RSMSSB Recruitment 2022: ऐसे उम्मीदवार जो कृषि पर्यवेक्षक की नौकरी का इंतज़ार कर रहे थें, उनके लिए अच्छा मौका है. राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर (Agriculture Supervisor) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये है, इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो इन पदों में भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वह RSMSSB की ऑफिसियल वेबसाइट पर rsmssb.rajasthan.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 है. इसलिए योग्य उम्मीदवार नियत तिथि से पहले आवेदन कर लें.
Show Contents
- RSMSSB Recruitment 2022
- RSMSSB Recruitment 2022 के लिए पदों का विवरण
- RSMSSB Recruitment 2022 के पात्रता मानदंड
- RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
- RSMSSB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
- RSMSSB Recruitment 2022 के लिए वेतन
- RSMSSB Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- महत्वपूर्ण लिंक
RSMSSB Recruitment 2022
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2022 के अंतर्गत कृषि पर्यवेक्षकों के लिए निकाली गयी पदों की संख्या 2254 है एवं परीक्षा की तिथि 18 सितंबर 2022 निर्धारित की गयी है. उम्मीदवार निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं, एवं RSMSSB Bharti के अंतर्गत कृषि पर्यवेक्षकों (Agriculture Supervisior) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. RSMSSB Recruitment से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.
RSMSSB Recruitment 2022 के लिए पदों का विवरण
कृषि पर्यवेक्षक (गैर-टीएसपी) | 2002 पद |
कृषि पर्यवेक्षक (टीएसपी) | 252 पद |
कुल | 2254 पद |
RSMSSB Recruitment 2022 के पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार के पास कृषि में बीएससी या कृषि में बीएससी ऑनर्स या कृषि स्ट्रीम में सीनियर माध्यमिक परीक्षा (10 + 2 मानक) पास होनी चाहिए.
- उम्मीदवार को राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान और देवनागिरी में हिंदी भाषा में कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए.
RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अंतर्गत निकाली गयी कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
RSMSSB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी (सीएल) / ईडब्ल्यूएस / ईबीसी: रु. 450/-
- बीसी / ओबीसी (एनसीएल) [राजस्थान का]: रु. 350/-
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी [राजस्थान का]: रु. 250/-
RSMSSB Recruitment 2022 के लिए वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत वेतन दिया जाएगा.
RSMSSB Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 08 जुलाई 2022
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22 जुलाई 2022
- परीक्षा तिथि – 18 सितंबर 2022
महत्वपूर्ण लिंक
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |