Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table 2021: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं का टाइम टेबल ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राज्य के वह सभी छात्र एवं छात्राएं जिन्होंने रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं में आवेदन किया है वह ऑफिसियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं, एवं डाउनलोड कर सकते हैं। रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय प्रात: 08 बजे से अपरान्ह 11 बजे तक होगा। परीक्षार्थी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल, एडमिट कार्ड एवं परीक्षा से जुडी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Show Contents
- Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table
- Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table Details
- रुक जाना नहीं कक्षा 12 वीं टाइम टेबल
- Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table Download कैसे करें?
- Ruk Jana Nahi Class 12th Admit Download कैसे करें?
- रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारी
- Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table 2021 FAQs
Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table
रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं में फ़ैल हुए अभ्यर्थियों को दोबारा बोर्ड की परीक्षाएं देने का अवसर प्रदान करती है। रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष जून एवं दिसंबर माह में परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिन प्रतिभागियों ने रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा है वह रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं टाइम टेबल इस आर्टिकल के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस लेख में हमने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सीधी लिंक भी साझा की है।
Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table Details
लेख | रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं टाइम टेबल दिसंबर 2021 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
बोर्ड | म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड |
विभाग | मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग |
कक्षा | 12वीं |
परीक्षा प्रारम्भ | 15 दिसंबर 2021 |
परीक्षा समाप्त | 30 दिसंबर 2021 |
एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpsos.nic.in |
Ruk Jana Nahi Class 10th Time Table | यहाँ से डाउनलोड करें |
रुक जाना नहीं कक्षा 12 वीं टाइम टेबल
दिनांक | दिन | विषय |
15 दिसंबर 2021 | बुधवार | भूगोल (120), रसायन (220), क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर (420), शरीर रचना क्रिया विज्ञान एंड स्वास्थ (620), स्टिल लाइफ एन्ड डिज़ाइन (520), तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल (VOC) |
16 दिसंबर 2021 | गुरूवार | विशिष्ट भाषा संस्कृत (003) |
17 दिसंबर 2021 | शुक्रवार | इतिहास (110), भौतिक (210), व्यवसाय अध्ययन (310), एली. ऑफ़ साइंस एन्ड मैथमेटिक्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर (410), गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान (610), ड्राइंग एण्ड पेन्टिंग (510) |
18 दिसंबर 2021 | शनिवार | बुक कीपिंग एंड अकॉउंटेन्सी (320) |
20 दिसंबर 2021 | सोमवार | समाज शास्त्र (166), मनोविज्ञान (167), कृषि मानविकी (165), होम साइंस (168), इन्वायरमेंटल एजुकेशन एण्ड रुरल डेवलपमेंट इंटरप्रेनुअरशिप, फॉउंडेशन कोर्स (आधार कोर्स) |
21 दिसंबर 2021 | मंगलवार | राजनीति शास्त्र (130), एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज (430), विज्ञान के तत्व (631), व्यावसायिक अर्थशास्त्र (331), भारतीय कला का इतिहास (530), द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स |
22 दिसंबर 2021 | बुधवार | बायोलॉजी (231), बायोटेक्नोलॉजी (832), अर्थशास्त्र (140), बायोटेक्नालॉजी, ड्राइंग एंड डिजाईनिंग (162), प्रथम प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स |
23 दिसंबर 2021 | गुरूवार | द्वितीय भाषा सामान्य – हिंदी (051), अंग्रेजी (052), संस्कृत (053), मराठी (054), उर्दू (055) |
24 दिसंबर 2021 | शुक्रवार | नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमबर्क (एनएसक्यूएफ) |
27 दिसंबर 2021 | सोमवार | उच्च गणित (150) |
28 दिसंबर 2021 | मंगलवार | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिस (151), इंडियन म्यूजिक (161) |
29 दिसंबर 2021 | बुधवार | विशिष्ट भाषा – हिंदी (001), अंग्रेजी (002), (व्होकेशनल के छात्रों सहित), उर्दू (005) |
30 दिसंबर 2021 | गुरूवार | ड्रॉइंग एंड डिजाइनिंग (162) |
MP Board Class 10th, 12th Date Sheet / Time Table 2022 PDF Download
Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table Download कैसे करें?
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं का टाइम टेबल ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है, जिसे डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “रूक जाना नहीं” योजना के अंतर्गत “Time Table” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Time Table “RJN” Dec. 2021 Class 12th” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं का टाइम टेबल खुल जाएगा।
- यहाँ से आप टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
Ruk Jana Nahi Class 12th Admit Download कैसे करें?
रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता है। जो छात्र-छात्राएं रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले है, वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निचे दी प्रक्रिया को फॉलो को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Admit Card” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Admit Card “RJN” Dec. 2021” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको Application No./Roll No एवं Captcha Code दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- यहाँ से आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड अथवा प्रिंट कर सकते हैं।
रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारी
- छात्र / छात्रा का नाम
- माता / पिता, अभिभावक का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- शेक्षणिक वर्ष
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम
- विषय का नाम
- विषय का कोड
- परीक्षा आरम्भ एवं खत्म होने का समय
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का समय
Ruk Jana Nahi Class 12th Time Table 2021 FAQs
Ans: रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 दिसम्बर 2021 से आरम्भ होंगी।
Ans: Ruk Jana Nahi Class 12th Exam मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित की जाती हैं।
Ans: आप म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। टाइम टेबल चेक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख हमने इस लेख में साझा किया है।
Ans: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट mpsos.nic.in है।
Ans: रुक जाना नहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं प्रतिवर्ष जून एवं दिसम्बर माह में आयोजित की जाती है।
Ans: परीक्षा का समय प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 11 बजे तक।