Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

सबकी योजना सबका विकास 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व कार्यान्वयन प्रक्रिया

Sabki Yojana Sabka Vikas Launched Date: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं बुनियादी आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, पानी / बिजली की सुविधा, बेहतर स्वास्थय सेवाएं आदि प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता हैं। हाल ही में भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सबकी योजना सबका विकास योजना की शुरुआत की गयी है। इस स्कीम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको Sabki Yojana Sabka Vikas Yojana से सम्बंधित जानकारी साझा कर रहें हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक विवरण को प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Sabki Yojana Sabka Vikas Yojana 2022

भारत सरकार द्वारा सबकी योजना सबका विकास योजना की शुरुआत 19 सितम्बर 2019 को की गयी थी। इस स्कीम के माध्यम से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें शुरू की जायेगी एवं योजनाओं से सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जायेगी ताकि कोई भी नागरिक योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त सके। इससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों की रैंकिंग की जायेगी। रैंकिंग के आधार पर पिछड़ी ग्राम पंचायतों के विकास में प्राथमिकता दी जायेगी। सभी ग्राम पंचायतों के विकास में शिक्षा, स्वास्थय एवं स्वच्छता जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

sabki yojana sabka vikas

Sabki Yojana Sabka Vikas Yojana 2022 Details In Hindi

योजना का नाम सबकी योजना सबका विकास
किसके द्वारा आरम्भ की गयी केंद्र सरकार द्वारा
सम्बंधित विभाग पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
उद्देश्य ग्राम पंचायतों का विकास करना
लाभार्थी देश के नागरिक
वर्ष 2022
ऑफिसियल वेबसाइट https://gpdp.nic.in/index.html

सबकी योजना सबका विकास योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा सबकी योजना सबका विकास योजना को शुरू करने के मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों का विकास करना है। इस स्कीम का संचालन पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। Sabki Yojana Sabka Vikas Yojana के माध्यम से गाँव का विकास करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर मुहैया कराई जायेगी। ग्राम पंचायतों को स्थानीय जरूरतों एवं प्राथमिकताओं के आधार पर स्कोर प्रदान किया जाएगा। इससे पिछड़े गाँव की रैंक मिल सकेगी परिणामस्वरूप उन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य संभव हो सकेगा।

सबकी योजना सबका विकास योजना भाग लेने वाले मंत्रालय / विभाग

मंत्रालय

  • पंचायती राज मंत्रालय
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रलय
  • ऊर्जा मंत्रलय
  • पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
  • संस्कृति मंत्रालय
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • कौशल विकास एवं उधमिता मंत्रालय

विभाग

  • पशुपालन डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग
  • कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग
  • वित्तीय सेवाएं विभाग
  • खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण विभाग
  • भूमि संसाधन विभाग
  • स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

सबकी योजना सबका विकास योजना में शामिल ग्यारवीं अनुसूची के क्षेत्र

  • कृषि
  • पशुपालन
  • लघु वनोपज
  • ग्रामीण आवास
  • ग्रामीण विद्युतीकरण
  • व्यावसायिक शिक्षा
  • गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम
  • सांस्कृतिक गतिविधियाँ
  • परिवार कल्याण
  • कमजोर वर्गों का कल्याण
  • भूमि सुधार
  • मत्स्य उद्योग
  • लघु उद्योग
  • पेयजल सड़क
  • वयस्क एवं गैर औपचारिक शिक्षा
  • बाजार और मेले
  • महिला और बाल विकास
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • लघु सिंचाई
  • सामाजिक वानिकी
  • खादी गाँव और कुटीर उद्योग
  • ईंधन और चारा
  • गैर पारंपरिक ऊर्जा
  • शिक्षा
  • पुस्तकालयों
  • स्वास्थय और स्वछता
  • सामाजिक कल्याण
  • सामुदायिक संपत्तियों का रखरखाव

Sabki Yojana Sabka Vikas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • सबकी योजना सबका विकास योजना को भारत सरकार द्वारा सितम्बर 2019 में लागू की गयी है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
  • योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता हेतु योजनाओं से जुडी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हे आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए जीपीडीपी तैयार की जायेगी।
  • इस स्कीम के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों के विकास में स्वास्थय, स्वच्छता, शिक्षा जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत को 100 में से बुनियादी ढाँचे के लिए 30 अंक, मानव विकास के लिए 30 अंक एवं आर्थिक गतिविधि के लिए 40 अंक प्रदान किये जायेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्कोर दिया जाएगा एवं उन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी जिनकी रैंकिंग में पिछड़े हुए हैं।

सबकी योजना सबका विकास योजना में पंजीकरण करने की प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो Sabki Yojana Sabka Vikas Yojana में ऑनलाइन पंजीकरण कराना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको सबकी योजना सबका विकास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट gpdp.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी आपको सही प्रकार से सही-सही दर्ज करनी होगी।
  • सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सबकी योजना सबका विकास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
sabki yojana sabka vikas yojana login
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
sabki yojana sabka vikas yojana login 1
  • इस पेज में आपको फ़ोन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो सकते हो।

रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सबकी योजना सबका विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Reports” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
sabki yojana sabka vikas yojana report
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने निम्नलिखित विकल्प खुल जाएंगे:-
    • सांख्यिकीय रिपोर्ट
    • विश्लेषणात्मक रिपोर्ट
    • अभियान रिपोर्ट
    • सम्बंधित विभागों की भागीदारी
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार इनमे से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने रिपोर्ट्स की सूची खुल जायेगी।
  • इस सूची में आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज में पूछी गयी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।

सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सबकी योजना सबका विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट gpdp.nic.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Download” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची दिखाई देगी।
sabki yojana sabka vikas yojana download
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने पर पीडीऍफ़ फाइल खुल जायेगी।
  • यहाँ से आप दस्तावेज को डाउनलोड कर सकते हो।

कैलेंडर देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सबकी योजना सबका विकास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Calendar” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
calendar
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में कैलेंडर से सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जाएगी।

अचीवमेंट्स देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सबकी योजना सबका विकास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Achievements” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
achievments
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।

संपर्क विवरण (Contact Information)

यदि आपको इस स्कीम से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी चाहिए तो आप gpdp.mopr[at]nic[dot]in पर ईमेल कर सकते हो।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: