Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ mjsa.water.rajasthan.gov.in लॉगिन

Mukhymantri Jal Swavlamban Abhiyan 2023: राजस्थान राज्य में ऐसे कई जिले हैं जहाँ पर पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है। ऐसे में उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ऐसे गाँव जहाँ पानी की बिलकुल भी उपलब्ध नहीं है वहाँ के किसानों को खेतों की सिंचाई करने में भी काफी मुश्किलों का सामना पड़ता है। राजस्थान सरकार द्वारा ऐसे क्षेत्र जहाँ पर पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है उन क्षेत्रों को चिन्हित करके उन्हें पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhymantri Jal Swavlamban Abhiyan 2023

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ जिले में गाँव गर्दनखेड़ी से आरम्भ किया था। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति करना, जल उपलब्धता एवं अकाल के दौरान पानी के अभाव से उत्पान समस्याओं का निराकरण करना है। इस अभियान में जनभागीदारी भी शामिल की जायेगी। राजस्थान के गांवों को सूखे से बचाने के लिए वाटरशेड कर राज्य के विभागों, गैर सरकारी संगठनों, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर), जनभागीदारी, अनिवासी ग्रामीण क्लब (एनआरवी क्लब) आदि के तहत उपलब्ध धनराशि से जल संचयन एवं संरक्षण कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर लगभग 3000 गांवों की पहचान की जाएगी और आने वाले 3 वर्षों में लगभग 6000 गांवों को हर साल शामिल कर मिशन से राज्य के 21000 गांवों को लाभान्वित किया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर स्थायी समाधान प्राप्त किया जाएगा।

Mukhyamantri Jal Swavlamban Abhiyan 2023 – Key Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान
राज्य राजस्थान
उद्देश्य राजस्थान में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना
लाभार्थी राजस्थान राज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष 2022-23
ऑफिसियल वेबसाइट http://mjsa.water.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा जल स्वावलंबन अभियान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है। ग्राम सभा में ग्राम स्तर पर पेयजल, सिंचाई, पशुधन एवं अन्य व्यावसायिक उद्देश्य के लिए जल के उपयोग का निर्धारण कर विभिन्न संसाधनों से उपलब्ध जल को ध्यान में रखते हुए जल बजट तैयार कर तदनुसार कार्यों की पहचान की जायेगी तथा मिशन की कार्य योजना के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जायेगी। गाँव में पानी के मामले में आत्मनिर्भर बनाकर पेयजल का स्थाई समाधान। जल संचयन एवं संरक्षण के माध्यम से सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का संस्थागत व्यवस्था

  • राज्य ग्रामीण जल संरक्षण मिशन
  • राज्य स्तरीय निर्देशन समिति 
  • राज्य स्तरीय कार्य समूह 
  • जिला स्तरीय निगरानी समिति
  • जिला स्तरीय समिति 
  • प्रखंड स्तरीय समिति 
  • कार्य योजना तैयार करेगी ग्राम स्तरीय समिति

राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना स्टैटिसटिक्स

टोटल विलेजस कवर्ड23653
टोटल वर्क681142
टोटल डोनेशन673083183

राजस्थान जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

राजस्थान राज्य के वह सभी इच्छुक उम्मीदवार जो राजस्थान जल स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत जुड़ना चाहते हैं, वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद राजस्थान एसएसओ पोर्टल खुल जाएगा।
  • अब पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन होना होगा।
  • ऐसे उम्मीदवार जो पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं उन्हें रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आपको राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना विकल्प पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को सही-सही दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका राजस्थान जल स्वावलम्बन अभियान में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत योगदान देने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की ऑफिसियल वेबसाइट mjsa.water.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
jal swavlamban abhiyan fund the campaign
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Fund The Campaign” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
Donate Anonymously
  • इस पेज में आपको “Donate Anonymously” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज खुलेगा।
Jal Swavlamban abhiyan donate
  • यहाँ पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे:-
    • Donate to the Campaign
    • Donate to the Region
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जल स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत डोनेट करने के लिए पहले विकल्प यानि Donate to the Campaign का चयन करें।
  • उसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को सही सही दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको पेमेंट का भुगतान करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अभियान के अंतर्गत आप अपना योगदान दे सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि आपको मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है तो आप निचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हो:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट mjsa.water.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Lodge the Grievance” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
  • यहाँ पर उम्मीदवार को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके “Send OTP to Verify” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद उम्मीदवार को अपना नाम, शिकायत का विवरण एवं सहायक दस्तावेज अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हो।

शिकायत की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

दर्ज की गयी शिकायत की स्थिति चेक करने के लिए लाभार्थी निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की ऑफिसियल वेबसाइट mjsa.water.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “View Grievance Status” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
Grievance Status
  • यहाँ पर आपको Grievance ID / Mobile Number एवं Captcha Code दर्ज करके “View” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

  • IT Building, Yojana Bhawan Premises, Tilak Marg, C-Scheme, Jaipur, Rajasthan India – 302005,
  • Landline:  0141-2921351
  • Email: [email protected]

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: