Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

PWD Full Form क्या हैं और PWD के कार्य क्या क्या होते हैं

दोस्तों, इस लेख में हम आपको PWD Full Form क्या है ? PWD किसको कहा जाता है व इसके क्या क्या कार्य होते हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं. PWD के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

PWD Full Form In Hindi

अक्सर यह देखा जाता है की, किसी भी विभाग के नाम को लोग शार्ट फॉर्म में बोलते हैं. इसलिए PWD क्या है, व इसके कार्यों के बारे में जानने से पहले आप PWD Full Form क्या है इसके बारे में जानना जरुरी है.

PWD FULL FORM – PUBLIC WORKS DEPARTMENT है।

PWD Kya Hai

PWD को हिंदी में सार्वजनिक निर्माण विभाग कहते है. यह एक सरकारी विभाग है. इस विभाग का मुख्य कार्य सड़कों का निर्माण, बिल्डिंग निर्माण, नवनिर्माण, सरकारी अस्पतालों का निर्माण, विद्यालयों का निर्माण, सरकारी आवासों का निर्माण है. इसके आलावा पुरानी सड़कों, पुलों, एवं सरकारी आवासों के मरम्मत का कार्य भी PWD Department द्वारा ही किया जाता है. यहाँ हम आपको PWD के मुख्यतः कार्य कौन-कौन से है उसके बारे में बताने जा रहें हैं.

PWD के कार्य

सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public Works Department) के अंतर्गत कई कार्य होते है, उनमे से कुछ कार्य निम्नानुसार है:-

  • पेयजल व्यवस्था
  • सरकारी बिल्डिंग
  • सड़कों का निर्माण
  • पुलों का निर्माण
  • सरकारी अस्पतालों का निर्माण
  • सरकारी विद्यालयों का निर्माण
  • सरकारी आवासों का निर्माण

पेयजल व्यवस्था करना

भारत में कई क्षेत्र ऐसे है जहाँ पानी की समस्या रहती है जिसके कारण कई बार लोगों के पास पीने का पानी नहीं होता है. ऐसे में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना व अगर शहर में कहीं पर पानी की पाइप लाइन फट जाए तो उसके मरम्मत PWD विभाग द्वारा किया जाता है.

सरकारी बिल्डिंग

PWD द्वारा सरकारी बिल्डिंग जैसे सरकारी आवास, अस्पतालों, विद्यालयों आदि का निर्माण किया जाता है व पुरानी व क्षतिग्रत हो चुकी पौराणिक व ऐतिहासिक इमारतों का मरम्मत कार्य भी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ही किया जाता है.

सड़कों का निर्माण

PWD का मुख्यतः कार्य निर्माण एवं मरम्मत कार्य से सम्बंधित है. PWD द्वारा ही सड़कों का निर्माण एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाता है.

पुलों का निर्माण

दुर्घटनाग्रस्त पुलों की मरम्मत व नए पुलों के निर्माण का कार्य भी PWD (Public Works Department) द्वारा ही किया जाता है.

दोस्तों, इसके अलावा PWD के कई कार्य होते है, यहाँ पर हमने PWD के मुख्य कार्यों के बारे में जानकारी साझा की है, जिनके बारे में पता होना आवश्यक है.

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: