Mukhymantri Bal Ashirwad Yojana: प्रदेश के अनाथ बच्चों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने “मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना” के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. जल्द ही इस स्कीम के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को सक्रिय किया जायेगा. इस स्कीम के अंतर्गत सरकार 18 वर्ष की उम्र बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले अनाथ बालकों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित राशि प्रदान करेगी.
Show Contents
- Mukhymantri Bal Ashirwad Yojana
- Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana 2022 – Overview
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
- Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Benefits (लाभ एवं विशेषताएं)
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता मानदंड
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में आवेदन कैसे करें?
- Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Official Website
Mukhymantri Bal Ashirwad Yojana
Mukhymantri Bal Ashirwaad Yojana को लागू करने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करना है, एवं उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है. योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 5000/- रूपए बतौर आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किये जायेंगे. यह आर्थिक सहायता 24 वर्ष की आयु तक प्रदान की जायेगी. इसके साथ ही 18 साल तक 2000-2000 रूपए आर्थिक सहायता एवं आयुष्मान योजना के माध्यम से इलाज करने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी. इस लेख में हमने योजना से जुडी पूरी जानकारी साझा की है, अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.
Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana 2022 – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना |
किसके द्वारा घोषणा की गयी | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
सम्बंधित विभाग | समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य के अनाथ बच्चे |
उद्देश्य | अनाथ बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता | 5000/- रूपए |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | अभी लांच नहीं की गयी है |
- मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना
- MP रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022
- मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
- एमपी शिक्षा पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजना
- रुक जाना नहीं योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म
- मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बाल आशीर्वाद योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है. सरकार 18 साल की कम उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले सभी अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. स्कीम के तहत सरकार बच्चों को 24 वर्ष की आयु तक सहायता प्रदान करेगी, ताकि बच्चे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके. इसके साथ ही अनाथ बच्चों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा भी प्रदान की जायेगी.
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Benefits (लाभ एवं विशेषताएं)
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना शुरू की गयी है.
- योजना के अंतर्गत बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए दिए जायंगे.
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता 24 वर्ष की आयु तक प्रदान की जायेगी.
- इस स्कीम के साथ अनाथ बच्चों को और भी कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता मानदंड
- आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए.
- इस स्कीम का लाभ राज्य के सिर्फ उन्हीं बच्चों को प्रदान किया जाएगा, जिनके माता-पिता दोनों का देहांत हो गया हो गया हो.
- इस स्कीम का लाभ राज्य के सिर्फ अनाथ बच्चों को ही प्रदान किया जाएगा.
- योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य अनाथ बच्चों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना.
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बात करें, तो अभी इसकी उचित जानकारी सम्बंधित विभाग द्वारा जारी नहीं की गयी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक़ केवल बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल श्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में आवेदन कैसे करें?
राज्य के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा. राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना को लागू करने की घोषणा की गयी है. अभी सरकार योजना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार कर रही है. अभी तक सरकार ने Mukhymantri Bal Ashirwad Yojana 2022 में आवेदन करने एवं योजना से जुडी अन्य जानकारी साझा नहीं की है. जैसे ही सरकार द्वारा योजना से जुडी कोई अपडेट साझा की जायेगी हम आपको इस लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे. इसलिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से जुडी लेटेस्ट जानकारी के लिए लेख पर समय – समय पर विजिट करते रहें.
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Official Website
मध्य प्रदेश राज्य सरकार मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार कर रही है. सरकार ने अभी बाल आशीर्वाद योजना की ऑफिसियल वेबसाइट को लांच नहीं किया है. राज्य सरकार द्वारा जैसे ही योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट लांच की जायेगी. इस बात की जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान कर देंगे.