प्रधानमंत्री किसान योजना 2021 : प्यारे किसान भाइयों, आप सभी के लिए एक महत्वपुर्ण जानकारी से अवगत कराएंगे। इस लेख के माध्यम से आप जान सकते हैं कि ₹31000 बैंक खाते में कैसे आते हैं? और किन योजना के तहत राशि का लाभ ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं, किसानों के लिए चलाई गई सरकार द्वारा प्रमुख योजनाएं के बारे में। हमारे साथ बने रहें और वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलें।
Show Contents
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे करें आवेदन | How to register for PM Kisan Samman Nidhi Yojna Online
- प्रधानमंत्री किसान योजनाएं 2021 ( Latest PM Kisan Schemes )
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2021)
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना | Chief Minister Krishi Aashirwad Yojana 2021
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नियम और शर्त क्या है?
- कैसे मिलेगी किसानो को ₹31000 की राशि ?
- सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे करें आवेदन | How to register for PM Kisan Samman Nidhi Yojna Online
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानो को कृषि के क्षेत्र आधुनिक यंत्रो का उपयोग कर बढावा देने पर काफी जोर दिया जा रहा है जिसके तहत बहुत सी कृषि योजनाये पिछले 3-4 सालो लागु की गयी है जिनमे किसानो को आर्थिक मदद के रूप में सालाना 6000 रुपए से 100000 रु तक सीधे बैंक खाते में दी गयी है.
प्रधानमंत्री किसान योजनाएं 2021 ( Latest PM Kisan Schemes )
भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए कई सारी योजनाएं शुरू की गई है, जिसके तहत किसानों को लाभ दिया जाता है, ताकि वह अपने जीवन की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके, और किसान कभी भूखा ना मरे, और उसे खाने पीने जैसी समस्याओं का सामना ना करना पड़े, इसके लिए किसानों को कई सारी योजनाओं किसानों के लिए कई सारी योजनाएं दी गई है।
बता दे, किसानों को ₹31000 का लाभ 2 योजनाओं के तहत दिया जाएगा।
क्या आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में आवेदन किया है, यदि नहीं किया तो आप नीचे दी गई लिंक के द्वारा आप आवेदन कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2021)
किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को सालाना ₹6000 की राशि खातों में दी जाती है, ताकि वह बिना किसी कर्ज के खेती-बाड़ी संभाल सकें, और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। किसानों को इस सुविधा के तहत ₹2000 की तीन क़िस्त हर 4 महीने में दी जाती है। यदि आप किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थियों की सूची देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा।
यदि आप किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana list) की लिस्ट देखना चाहते है तो आप दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते है।
PM Kisan Samman Nidhi 2021 List | किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2020
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस कैसे चेक करें
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना | Chief Minister Krishi Aashirwad Yojana 2021
आइए बात करते हैं दूसरी योजना के बारे में जिसके तहत किसानो को ₹25000 सालाना दिए जाते हैं। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (CM Krishi Aashirwad Yojana)। सबसे पहले आपको यह जानने की जरूरत है, कि यह योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत पूरे साल किसानों को ₹25000 दिए जाते हैं। यह योजना सिर्फ झारखंड के निवासियों के लिए है, इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ नियम और शर्तें लागू किए गए हैं।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नियम और शर्त क्या है?
- जो इस योजना में आवेदन करना चाहता है उसके पास 5 एकड़ जमीन या उससे कम जमीन होनी चाहिए। 5 एकड़ से ज्यादा जमीन होने पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत 1 एकड़ के लिए ₹5000 दिए जाते हैं।
- इस योजना के तहत कम से कम 5000 और अधिकतम ₹25000 का लाभ ले सकते हैं।
- बता दें इस योजना का लाभ आप केवल 2022 तक ही उठा सकते हैं।
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ केवल छोटे, सीमांत और गरीब किसान ही लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना के तहत जो राशि दी जाएगी उसे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डाल दिया जाएगा।
- आप इस योजना के लिए नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए आपके पास होने की जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए, जैसे कि मूल निवास, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, किसान क्रेडिट कार्ड, जमीन के सभी दस्तावेज।
- यह योजना केवल झारखंड के निवासियों के लिए है.
संबधित आलेख:
- MMKAY List Online Check 2021, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट देखें
- किसानो को मिलेंगे 25000 सालाना, ऐसे करें किसान आशीर्वाद योजना में आवेदन
कैसे मिलेगी किसानो को ₹31000 की राशि ?
आपको हमने 2 योजनाओं के बारे में बताया है, जोकि इस प्रकार है, किसान सम्मान निधि योजना पूरे भारत देश में लागू है, और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना केवल झारखंड वासियों के लिए है।
झारखंड वासियों के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है कि 2 योजनाओं का लाभ एक साथ ले सकते हैं, जैसे किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6000 सालाना दिए जाते हैं, और कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सालाना ₹25000 दिए जाते हैं। इसलिए दोनों योजनाओं को मिलाकर आपके ₹31000 की राशि का लाभ ले सकते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको आधार कार्ड बैंक द्वारा होना चाहिए। यदि आपका आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जा सकते हैं वहां से आप किसानों की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान रहे यह कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है और ना ही किसी मंत्रालय द्वारा लेना देना है इसलिए ध्यान रहे की इस लेख का अध्ययन करने के बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाना चाहिए। धन्यवाद!
जानकारी के लिए आप किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।