Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023: Mahila Shramik Samman Haryana ऑनलाइन आवेदन

Mukhymantri Mahila Shramik Samman Yojana Apply Online, Check Application Status, Download Mahila Shramik Samman Yojana Form. हरियाणा श्रम विभाग एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया जाता है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा महिला श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए “मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना” की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों को साड़ी, सूट, चप्पल, रेनकोट, छाता, रबड़ मैट्रेस, किचन के बर्तन आदि खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता 5100 रूपए की होती है। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए योजना से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

mukhymantri shramik mahila samman yojana

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023

हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिक महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए यह स्कीम शुरू की गयी है। मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का संचालन श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत महिला कामगार की एक वर्ष की नियमित सदस्यता आवश्यक है एवं इस योजना का लाभ पंजीकृत महिला कामगार को प्रत्येक वर्ष उसके सदस्यता के नवीनीकरण पर दिया जाएगा। श्रमिक महिलाएं हरियाणा सरकार के श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट hrylabour.gov.in पर Mukhymantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, एवं पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक महिलाओं को इस योजना में आवेदन करने पर बोर्ड द्वारा 5100 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

Key Highlights Of Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
राज्य हरियाणा
सम्बंधित विभाग श्रम विभाग हरियाणा (Labour Department Haryana)
उद्देश्य श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी हरियाणा राज्य की श्रमिक महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
साल 2023
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
सरल हरियाणा पोर्टलsaralharyana.gov.in

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना को शुरू करना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक महिलाओं को उनकी जरुरत की वस्तुओं को खरीदने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। पंजीकृत महिला कामगारों के लिए शुरू की गई योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष उनकी सदस्यता के नवीनीकरण के समय साड़ी, सूट, चप्पल, रेन-कोट, छाता, रब्बड़ मैट्रेस, कीचन के बर्तन एवं स्वास्थ्यप्रद नैपकीन आदि खरीदने के लिए बोर्ड द्वारा 5,100/- रूपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस स्कीम के तहत श्रमिक महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

Mukhymantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस स्कीम की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा की श्रमिक महिलाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है।
  • राज्य से सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक महिलाएं इस योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 के अंतर्गत साड़ी, सूट, चप्पल, रेन-कोट, छाता, रब्बड़ मैट्रेस, कीचन के बर्तन एवं स्वास्थ्यप्रद नैपकीन आदि खरीदने के लिए बोर्ड द्वारा 5,100/- रूपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • यह वित्तीय सहायता महिला श्रमिकों को प्रत्येक वर्ष उनके सदस्यता के नवीनीकरण पर दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत महिला कामगार की एक वर्ष की नियमित सदस्यता आवश्यक है।
  • Mahila Shramik Samman Yojana 2023 के माध्यम से श्रमिक महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकेंगी।
  • महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ हरियाणा की सिर्फ महिला श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदिका हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला श्रम विभाग में पंजीकृत होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एक वर्ष की नियमित सदस्यता प्राप्त करना आवश्यक है।
  • योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता पंजीकृत महिला श्रमिक को वर्ष में सिर्फ एक बार देय होगी।
  • इस योजना का लाभ पंजीकृत महिला कामगार को प्रत्येक वर्ष उसके सदस्यता के नवीनीकरण पर दिया जाएगा।

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana Required Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • काम पर्ची
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

हरियाणा अंत्‍योदय परिवार उत्‍थान योजना 2023

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 में आवेदन की प्रक्रिया

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023 Apply Online: राज्य की श्रम कर्मकार कल्याण बोर्ड हरियाणा के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक महिलाएं जो Mukhya Mantri Mahila Nirman Shramik Sammaan Yojna में आवेदन करना चाहती हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको यदि आप पोर्टल पर पहले से पंजीकृत है, तो पोर्टल पर लॉगिन हो जाएँ अन्यथा नवीन पंजीकरण (New Registration) के लिए “New user ? Register here” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
saral haryana portal Citizen registration
  • इस फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद पोर्टल पर आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन होना होगा।
  • लॉगिन होने के बाद आपको “Apply For Services” के अंतर्गत “View All Available Services” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
mahila shramik samman yojana online apply
  • यहाँ पर आपको सर्च बॉक्स में स्कीम का नाम टाइप करके सर्च करना होगा।
  • उसके बाद “Mukhya Mantri Mahila Nirman Shramik Sammaan Yojna for registered Women workers of HBOCWW Board” की लिंक प्रदर्शित होगी, आपको इस इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको “I have Family ID” का चयन करके एवं Family ID दर्ज करके “Click Here To Fetch Family Data” बटन पर क्लिक करना है।
haryana mahila shramik samman yojana
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करना है।
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में सफलतापूर्वक आवेदन कर सकोगे।
  • आवेदन करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर मिलेगा, जिसकी सहायता से आप आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हो।

Mukhymantri Mahila Shramik Samman Yojana Status चेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Track Application Online” का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
saral haryana track application status
  • इस पेज में आपको डिपार्टमेंट एवं सर्विस का चयन करना होगा।
  • उसके बाद एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर दर्ज करके “Check Status” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको लेबर डिपार्टमेंट हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
lodge grievance
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “E-Services” मेनू के अंतर्गत आपको “Grievance Redressal” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
add complaint
  • इस पेज में आपको “Add Complaint” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “शिकायत पंजीकरण फॉर्म” खुल जाएगा।
complaint registration form
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे शिकायत का प्रकार, विषय, पता, नाम, मोबाइल नंबर, शिकायत विवरण आदि दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम विभाग हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “E Services” ऑप्शन के अंतर्गत “Grievance Redressal” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
complaint status
  • इस पेज में आपको “Complaint Number (शिकायत संख्या)” दर्ज करके “Track” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद शिकायत की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।

Important Links

Undertaking Document (प्रक्रिया दस्तावेज)Pdf Download
Work Slip PDF (काम पर्ची)Download

Contact Information

  • Address- Labour Department, Haryana, 30 Bays Building, Sector 17,Chandigarh – 160 017
  • Email- For Technical Support : maillabourhry∂gmail.com For Other Purpose : labourcommissioner∂hry.nic.in
  • Contact details- Head Office : 0172-2701373 ALC Head Office : 0172-2971059
  • IT Cell :0172-2971057
  • ALC NCR: 0124-2322148
  • Haryana Labour Welfare Board: 0172-2560226
  • Toll-Free No. : 1800-180-4818
  • SARAL Helpline: 0172-3968400
  • Toll Free No. For HBOCW Board : 1800-180-2129 (टोल फ्री नंबर HBOCW बोर्ड के लिए)
  • HBOCW Board : 0172-2575300

FAQs (मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना से सम्बंधित कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)

Q: मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना क्या है?

Ans: इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों की चीजों जैसे साड़ी, सूट, चप्पल, रेन-कोट, छाता, रब्बड़ मैट्रेस, कीचन के बर्तन एवं स्वास्थ्यप्रद नैपकीन आदि खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Q: इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिक महिलाओं को कितने रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

Ans: इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिक महिलाओं को 5100 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Q: इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

Ans: इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र, काम पर्ची, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

Q: मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किन-किन शर्तों को पूरा करना होगा?

Ans: मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत महिला श्रमिक की एक वर्ष की नियमित सदस्यता आवश्यक है, एवं इस योजना का लाभ पंजीकृत महिला श्रमिक को प्रत्येक वर्ष उसके सदस्यता के नवीनीकरण पर दिया जाएगा।

Q: इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: इस योजना का लाभ प्राप्त करने के श्रमिक महिलाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन सरल पोर्टल हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन फॉर्म भरकर श्रम विभाग कार्यालय में जमा कराना होगा।

Q: Mahila Shramik Samman Yojana की ऑफिसियल वेबसाईट क्या है?

Ans: सरकार की इस योजना की आधिकारिक वेबसाईट hrylabour.gov.in है।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: