा कर रहें हैं। इस लेख को पढ़कर आप महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी, mpwcdmis gov in login sampark, mpwcdmis sampark app download कर सकते हैं, एवं पोर्टल द्वारा द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Show Contents
- MPWCDMIS 2022 – mpwcdmis.gov.in
- MPWCD की फुल फॉर्म क्या है?
- MPWCD 2022 Key Highlights
- mpwcdmis.gov.in पोर्टल का उद्देश्य
- MPWCD पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (MP WCDMIS) की प्रमुख योजनाएं
- केंद्र शासित योजनाएं
- राज्य शासित योजनाएं
- mpwcdmis.gov.in login कैसे करें?
- MIS Report देखने की प्रक्रिया
- MPWCDMIS Sampark App Download करने की प्रक्रिया
- mpwcdmis gov in sampark | संपर्क कैसे करे
MPWCDMIS 2022 – mpwcdmis.gov.in
MP WCDMIS यह महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक पोर्टल है। इस पोर्टल पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों के लिए शुरू की गयी केंद्र शासित एवं राज्य शासित योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। MPWCD पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक इन योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल mpwcdmis.gov.in पोर्टल पर “प्री स्कूल पंजीयन” आंगनवाडी पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा MP WCDMIS पोर्टल के माध्यम से विभाग द्वारा योजनाओं के सम्बन्ध में जारी नवीनतम दिशानिर्देशों को पढ़ सकते हो।
MPWCD की फुल फॉर्म क्या है?
MPWCD की फुल फॉर्म “Madhya Pradesh Women and Child Development Department” है, जिसका हिंदी में अर्थ “मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग” है।
- MP Ladli Laxmi Yojana 2022
- मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन
- RTE MP Admission 2021-22 Apply Online
- मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजना
MPWCD 2022 Key Highlights
पोर्टल का नाम | MPWCD |
राज्य | मध्य प्रदेश |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सेवाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य की महिला एवं बच्चे |
योजनाओं में आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://mpwcdmis.gov.in/ |
mpwcdmis.gov.in पोर्टल का उद्देश्य
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के उचित क्रियान्वयन एवं पारदर्शी संचालन का कार्यभार महिला एवं बाल विकास विभाग का होता है। महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत संचालित केंद्र शासित एवं राज्य शासित योजनाओं की जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा Mahila bal vikas ऑनलाइन पोर्टल mpwcdmis.gov.in लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
MPWCD पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
यह पोर्टल राज्य की महिलाओं एवं बच्चों को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है, इस पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं निम्नप्रकार हैं:-
- MPWCDMIS पोर्टल को महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है।
- इस पोर्टल पर विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- MP mahila bal vikas पोर्टल पर केंद्र शासित एवं राज्य शासित योजनाओं की जानकारी एवं सूची उपलब्ध है।
- MPWCD पोर्टल पर “प्री स्कूल पंजीयन” की सुविधा उपलब्ध है।
- महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कमजोर वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है जैसे विभाग की कई लाडली लक्ष्मी योजना, अटल बाल मिशन, समेकित बाल संरक्षण योजना आदि।
- इस पोर्टल के जरिये महिलाओं की स्थिति में निरंतर सुधार होगा एवं महिलाओं में अपने अधिकारों व हितों के प्रति जागरुकता आएगी।
- बच्चों के कुपोषण में कमी को कम किया जा सकेगा।
मध्य प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण पोर्टल
- MP Vimarsh Portal 2022
- रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल (MP RCMS)
- MP Samagra Portal
- श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2022
- MP E District Portal
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (MP WCDMIS) की प्रमुख योजनाएं
- लाड़ली लक्ष्मी योजना
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- समेकित बाल विकास परियोजना
- पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन)
- वन स्टॉप सेंटर
- समेकित बाल संरक्षण योजना
केंद्र शासित योजनाएं
- समेकित बाल विकास परियोजना
- पोषण अभियान (राष्ट्रिय पोषण मिशन)
- प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना
- पोषण आहार
- पोषण आहार – शासन निर्देश
- प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं देखभाल
- वन स्टॉप सेंटर
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- समेकित बाल सरक्षण योजना
- राष्ट्रिय किशोरी शक्ति योजना
- सबला योजना
- स्वाधार योजना
- कामकाज महिला छात्रावास
राज्य शासित योजनाएं
- लाड़ली लक्ष्मी योजना
- अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन
- लाड़ो अभियान
- शौर्य दल
- मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना
- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेत्रत्व क्षमता विकास कार्यक्रम
- उदिता योजना
- लालिमा योजना
- स्वागतम लक्ष्मी योजना
- उषा किरण योजना
mpwcdmis.gov.in login कैसे करें?
महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल mpwcdmis.gov.in login करने के लिए निचे दी गयी विधि का पालन करें:-
- सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एम.आई.एस. लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको कार्यालय का नाम, एवं पदनाम का चयन करना होगा।
- उसके बाद पासवर्ड दर्ज करके “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप icds mp login कर सकते हैं।
MIS Report देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पेज आपको “एम.आई.एस. रिपोर्ट” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको स्तर, संभाग एवं जिला का चयन करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद MP WCD MIS Report आपके सामने खुल जायेगी।
MPWCDMIS Sampark App Download करने की प्रक्रिया
MPWCD Sampark App डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “संपर्क एप डाउनलोड” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Download” बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करोगे WCD MP, Sampark App आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
mpwcdmis gov in sampark | संपर्क कैसे करे
- सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “संपर्क करें” मेनू के अंतर्गत निम्नलिखित विभाग दिखाई देंगे:-
- राज्य स्तरीय कार्यालय
- संभागीय सयुक्त संचालय कार्यालय
- जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय
- बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय
- वन स्टॉप सेंटर और स्वाधार गृह
- इन विभागों में से आप जिस विभाग से संपर्क करना चाहते हैं उसके चयन करें।
- विभाग का चयन करने के बाद उससे संपर्क करने का विवरण आपके सामने खुल जाएगा।
- इस प्रकार उपर्युक्त प्रक्रिया का पालन कर mpwcdmis.gov.in login sampark कर सकते हैं।