Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

RCCMS UP vaad.up.nic : राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश

vaad.up.nic RCCMS UP उत्तर प्रदेश राजस्व न्यायालय की एक कम्प्यूटरीकृत प्रणाली है। इस पोर्टल पर राजस्व न्यायालय से सम्बंधित सभी जानकारी एवं सुविधाएं ऑनलाइन मुहैया कराई जाती है। राज्य के नागरिकों को राजस्व न्यायालय से सम्बंधित किसी भी सेवा के लिए कहीं जाने की आवश्यकता है। राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) Ano Io उत्तर प्रदेश की राज्य इकाई द्वारा विकसित एक पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सभी राजस्व न्यायालयों की कम्प्यूटरीकृत राजस्व अदालतों की कार्यवाही में 100% पारदर्शिता सुनिश्चित करना और देय तिथियों, आदेश पारित होने जैसे मामलों से सम्बंधित जानकारी सुनिश्चित करना है।

Show Contents

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, RCCMS UP

RCCMS UP पोर्टल के माध्यम से अदालत द्वारा तथा न्यायालय में की गयी कार्यवाही की समस्त जानकारी वादियों, अधिवक्ताओं एवं आम जनता को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जानी है। vaad.up.nic.in वेबसाइट के माध्यम से राजस्व न्यायलयों में कुल 2685, नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद् तक लंबित और निपटाए गए मामलों से सम्बंधित, एवं अदालत में की गयी कार्यवाही और अदालत द्वारा पारित आदेश कोर्ट को अब ‘ऑनलाइन’ देखा जा सकता है। दोस्तों, इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए Vaad UP पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं मुक़दमे की स्थिति ऑनलाइन कैसे देखनी है, आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

rccms up

RCCMS Full Form क्या है?

RCCMS की फुल फॉर्म “Revenue Court Computerized Management System” है, जिसका हिंदी में अर्थ राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली है।

eDistrict Portal Uttar Pradesh

vaad.up.nic.in RCCMS UP Key Highlights

लेख RCCMS UP
पोर्टल का नाम राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP)
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग राजस्व विभाग
उद्देश्य राजस्व न्यायालय से संबंधित सभी सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
लेख की श्रेणीसरकारी योजना
वर्ष2023
ऑफिसियल वेबसाइटvaad.up.nic.in

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) का उद्देश्य

राजस्व न्यायालयों से सम्बंधित मामलों की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) पोर्टल को लांच किया गया है। राजस्व न्यायालय के कम्प्यूटरीकरण राजस्व न्यायालयों की कार्यवाहियों में शत प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। RCCMS UP पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन मुक़दमे की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इससे लोगों को किसी सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे एवं लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

RCCMS UP Portal vaad up nic ऑनलाइन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
  • RCCMS UP पोर्टल के जरिये नागरिकों को मुक़दमे की स्थिति की जांच करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • Vaad.up.nic.in ऑनलाइन पोर्टल की मदद से वरासत हेतु आवेदन एवं भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाँच कर सकते हैं।
  • न्यायालय आदेश, वाद सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिये न्यायालयों की कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी।

e-Sathi Portal Uttar Pradesh

vaad.up.nic.in पोर्टल सांख्यिकी

कुल न्यायालय2820
कुल वाद 17.47 M
कुल निस्तारित 15.49 M
कुल विचाराधीन 1.98 M
कुल विचाराधीन (एक वर्ष से अधिक) 0.33 M
कुल विचाराधीन (तीन वर्ष से अधिक)0.29 M
कुल विचाराधीन (पांच वर्ष से अधिक)0.23 M
कुल अनअद्यतनीकृत वाद 0.77 M

RCCMS UP Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

वाद सूचि

  • दैनिक वाद तालिका
  • परिपक्व/अपरि. तालिका

वाद खोज विधि

  • कंप्यूटरीकृत वाद सं०
  • वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने
  • भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • राजस्व ग्राम कोड
  • कैविएट खोजें
  • वाद संख्या
  • पंजीकरण वर्ष
  • वादी / प्रतिवादी
  • पंजीकरण तिथि
  • नवीन वाद(राजस्व परिषद)
  • सुनवाई तिथि
  • अधिनियम
  • विवादित भूमि के ग्राम द्वारा

न्यायालय आदेश

  • वाद संख्या
  • आदेश तिथि

लॉगिन (राजस्व परिषद)

  • लॉगिन (राजस्व परिषद)
  • मण्डल सहायक लॉगिन

लॉगिन (एन.टी. से मण्डलायुक्त)

  • लॉगिन (एन.टी. से मण्डलायुक्त)

ऑनलाइन आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया
  • धारा “34”
  • धारा “80”
  • उत्तराधिकार / वरासत
  • कैविएट पंजीकरण

फोलियो

  • एकल खिड़की प्रणाली

लॉगिन (लेखपाल/रा.नि.)

  • लेखपाल/राजस्व निरीक्षक लॉगिन
  • आर. आर. के. लॉगिन

चकबन्दी न्यायालय

  • चकबन्दी न्यायालय

मुकदमे की स्थिति ऑनलाइन कैसे चेक करें – RCCMS UP Case Status

यदि आपने राजस्व न्यायालय में कोई मुकदमा दर्ज किया है, तो अपने मुकदमें की स्थिति ऑनलाइन चेक करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) की ऑफिसियल वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाना होगा।
rccms up court status
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “वाद खोज विधि” के अंतर्गत “कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
computerized couse case
  • इस पेज में आपको “कंप्यूटरीकृत वाद संख्या” दर्ज करके “प्रदर्शित करें” बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद मुक़दमे से सम्बंधित सभी जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
  • इस प्रकार आप मुक़दमे की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Uttar Pradesh Police CCTNS Citizen Portal

RCCMS UP Portal उत्तराधिकारी/वारासत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) की ऑफिसियल वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज में “उत्तराधिकारी / वरासत” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज खुलेगा।
rccms up
up rccms
  • इसके बाद अगले पेज में मोबाइल नंबर दर्ज करके “मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको वह ओटीपी एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरणों को सही-सही दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया – vaad.up.nic varasat

  • सर्वप्रथम आपको RCCMS UP की आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “वाद खोज विधि” के अंतर्गत “वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
Varasat (Uncontested Succession)
  • इस पेज में आपको “ऑनलाइन आवेदन संख्या” दर्ज करके “प्रदर्शित करें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगी।

RCCMS UP Portal भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको RCCMS UP की आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “वाद खोज विधि” के अंतर्गत “भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
Disputed Plot
  • इस पेज में आपको जनपद, तहसील, परगना, ग्राम एवं गाटा/खसरा संख्या दर्ज करके “प्रदर्शित करें” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जान पाएंगे।

RCCMS पोर्टल से राजस्व ग्राम कोड कैसे देखे?

  • सर्वप्रथम आपको RCCMS UP की आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “वाद खोज विधि” के अंतर्गत आपको “राजस्व ग्राम” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
revenue village code
  • इस पेज में आपको जनपद, तहसील, परागना, कोड आदि का चयन करना होगा।
  • उसके बाद ग्राम का कोड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

RCCMS UP Portal Mobile App डाउनलोड कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए मोबाइल एप्लीकेशन (एंड्रॉयड)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “Download” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

RCCMS UP Portal वाद सूची देखने की प्रक्रिया

RCCMS UP Portal न्यायालय आदेश देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम RCCMS UP Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें.
  • होम पेज पर मुख्य मेनू में आपको “न्यायालय आदेश” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद दो विकल्प खुलेंगे.
    • वाद संख्या
    • आदेश तिथि
  • अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करें.
  • और पूछे गए समस्त विवरणों को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • न्यायालय आदेश आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.

RCCMS UP Helpline Number

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP) से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या या अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हो या ईमेल भेज सकते हो।

  • राजस्व परिषद ईमेल [email protected]
  • दूरभाष 91-522-2217155
  • फैक्‍स न. 91-522-2620485
  • पत्राचार का पता राजस्व परिषद केसरबाग लखनऊ – 226001

RCCMS UP Portal: FAQs

RCCMS और vaad up nic in क्या है?

उत्तर प्रदेश राजस्व न्यायालयों की सभी कार्यप्रणाली को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए राज्य सरकार Revenue Court Computerized Management System (RCCMS) विकसित की गयी है जिसे vaad up nic in वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है।

RCCMS की फुल फॉर्म क्या है?

RCCMS की फुल फॉर्म Revenue Court Computerized Management System है जिसे हिंदी में राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है।

इस प्रणाली में कितने न्यायालयों को सम्मिलित किया गया है?

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद् तक के कुल 2642 राजस्व न्यायालयों को इस प्रणाली में सम्मिलित किया गया है।

RCCMS UP के माध्यम से ऑनलाइन मुकदमें की जाँच कैसे करें?

RCCMS UP के माध्यम से राज्य के नागरिक ऑनलाइन मुकदमें की जांच ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके कर सकते हैं। ऑनलाइन मुकदमें की जांच की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख हमने इस लेख में साझा किया है।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) की ऑफिसियल वेबसाइट vaad.up.nic.in है।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: