मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना | Gujarat Mukhyamantri Mahila Kalyan Yojana | Gujarat Women Loan Scheme | Gujarat Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana 2020-21 Apply
महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त, व स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी ने 17 सितम्बर 2020 को मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana 2020-21) की शुरुआत की है. इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह (Self-Help Groups – SHG) से जुडी हुई हैं उन्हें 0% ब्याज दर पर 1 लाख रूपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री महिला कल्याण योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना व कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण अपनी आजीविका चलाने में मदद करना है. Gujarat Mukhya Mantri Mahila Kalyan (Utkarsh) Yojana के तहत महिलाओं को दिए गए लोन के ब्याज का भुगतान राज्य सरकार द्वारा सीधे बैंकों को भुगतान किया जाएगा.
Table of Contents
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2020-21
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी. गुजरात राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 2.51 लाख सखी मंडल है, और शहरी क्षेत्रों में 24000 सखी मंडल कार्यरत हैं. प्रत्येक सखी मंडल में 10-10 महिलाएं कार्यरत है.
गुजरात राज्य सरकार MMUY 2020-21 के तहत 50000 JLEG शहरी क्षेत्रों में और 50000 ऐसे समूह ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएं जाएंगे. प्रत्येक समूह में 10 महिला सदस्य होंगी. इन समूहों को सरकार द्वारा 0% ब्याज दर पर लोन मुहैया कराया जाएगा. ब्याज की राशि सरकार द्वारा बैंको को सीधे भुगतान किया जाएगा. गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के तहत सरकार राज्य भर में 10 लाख महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने की योजना बना रही है.
लाभार्थी को इस योजना के तहत दी जाने वाली लोन की धनराशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगी. महिला उत्कर्ष योजना की सहायता से प्राप्त धनराशि की मदद से प्रदेश की महिलाएं स्वयं का बिज़नेस शुरू कर सकेंगी, जिससे वह सशक्त व आत्मनिर्भर बन सकेंगी. इस योजना को शुरू करने के लिए 193 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है. गुजरात राज्य में लगभग 27 लाख महिलाएं सखी मंडल से जुडी हुई है.
Gujarat Mukhya Mantri Mahila Utkarsh Yojana Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2020-21 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी द्वारा |
लाभर्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | 0% ब्याज दर पर ऋण प्रदान करना |
योजना का लाभ | 1 लाख तक का लोन |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://gujaratindia.gov.in/ |
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2020-21 का उद्देश्य | મુખ્યમંત્રી મહિલા ઉત્કર્ષ યોજના २०२०
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है. इसके लिए गुजरात सरकार द्वारा महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए बिना किसी ब्याज के 1 लाख रूपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा. योजना के अंतर्गत 10 लाख महिलाओं को लोन प्रदान किया जाएगा.
Announced a new Mukhya Mantri Mahila Utkarsh Yojana with Rs.193 crore provision to enable Mahila Utkarsh Juth consisting of urban & rural women avail loan up to Rs.1 lakh at zero percent interest as the State Govt will pay the interest directly to the bank#GujaratBudget 2020-21 pic.twitter.com/lS4qujAbLA
— CMO Gujarat (@CMOGuj) February 26, 2020
गुजरात मुख्यमंत्री महिला कल्याण योजना 2020-21 का लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना के जरिये महिलाओं को 1 लाख रूपए तक ऋण 0% ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा.
- महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती है.
- कोरोना वायरस के चलते महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह योजना शुरू की गयी है.
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगी.
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली लोन की धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी.
- महिला उत्कर्ष योजना गुजरात के अंतर्गत लिए गए लोन की ब्याज की धनराशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा.
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2020-21 के लिए दस्तावेज (पात्रता)
पात्रता
- आवेदक गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए.
- इस योजना में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती है.
- इस योजना के अंतर्गत सिर्फ उन्ही महिलाओं को ऋण दिया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं है.
- स्वयं सहायता समूह में 10 सदस्य होनी चाहिए.
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
सरकार द्वारा अभी महिला उत्कर्ष योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई आधिकारिक दिशानिर्देश व पोर्टल लांच नहीं किया गया है. सरकार द्वारा जैसे ही कोई ऑफिसियल पोर्टल लांच किया जायेगा. आपको निचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा.
- सर्वप्रथम उत्कर्ष योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
- वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको “Apply Online” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा.
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही-सही भरें.
- उसके बाद दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें.
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है
- क्लिक करने के बाद आपका ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा।
एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करे ?
- एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- होम पेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर “पंजीकरण संख्या” दर्ज करनी है.
- पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें.
- अब आपके आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना: (કિસાન સહાય) ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण स्टेटस
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री कुसुम योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म