Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

Mukhymantri Noni Sashaktikaran Sahayta Yojana 2023: श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर को ऊँचा उठाने एवं श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर कई प्रकार पर की लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं रोजगार योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। डेटाबेस तैयार करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम पोर्टल को लॉन्च किया गया है। पोर्टल पर पंजीकृत सभी सदस्यों को ई श्रम कार्ड प्रदान किया जा रहा है। इस कार्ड के जरिये श्रमिक कहीं से भी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गयी लाभार्थीपरक योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इस योजना का नाम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना है। यह योजना क्या है, एवं इस योजना के अंतर्गत कितने रूपए तक का आर्थिक लाभ प्रदाय है एवं योजना में आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है। आदि सवालों के जवाब आपको इस लेख के अंतर्गत प्राप्त हो जायेंगे। इसलिए Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana से सम्बंधित प्रत्येक विवरण को प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा 73वे गणतंत्र दिवस के अवसर CG Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की शुरुआत की गयी थी। इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिकों की बेटियों के शिक्षा, विवाह एवं रोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है। योजना के तहत श्रमिकों की बेटियों को 20000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। यह आर्थिक सहायता उन श्रमिकों की बेटियों को प्रदान की जायेगी जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत है एवं एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता बेटियों के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की बेटियां शिक्षा एवं रोजगार प्राप्त कर सकेंगी। योजना के तहत दिए जाने वाले आर्थिक अनुदान से बेटियों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवनस्तर में सुधार होगा एवं बेटियां आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।

mukhymantri noni sashaktikaran yojana

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Details In Hindi

योजना का नाम मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
राज्य छत्तीसगढ़
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के नागरिक
आर्थिक सहायता 20000 रूपए प्रति बेटी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट https://cglabour.nic.in/BOCW/BOCHome.aspx

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार एवं विवाह के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिक परिवार की बेटियों को 25000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ उन्ही श्रमिकों की बेटियों को प्रदान किया जायेगा जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत है एवं योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से श्रमिक परिवार की बेटियों के सामाजिक एवं शेक्षणिक जीवनस्तर में सुधार होगा एवं वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा की गयी थी।
  • Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana के अंतर्गत श्रमिकों के बेटियों की शिक्षा, स्वरोजगार एवं विवाह के लिए 20000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • वह सभी श्रमिक जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं, उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि श्रमिक की पुत्री के बैंक खाते में जमा की जायेगी।
  • इस योजना के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित होगा।
  • बेटियों के सामाजिक एवं शेक्षणिक जीवन स्तर में सुधार होगा।
mukhymantri noni sashaktikaran yojana

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की पात्रता

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
  • एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Apply Online: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना में आवेदन करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करे:-

  • सर्वप्रथम आपको छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट cglabour.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “श्रमिक पंजीयन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद श्रमिक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी अपना नाम, निवास का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

पोर्टल पर लॉग इन होने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको लॉग इन सेक्शन दिखाई देगा।
mukhymantri noni sashaktikaran yojana login
  • यहाँ पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।

पंजीयन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “श्रमिक पंजीकरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको “पंजीयन की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
application status noni sashaktikaran yojana
  • इस पेज में आपको जिले का चयन करना होगा उसके बाद आवेदन संख्या दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब पंजीयन की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जायेगी।

नवीनीकरण की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “श्रमिक पंजीकरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको “नवीनीकरण की स्थिति” पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
Application Renewal Status
  • इस पेज में आपको जिला एवं आवेदन संख्या दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नवीनीकरण की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है, तो आप निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “शिकायत पंजीकरण फॉर्म” खुल जाएगा।
lodge grievance
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे शिकायतकर्ता का नाम, पता, जिला, मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का विवरण आदि दर्ज करके “शिकायत संरक्षित करें” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो जायेगी।

शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर पर आपको “शिकायत की स्थिति देखें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
Grievance Status
  • इस पेज में आपको शिकायत क्रमांक दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं।

(ContactI nformation) संपर्क विवरण

  • Address- पी. 3 सी. 244 & 245, सेक्टर 27,
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नया रायपुर
  • [email protected]
  • Phone No – 0771-2971061,2971062,2971063

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana FAQs

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना क्या है?

इस स्कीम के अंतर्गत सरकार श्रमिकों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार एवं विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

इस स्कीम के अंतर्गत कितने रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

इस स्कीम के अंतर्गत सरकार बेटियों को 20000/- रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को मिलेगा।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया हमने इस लेख में साझा की है। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए लेख को अवश्य पढ़ें।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: