HP Ek Bigha Yojana: उम्मीद करते है कि आप सभी बढ़िया होंगे और अपने घर पर होंगे। जैसा की आप सभी को पता है कि इस समय कोरोना वायरस सभी देश भर में फैला हुआ है। इस वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब किसान, मजदुर, और झुग्गी झोपडी में रह रहे लोगों में दिखा है। वे सभी दिन की दिहाड़ी पर मजदूरी करते है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनके पास कोई काम नहीं है। उन्हें खाने पीने जैसी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए सरकार ने इन लोगों को के लिए कई सारी योजनाए और राहत पैकज लागु किये है ताकि उन्हें खाने-पीने जैसी किसी भी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस लेख के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई एक योजना के बारे में बतायेगे। आइये बात करते है इस योजना के बारे में।
Table of Contents
- 1 HP मुख्यमंत्री एक बीघा योजना 2021 – HP Ek Bigha Yojana
- 2 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना क्या है?
- 3 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की पात्रता
- 4 Mukhyamantri Ek Bigha Yojana जरूरी दस्तावेज
- 5 Mukhyamantri 1 Bigha Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- 6 FAQs
- 6.1 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना कब लागु हुई थी?
- 6.2 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना किसके द्वारा लागु की गई थी?
- 6.3 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- 6.4 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
- 6.5 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना किन-किन राज्य में लागू होगी?
- 6.6 क्या मुख्यमंत्री एक बीघा योजना में आवेदन की कोई प्रक्रिया है?
- 6.7 मुख्यमंत्री एक बीघा योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?
HP मुख्यमंत्री एक बीघा योजना 2021 – HP Ek Bigha Yojana
बता दें हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एक बीघा योजना (HP Ek Bigha Yojana 2021). इस योजना की शुरुआत 21 मई 2020 में शुरू की गई थी, जिसमे महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त बनाने के लिए शुरुआत की गई है। बता दे इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओ के लिए रोजगार उपलब्ध कराये जायेगे। यह योजना “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना” (MGNREGA) से जुड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री श्री @jairamthakurbjp जी ने आज ‘‘मुख्यमंत्री एक बीघा योजना’’ का शुभारंभ किया।
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न संकट के दौरान इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इस योजना के तहत राज्य के हजारों परिवारों को लाभ प्राप्त होगा। pic.twitter.com/BkrX8VVBd9
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) May 21, 2020
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना क्या है?
बता दे इस योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा 21 मई 2020 को की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की 1 .5 लाख ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार उपलब्ध करना है। इस योजना में मनरेगा योजना के तहत जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत महिलाये अपना खुद का रोजगार खोल सकते है। और साथ ही जिनके पास एक बीघा जमीन है वह उस जमीन पर फल, सब्जियां उगाने के लिए बैकयार्ड किचन गार्डन बना सकती है। महिलाएँ एक बीघा जमीन में रहने वाली महिला अपने घर के पिछवाड़े में भी बैकयार्ड किचन गार्डन तैयार कर सकती है।
Mukhyamantri 1 Bigha Yojana Highlights
योजना का नाम | HP मुख्यमंत्री एक बीघा योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी के द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 21 मई 2020 |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण महिलाये |
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की पात्रता
इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता होनी चाहिए:-
- सबंधित महिला या परिवार के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
- महिला हिमाचल प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
- महिला मनरेगा योजना के साथ जुडी होनी चाहिए।
- महिला के पास नरेगा जॉब कार्ड होना चाहिए।
Mukhyamantri Ek Bigha Yojana जरूरी दस्तावेज
- महिला उम्मीदवार का आधार कार्ड
- पूरे परिवार का एक साथ फोटो
- आधार से जुड़ा हुआ बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri 1 Bigha Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी इस योजना के माध्यम से महिलाओ को लाभ देने का एलान किया है। बता दे अभी सरकार द्वारा इस योजना की केवल घोषणा की गई है, अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि इस योजना में आवेदन कैसे किया जाये। न ही सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जायेगे या फिर ऑफलाइन, इसके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना (Mukhyamantri Ek Bigha Yojana) के लिए यदि कोई आधिकारिक अपडेट या फिर आवेदन करने की प्रकिया, या फिर कोई जरूरी सूचना आती है, तो हम आपको इस लेख के माध्यम से जल्द ही सूचित करेंगे। इसलिए यह लेख को बुकमार्क कर लें, और समय समय पर इस आर्टिकल को चेक करते रहे।
FAQs
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना कब लागु हुई थी?
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना 21 मई 2020 को शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना किसके द्वारा लागु की गई थी?
“मुख्यमंत्री एक बीघा योजना” मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी के द्वारा लागु की गई। थी।
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना महिलाओ को सशक्त बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना।
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के लिए अभी तक आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध नहीं है। जैसे उपलब्ध होती है हम आपको सूचित करेंगे।
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना किन-किन राज्य में लागू होगी?
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना केवल हिमाचल प्रदेश राज्य में लागु होगी, जिसमे राज्य की महिलाओ को लाभ दिया जायेगा।
क्या मुख्यमंत्री एक बीघा योजना में आवेदन की कोई प्रक्रिया है?
जी नहीं, अभी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना में आवेदन करने के लिए कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे होगा, इसकी जानकारी जल्द है लागु होगी।
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?
आधार कार्ड
पूरे परिवार का एक साथ फोटो
आधार लिंक बैंक अकाउंट
मोबाइल नो. और कुछ साधारण जानकारी देनी होगी।