Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रगति छात्रवृत्ति योजना आवेदन फॉर्म: Pragati Scholarship 2022-23 Apply Online, Check Merit List

Pragati Scholarship Scheme for Girls Students 2022-23: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन किया जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी साझा करने जा रहें हैं जिसका नाम “प्रगति स्कॉलरशिप योजना” है। यह स्कॉलरशिप स्कीम अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद् (AICTE) द्वारा संचालित की जा रही है। इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आर्थिक आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को 30000/- रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। दोस्तों, इस लेख में हम आपको Pragati Scholarship 2022-23 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Pragati Scholarship 2023 Apply Online, Registration, Renewal, Last Date, Merit List आदि साझा कर रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Pragati Scholarship 2022-23

प्रगति स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 4000 छात्राओं का चयन किया जाता है एवं उन्हें 30000/- रूपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना को लागू करने का उद्देश्य छात्राओं को तकनिकी शिक्षा में आगे बढाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस स्कीम के अंतर्गत सिर्फ उन्हीं छात्राओं को लाभ प्रदान किया जाएगा जिन छात्राओं ने अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद् (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविध्यालय या शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया है। Pragati Scholarship Scheme के लिए हर वर्ष अक्टूबर या नवम्बर माह में आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। ऐसी छात्राएं जो प्रगति स्कॉलरशिप 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं, वह AICTE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकती हैं। pragati scholarship 2023 apply online की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख हमने इस लेख में साझा किया है। इसलिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Pragati Scholarship Scheme

Key Highlights Of Pragati Scholarship 2022-23

योजना का नाम प्रगति छात्रवृत्ति योजना
किसके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार
शिक्षण संस्थान अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE)
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना
लाभार्थी देश की लड़कियां
वर्ष2023
योजना की श्रेणीसरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.aicte-pragati-saksham-gov.in/

प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम का उद्देश्य

इस छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को तकनिकी शिक्षा प्राप्त करने के आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, विश्वविध्यालय, कॉलेज में तकनिकी विषय में डिप्लोमा या डिग्री करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम से गरीब वर्ग की छात्राएं बिना किसी आर्थिक संकट के अपनी पढाई जारी रख सकेंगी।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि

Pragati Scholarship Amount: इस स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को 30,000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रगति छात्रवृत्ति स्कीम के तहत 2000 डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्राएं व 2000 स्नातक/डिग्री में अध्ययनरत छात्राओं कुल मिलाकर 4000 छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि का विवरण निम्नप्रकार है:-

  • AICTE Pragati Scholarship 2023 के अंतर्गत चयनित छात्राओं को 30000/- रूपए तक की ट्यूशन शुल्क अथवा कॉलेज द्वारा लिया जा रहा शुल्क जो भी कम हो वह प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को 10 माह तक 2000 रूपए की धनराशि आकस्मिक शुल्क के रूप में प्रदान किया जाता है।
  • योजना के अंतर्गत दी जाने वाली ₹30000 की छात्रवृत्ति राशि को ट्यूशन शुल्क माफी में दिया जाता है या नीचे दिए गए अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए छात्राओं को प्रदान की जाती है:-
    • किताबों की खरीदारी
    • उपकरणों की खरीद
    • लैपटॉप व सॉफ्टवेयर की खरीदारी
    • वाहन की खरीदारी
    • उच्च शिक्षा / रोजगार के लिए छात्राओं द्वारा किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र/परीक्षा शुल्क आदि के भुगतान के लिए

प्रगति स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया

Pragati Scholarship Selection Process: इस स्कीम के अंतर्गत प्रतिवर्ष 4000 छात्राओं का चयन होता है। इस स्कीम के अंतर्गत छात्राओं के चयन के लिए AICTE द्वारा विद्याथियों के लिए योग्यता परीक्षा की जाती है। इस योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इस छात्रवृत्ति स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिच्च्दा वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण देय है। इस स्कीम के अंतर्गत कुल आरक्षित सीटों में 15% अनुसूचित जाति (SC), 7.5% अनुसूचित जाति, एवं 27% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्राओं का चयन किया जाता है।

प्रगति स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना में आवेदन केवल देश की लड़कियां ही कर सकती है।
  • आवेदिका भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली लड़की को अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद् (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय, कॉलेज अथवा शिक्षण संस्थानों में प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
  • AICTE Pragati Scholarship में आवेदन करने वाली लड़की के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपए या इससे कम होनी चाहिए।
  • इस स्कीम के अंतर्गत एक परिवार की सिर्फ दो लड़कियां ही आवेदन कर सकती है।

Pragati Scholarship 2022-23 के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10th अथवा 12th की मार्कशीट
  • तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र
  • डिग्री अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रवेश पत्र
  • वर्तमान शेक्षणिक वर्ष के लिए भुगतान की गयी ट्युशन की शुल्क रसीद
  • आवेदक का SC / ST / OBC का होने पर जाति प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

प्रगति स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Pragati Scholarship 2023 Apply Online: इच्छुक एवं पात्र छात्राएं जो pragati saksham scholarship में आवेदन करना चाहती हैं, वह निचे दिए गए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को All India Council ForTechnical Education (AICTE) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है, इसके लिए आपको “New Register” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरण दर्ज करके “Register” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • पंजीकरण की पुष्टि के लिए आपके ईमेल एड्रेस पर एक लिंक सेंड की जायेगी आपको उस लिंक पर क्लिक करके अपने यूज़र अकाउंट को वेरीफाई करना है।
  • अकाउंट वेरीफाई होने के बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन होना है।
  • लॉग इन होने के बाद आपको “pragati scholarship scheme for girl students 2023” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद “pragati scholarship 2022-23 registration form” खुल जाएगा।
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, बैंक डिटेल्स आदि विवरणों को सही सही दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप www.aicte-india.org pragati scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Note: आप भारत सरकार द्वारा लांच किये गए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से भी प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

Pragati Scholarship Login करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको AICTE की ऑफिसियल वेबसाइट पर aicte-pragati-saksham-gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहाँ पर आपको Email / Candidate ID एवं Password दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।

Pragati Scholarship 2023 Merit List कैसे देखें?

प्रगति स्कॉलरशिप 2023 मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आप निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद् (AICTE) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Pragati Scholarship Merit List 2021-22” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको आवश्यक विवरण दर्ज करके “Show Merit List” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने प्रगति स्कॉलरशिप 2023 मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस सूची में आप अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।

Pragati Scholarship Renewal 2022-23 कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाना होगा.
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Applicant Corner” के अंतर्गत “Renewal Application” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा.
  • इस पेज में आपको एप्लीकेशन आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपके सामने प्रगति स्कॉलरशिप का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों को सही-सही दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • इस प्रकार आप प्रगति छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए फॉर्म भर सकते हैं.

Pragati Scholarship Renewal 2022-23 & Last Date

प्रगति स्कॉलरशिप आवेदन के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2023 तक बढ़ा दी गयी है, एवं एवं संसथान द्वारा वेरीफाई करने की लास्ट 15 दिसम्बर 2023 है।

Pragati Scholarship Helpline Number

यदि आपको प्रगति छात्रवृत्ति से जुडी किसी भी प्रकार की और अधिक जानकारी चाहिए तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-

Pragati Scholarship Scheme: FAQs

प्रगति स्कॉलरशिप योजना क्या है?

इस स्कीम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.

Pragati Scholarship के अंतर्गत कितने रूपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है?

इस स्कीम के अंतर्गत 30000/- रूपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.

प्रगति स्कॉलरशिप योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इस स्कीम से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट aicte-pragati-saksham-gov.in है.

प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस स्कीम में आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया लेख में हमने ऊपर साझा कर दी है, अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: