PM Kisan eKYC Kaise Kare: देश के लघु एवं सीमान्त किसानों की सहायता के लिए शुरू की गयी “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” भारत की सफलतम योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के लघु एवं सीमान्त कृषक जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि है उनके बैंक खाते में 2000-2000 रूपए की तीन किस्तों में सालाना 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पीएम किसान योजना के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार पीएम किसान योजना का पैसा सिर्फ उन्ही किसानों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने PM Kisan eKYC पूर्ण करा ली है।
Show Contents
PM Kisan eKYC Kaise Kare
जिन किसानों ने eKYC नहीं कराई है उनकी पीएम किसान योजना की क़िस्त रुक सकती है। इसलिए इस असुविधा से बचने के लिए सभी भाइयों से अनुरोध है की वह जल्द से जल्द pm kisan e kyc online apply कर लें। इस लेख में हम PM Kisan E-KYC Registration के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए pm kisan ekyc की सम्पूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया जानने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
PM Kisan E-KYC Registration Details
लेख | PM Kisan eKYC Kaise Kare |
योजना | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
सम्बंधित विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के लघु एवं सीमान्त कृषक |
पीएम किसान ई केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
माध्यम | ओटीपी एवं बायोमेट्रिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan eKYC Required Documents
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बायोमेट्रिक विवरण
महत्वपूर्ण लेख
पीएम किसान ई केवाईसी कैसे करें?
PM Kisan E-KYC Registration Online: देश के जिन किसान भाइयों ने अभी तक PM Kisan E-KYC नहीं की है वह eKYC करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Farmer Corner” सेक्शन के अंतर्गत “eKYC” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “आधार संख्या” दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आधार कार्ड के रिकॉर्ड से आपका पीएम किसान योजना का विवरण सर्च किया जाएगा।
- इसके बाद आपसे आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली जायेगी।
- अब आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपकी PM PM Kisan E-KYC Online Registration प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
PM Kisan E KYC CSC Login कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “CSC Login” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करें के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूजरनेम, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक PM Kisan E KYC CSC Login कर सकते हैं।
PM Kisan eKYC FAQs
पीएम किसान ईकेवाईसी एक तरह का ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। eKYC कराने के बाद ही किसानों को पीएम किसान योजना का पैसा मिलेगा।
पीएम किसान ईकेवाईसी ऑनलाइन कराने की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस लेख में दर्ज हैं।
KYC की फुल फॉर्म Know Your Customer है।