SMILE Scheme Online Registration: भारत सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर नागरिकों का विकास उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं प्लेसमेंट प्रदान करने के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा स्माइल योजना की शुरुआत की गयी है। इस स्कीम के माध्यम से ट्रांसजेंडर नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5,00,000 रूपए तक का स्वास्थय बीमा प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। छात्रवृत्ति का लाभ कक्षा 9 से लेकर स्नातक करने वाले छात्रों को प्रदाय होगा। योजना के तहत ट्रांसजेंडर बच्चों को 13500 रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
Show Contents
SMILE Scheme 2022
वह सभी नागरिक जिन्होंने ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए विकसित किये गए पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है वह इस योजना के पात्र होंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारित मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी द्वारा स्माइल योजना 2022 के संचालन के लिए वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक 365 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। स्माइल योजना के माध्यम से देश के तक़रीबन 60000 नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको SMILE Scheme 2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि साझा कर रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Key Highlights Of SMILE Scheme
योजना का नाम | स्माइल योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | भारत सरकार |
उद्देश्य | ट्रांसजेंडर नागरिकों का विकास करना |
लाभार्थी | ट्रांसजेंडर नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच की जायेगी |
स्माइल योजना का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा स्माइल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर नागरिकों का विकास करना है। इस स्कीम के माध्यम से ट्रांसजेंडर नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जायेगी। Smile Yojana के अंतर्गत ट्रांसजेंडर नागरिकों को 5,00,000 रूपए तक का स्वास्थय बीमा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर बच्चों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जायेगी। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं से लेकर स्नातक तक प्रदान की जायेगी। छात्रवृत्ति की राशि 13500 रूपए होगी। इस स्कीम के माध्यम से ट्रांसजेंडर बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनेंगे एवं उनका सर्वांगीण विकास होगा। यह योजना ट्रांसजेंडर नागरिकों का विकास करने में सक्षम बनेगी।
स्माइल योजना की उप योजनाएं
- चिकित्सा सेवाएं: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर नागरिकों को स्वास्थय बीमा प्रदान किया जाएगा।
- छात्रवृत्ति: ट्रांसजेंडर बच्चों को कक्षा 9वीं से लेकर स्नातक तक छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
- कौशल विकास और आजीविका: पीएम दक्ष योजना के माध्यम से कौशल विकास एवं आजीविका प्रदान की जायेगी।
- गरिमा गृह के रूप में आवास: ट्रांसजेंडर नागरिकों को गरिमा गृह प्रदान किये जायेंगे, जहाँ पर भोजन, वस्त्र, मनोरंजन की सुविधा, चिकित्सा सेवाएं आदि प्रदान की जायेगी।
- ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल का प्रावधान: अपराधों के मामले की निगरानी और समय पर पंजीकरण, जांच आदि सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक राज्य में ट्रांसजेंडर सुरक्षा सेल की स्थापना की जाएगी।
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
SMILE Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- ट्रांसजेंडर नागरिकों के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा स्माइल योजना की शुरुआत की गयी है।
- इस स्कीम के अंतर्गत ट्रांसजेंडर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक का स्वास्थय बीमा प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा ट्रांसजेंडर बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।
- कक्षा 9वीं से लेकर स्नातक तक बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
- इस योजना के माध्यम से मेट्रिक एवं प्री मेट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी जो की 13500/- रूपए की होगी।
- इसके अलावा ट्रेनिंग से प्लेसमेंट तथा रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जायेंगे।
- इस योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा लॉन्च किया गया तह।
- इस योजना के माध्यम से तक़रीबन 60000 नागरिकों को लाभ मिलेगा।
- स्माइल योजना के संचालन के लिए वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक 365 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
स्माइल योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदन ट्रांसजेंडर होना चाहिए।
योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
स्माइल योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो स्माइल योजना में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। भारत सरकार द्वारा स्माइल योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गयी है। अभी योजना में आवेदन सम्बन्धी कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किये गए है और न ही कोई आधिकारिक वेबसाइट लांच की गयी है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन सम्बन्धी कोई प्रक्रिया जारी की जायेगी। हम आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी प्रदान कर देंगे। इसलिए SMILE Scheme से जुड़े नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए इस लेख के साथ जुड़े रहें