Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

संत रविदास स्वरोजगार योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व चयन प्रक्रिया

Sant Ravidas Swarojgar Yojana MP : बेरोजगारी की दर को कम करने एवं प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक साधनों को विकसित करने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं ऋण प्रदान करने वाली योजनाओं का शुभारम्भ किया जाता है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए “संत रविदास स्वरोजगार योजना 2022” की शुरुआत की गयी है।

इस स्कीम के अंतर्गत नागरिकों स्वयं को उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार ऋण प्रदान करेगी जिस पर सरकार ब्याज दर पर 5% अनुदान भी प्रदान करेगी। अलग-अलग क्षेत्र में ऋण की राशि अलग-अलग प्रदाय है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2022 से समन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे प्रदान की जाने वाली ऋण राशि, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज आदि प्रदान कर रहें है। इसलिए आप संत रविदास स्वरोजगार स्कीम से जुडी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संत रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर संत रविदास स्वरोगार योजना की शुरुआत की गयी। इस स्कीम के अंतर्गत निर्माण इकाई (Manufacuring Unit) की स्थापना करने के लिए 1 लाख रूपए से लेकर 5 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके आलावा सर्विस सेक्टर एवं रिटेल ट्रेड के लिए 25 लाख रूपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा। इस स्कीम के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली ऋण की गारंटी सरकार द्वारा ली जायेगी एवं सरकार ब्याज दर्ज पर 5% अनुदान भी प्रदान करेगी। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के नागरिक स्वयं के उद्योग की स्थापना करके आत्मनिभर बनेंगे एवं अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगे जिससे प्रदेश का विकास होगा एवं साथ ही साथ बेरोजगारी की दर को नियंत्रित किया जा सकेगा।

sant ravidas swarojgar yojana

Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2022 Key Highlights

योजना का नाम संत रविदास स्वरोजगार योजना
राज्य मध्य प्रदेश
उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को रोजगार प्रदान करना
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
वर्ष 2022
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द लांच की जायेगी

संत रविदास स्वरोजगार योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Sant Ravidas Swarojgar Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिससे प्रदेश में बेरोजगारी की दर को कम किया जा सकेगा एवं बेरोजगार नागरिकों को रोजगार मिल सकेगा। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा संत रविदास स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को स्वयं का रोजगार / उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा। इस ऋण पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5% ब्याज का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे एवं स्वयं का उद्योग / व्यवसाय स्थापित करके प्रदेश के अन्य बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान कर सकेंगे जिससे बेरोजगारी की दर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके साथ ही इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश का विकास भी होगा।

https://twitter.com/scstwelfaremp/status/1493936119368478726?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1493936119368478726%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpmmodiyojana.in%2Fsant-ravidas-swarojgar-yojana%2F

Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संत रविदास जी के जयंती के शुभ अवसर पर संत रविदास स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया गया।
  • इस स्कीम के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण (Loan) प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत लिए गया लोन के ब्याज दर पर 5% का अनुदान सरकार की और से प्रदान किया जाएगा।
  • मैन्युफैक्चरिंग इकाई के लिए 1 लाख रूपए से लेकर 5 लाख रूपए तक लोन प्रदान किया जाएगा।
  • सर्विस सेक्टर एवं रिटेल ट्रेड के लिए सरकार द्वारा 25 लाख रूपए तक का लोन मुहैया कराया जाएगा।
  • Sant Ravidas Swarojgar Yojana के माध्यम से प्रदेश में रोजगार के साधन विकसित होंगे।
  • जिससे बेरोजगार नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति हो सकेगी।
  • इससे प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या खत्म होगी एवं नागरिकों के जीवनस्तर में भी सुधार आएगा।

संत रविदास स्वरोजगार योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पिछड़ी जाति से होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

संत रविदास स्वरोजगार योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी संत रविदास स्वरोजगार योजना को शुरू करने की घोषणा की गयी है। अभी सरकार की और से आवेदन सम्बन्धी जानकारी प्रदान नहीं की गयी है इसलिए योग्य अभ्यर्थियों को अभी इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ समय इंतज़ार करना होगा। जैसे ही राज्य सरकार की और से आवेदन सम्बन्धी आधिकारिक दिशानिर्देश या वेबसाइट लांच की जायेगी इसकी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से बता देंगे। इसलिए Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2022 से सम्बंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

सरकारी योजनायेंयहाँ क्लिक करें
सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें
प्रधानमंत्री योजनायेंयहाँ क्लिक करें

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: